जानें वजह Archives - Ad Event Media

अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ रही महंगाई ,40 सालों में पहली बार ऐसे दिन देख रहे अमेरिकी, जानें वजह
अमेरिका महंगाई के दौरा से गुजर रहा है। अमेरिका में महंगाई पिछले महीने करीब 40 सालों की अपनी सबसे तेज गति से बढ़ी है। एक साल पहले की तुलना में महंगाई में 7 फीसदी की वृद्धि हुई है। घरेलू खर्च बढ़ गए हैं। साल 2021 के दौरान कारों, गैस, भोजन और फर्नीचर की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है। इस दौरान महामारी की मंदी से बाहर आते हुए जैसे-जैसे अमेरिकियों ने खर्च बढ़ाया, श्रमिकों और कच्चे माल की कमी तथा इस बढ़े हुए मूल्य दबाव से आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव बना।

श्रम विभाग ने बुधवार को बताया कि महंगाई का एक पैमाना, जिसमें अस्थिर भोजन और गैस की कीमतों को शामिल नहीं किया गया है, दिसंबर में 5.5% उछल गया, जो दशकों में सबसे अधिक है। नवंबर के मुकाबले कुल महंगाई 0.5% बढ़ी है। आपूर्ति श्रृंखला में सुधार के साथ मूल्य वृद्धि धीमी हो सकता है, लेकिन अधिकांश अर्थशास्त्रियों का कहना है कि महंगाई जल्द पूर्व-महामारी के स्तर पर वापस नहीं आएगी।

वित्तीय सेवा कंपनी ING के मुख्य अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्री जेम्स नाइटली ने कहा, “अमेरिकी महंगाई दबाव कम होने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। थैचर और रीगन के दिनों से यह इतनी ज्यादा नहीं रही है। हम शिखर के करीब हो सकते हैं, लेकिन जोखिम यह है कि मुद्रास्फीति अधिक समय तक बनी रहती है।”

संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1980 के दशक की शुरुआत से ऐसा कुछ नहीं देखा है। तब ब्याज दरें दर्दनाक स्तरों पर थीं। बैंकों के सर्वश्रेष्ठ ग्राहकों के लिए प्रमुख दर 1980 में 20% तक पहुंच गई थी और अर्थव्यवस्था को एक गहरी मंदी का सामना करना पड़ा था। लेकिन, अमेरिका ने फिर मुद्रास्फीति पर काबू पाया था।

उच्च मुद्रास्फीति ने राष्ट्रपति जो बिडेन को रक्षात्मक मुद्रा में धकेल दिया है। मुद्रास्फीति के लिए बिडेन और कुछ कांग्रेसी डेमोक्रेट्स नेताओं ने बड़े निगमों को दोष देना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि मांस उत्पादक और अन्य उद्योग कीमतों और मुनाफे को बढ़ाने के लिए महामारी से प्रेरित कमी का फायदा उठा रहे हैं।

उच्च मुद्रास्फीति न केवल अमेरिका के लिए एक समस्या है बल्कि यूरो मुद्रा का उपयोग करने वाले 19 यूरोपीय देशों में मुद्रास्फीति एक साल पहले की तुलना में दिसंबर में 5% बढ़ी है। यह रिकॉर्ड वृद्धि है।

The post अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ रही महंगाई ,40 सालों में पहली बार ऐसे दिन देख रहे अमेरिकी, जानें वजह appeared first on Ad Event Media.

चीन की कोविड वैक्सीन को भारत में इज़ाजत मिलना है मुश्किल, जानें वजह
भारत सरकार ने सैद्धांतिक तौर पर कोविड-19 की वैक्सीन बनाने वाली सभी विदेशी कंपनियों को अपने यहां उत्पादन करने की अनुमित दे दी है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि चीनी वैक्सीन निर्माता कंपनियां को भी इजाजत मिल जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक नियामक यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी संदिग्ध चरित्र की कंपनी भारत में निर्माण नहीं कर सके। भारत में सिर्फ उन्हीं विदेशी कंपनियों को वैक्सीन बनाने की अनुमित मिलेगी जिनके टीके को अमेरिका, ब्रिटेन, जापान के दवा नियामकों या विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) से इमरजेंसी में इस्तेमाल करने की अनुमति मिली हो। किसी भी चीनी कंपनी की वैक्सीन को इन देशों या डब्ल्यूएचओ से अनुमति नहीं मिली है।

इस तथ्य के बावजूद चीन अभी तक पांच दर्जन से ज्यादा देशों को अपने यहां निर्मित वैक्सीन का निर्यात कर चुका है। मुख्य तौर पर वह दो वैक्सीन साइनोवैक की कोरोनावैक और साइनोफार्म का निर्यात कर रहा है। जबकि एक अन्य चीनी कंपनी की वैक्सीन कैनसाइनो बाइलोजिक्स वहां के सैनिकों को लगाई जा रही है।

इन सभी वैक्सीनों को चीन की दवा नियामक से मंजूरी मिली है। साथ ही इन वैक्सीन को पाकिस्तान, ब्राजील, इंडोनेशिया, तुर्की, चिली, उरग्वे जैसे कई देशों की नियामक एजेंसियों की भी मंजूरी मिली हुई है। यह भी बताते चलें कि चीन की वैक्सीन को लेकर दुनिया की कई नियामक एजेंसियां सवाल उठाती रही हैं। उदाहरण के दौर पर ब्राजील की नियामक एजेंसी ने पहले चीन की वैक्सीन कोरोनावैक को 78 फीसद सफल करार दिया लेकिन दो महीने बाद इसे सिर्फ 50 फीसद तक ही प्रभावी बताया।

चीनी अधिकारी भी बता चुके हैं कम प्रभावी अभी हाल ही में चीन के ही दो वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा था कि उनकी वैक्सीन ज्यादा प्रभावी नहीं हैं। इसकी वजह से पूरी दुनिया में चीन की वैक्सीन को लेकर नए तरह के संदेह पैदा हो गए हैं। वायरस जनित रोगों के कई अंतरराष्ट्रीय विशेषषज्ञों ने भी चीन की वैक्सीन को लेकर सवाल उठाए हैं। इसमें चिली व ब्राजील का उदाहरण दिया जा रहा है। जहां ब़़डे पैमाने पर वैक्सीन लगने के बावजूद महामारी पर रोक नहीं लगाई जा सकी है। ऐसे में भारतीय नियामक एजेंसियां भी अब पहले से भी ज्यादा सतर्क कदम उठाएंगी। साफ है कि चीनी वैक्सीन कंपनियों के लिए भारत की राह बहुत मुश्किल है।

The post चीन की कोविड वैक्सीन को भारत में इज़ाजत मिलना है मुश्किल, जानें वजह appeared first on Ad Event Media.