जानें वेकेशन पर जानें क्या है सही टाइम Archives - Ad Event Media

बेहद खूबसूरत है अंडमान-निकोबार, जानें वेकेशन पर जानें क्या है सही टाइम
अगर आपको रेत, बीच और धूप पसंद है, तो अंडमान आइलैंड्स आपके लिए बेस्ट डेस्टीनेशन है। बंगाल की खाड़ी में स्थित यह द्वीप बेहद खूबसूरत नज़ारों से भरा है। आपको यहां कई तरह की टूरिस्ट एक्टिविटीज़ करने को मिल जाएंगी। वास्तव में, यह द्वीप भारत के बेस्ट डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और वॉटर स्पोर्ट्स में से एक है। तो अगर आप भी अंडमान आइलैंड्स जाने का सोच रहे हैं, तो नीचे बताई गई बातों को भी ज़रूर जान लें

अंडमान जाने का सही समय

अंडमान आइलैंड्स जाने का सबसे बेस्ट समय होता है अक्टूबर से लेकर फरवरी तक। इस समय दुनियाभर से लोग इस खूबसूरत आइलैंड को देखने आते हैं, इसलिए पहले से बुकिंग करवाएंगे, तो समस्या नहीं होगी। इस दौरान मौसम काफी सुहाना होता है और आप अपनी छुट्टियों का पूरा मज़ा ले पाएंगे। जिन लोगों की स्कूबा डाइविंग में दिलचस्पी है, उनके लिए जनवरी से मई का समय बेस्ट है।

अंडमान कैसे पहुंचें

फ्लाइट से

भारतीय नागरिकों को अंडमान जाने के लिए विशेष अनुमति की ज़रूरत नहीं है। यहां पहुंचने का सबसे अच्छा ज़रिया है प्लेन। कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई से आपको अंडमान के लिए सीधी फ्लाइट मिल जाएगी, जो 2.5 घंटों में आपको अंडमान पहुंचा देगी।

जहाज़ से

पोर्ट ब्लेयर तक के लिए चेन्नई, कोलकाता और विशाखापट्टनम से आपको यात्री जहाज़ मिल जाएगा। हर महीने, 3 से 4 बार यह जहाज़ निकलते है। यह सफर कुल 50 से 60 घंटों का होता है।

वहां का मौसम

गर्मी और सर्दी का मौसम सुहावना होता है और आसमान साफ होता है, लेकिन उमस भी होती है। अंडमान में आप बीच पर रिलेक्स कर सकते हैं, साइट सीइंग और वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा भी ले सकते हैं। गर्मियों के मौसम (अप्रैल से जून) में तापमान 24 से 37 डिग्री रहता है। मानसून (जुलाई से सितंबर) में तापमान 22 से 35 डिग्री रहता है, वहीं सर्दी (अक्टूबर से मार्च) के मौसम में तापमान 20 से 30 डिग्री तक चला जाता है।

अंडमान में कहां-कहां घूमें?

1. राधानगर बीच

यह बीच यहां के सबसे खूबसूरत बीच में से एक है, जहां जब सूरज डूबता है तो आसमान सुनहरे रंग का हो जाता है। सफेद पाउडर जैसे रेत और नीला पानी आपके दिल को खुश कर देगा।

2. नील आइलैंड

यहां भी आपको कई खूबसूरत बीच मिल जाएंगे। सीतापुर बीच अपने सनसेट के लिए जाना जाता है।

3. स्वराज आइलैंड

जिसे पहले हैवलॉक आइलैंड के नाम से जाना जाता था, भारत की बेहतरीन डाइविंग साइट्स में से एक है। यहां के बीच बेहद खूबसूरत हैं।

4. महात्मा गांधी मरीन नैशनल पार्क

इस जगह आपको ज़रूर जाना चाहिए। यहां के मैंग्रोव क्रीक्स, रेनफॉरेस्ट में घूमने का मज़ा ही कुछ और है।

अगर आप अंडमान एक हफ्ते के लिए जाते हैं, तो आपका ट्रिप 25 से 30 हज़ार में पूरा हो सकता है।

The post बेहद खूबसूरत है अंडमान-निकोबार, जानें वेकेशन पर जानें क्या है सही टाइम appeared first on Ad Event Media.