जानें क्या हैं इस व्रत के नियम Archives - Ad Event Media

जीवन में सफलता पाने के लिए गुरुवार के दिन जरुर करें ये व्रत,जानें क्या हैं इस व्रत के नियम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और इनकी पूजा ​विधिपूर्वक करते हैं। जो लोग गुरुवार को व्रत रखते हैं, उनको व्रत के नियमों का पालन करना होता है। गुरुवार का व्रत करने से व्यक्ति के बिगड़े काम बनते हैं, विवाह की बाधाएं दूर होती हैं और कुंडली में गुरु ग्रह संबंधित दोष भी देर होते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन अपने गुरु का आशीर्वाद लेना भी बहुत उत्तम होता है। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने से उत्तम फल मिलता है। आइए जानते हैं गुरुवार व्रत के नियम के बारे में।

1. आप गुरुवार का व्रत रखना चाहते हैं तो आपको उस गुरुवार का चयन करना चाहिए, जिस दिन पुष्य नक्षत्र हो। तत्काल में ऐसे संभव न हो तो आप किसी भी मास के शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से यह व्रत प्रारंभ कर सकते हैं। ध्यान रहे कि पौष माह से इसका प्रारंभ न करें।

2. जिस प्रकार से 16 सोमवार का व्रत रखा जाता है, ठीक उसी प्रकार 16 गुरुवार को व्रत रखते हैं।

3. गुरुवार को केले के पौधे की पूजा करे। संभव हो तो व्रत के समय पीले कपड़े पहनें। पीले फल एवं पीले फूल भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति को अर्पित करें

4. जो लोग गुरुवार का व्रत रखते हैं, उनके लिए उस दिन केला खाना वर्जित होता है। केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास माना जाता है, इसलिए केला नहीं खाया जाता है।

5. आप गुरुवार के दिन चने की दाल, केला, पीला कपड़ा, गुड़ आदि गरीबों को दान कर सकते हैं। पूजा में भगवान विष्णु को चने की दाल, केला, गुड़, बेसन से बनी मिठाई आदि अर्पित कर सकते हैं।

6. गुरुवार को उड़द की दाल और चावल के सेवन से परहेज करना चाहिए।

7. गुरुवार को दाढ़ी बनवाने, नाखून काटने और बाल कटवाने, कपड़े धोने, सिर धोने आदि की मनाही होती है।

हस्पति देव को देवताओं का गुरु माना जाता है। उनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। गुरु कमजोर रहने पर व्यक्ति को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ता है। आमदनी कम और व्यय ज्यादा बढ़ जाता है। साथ ही विवाह में भी बाधा आती है। ज्योतिष गुरु मजबूत करने की सलाह देते हैं। इसके लिए लड़कियों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए। इससे गुरु मजबूत होता है। साथ ही करियर को नया आयाम देने और जीवन में सफलता पाने के लिए गुरु का मजबूत रहना अनिवार्य है। अगर आप भी जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन ये आसान उपाय जरूर करें-

-बृहस्पति की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। साथ ही केले के पौधे में हल्दी मिला जल का अर्घ्य देना चाहिए।

-धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण करना चाहिए।

– भगवान श्रीहरि विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है। इसके लिए गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें।

– अगर गुरुवार के दिन किसी को उधार देते हैं या किसी से कर्ज लेते हैं, तो इससे गुरु कमजोर होता है। इसके लिए गुरुवार के दिन किसी से लेन-देन न करें।

-गुरु मजबूत करने के लिए ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ मंत्र का जाप गुरुवार के दिन अवश्य करें। इससे आर्थिक स्थिति मजूबत होती है।

-गुरु को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पीले चीजों का दान करें। जथा शक्ति तथा भक्ति के भाव से जरूरतमंदों को अन्न और अर्थ का दान करें।

-ज्योतिषों की मानें तो गुरुवार के दिन साबुन-शैंपू का प्रयोग बिल्कुल न करें। इससे गुरु कमजोर होता है। साथ ही न बाल कटवाएं और न ही नाख़ून काटें।

-गुरुवार के दिन संध्याकाल के बाद झाड़ू न लगाएं। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

The post जीवन में सफलता पाने के लिए गुरुवार के दिन जरुर करें ये व्रत,जानें क्या हैं इस व्रत के नियम appeared first on Ad Event Media.