जानिए टी20 सीरीज सील में किस प्लान से उतरेगी टीम इंडिया Archives - Ad Event Media

जानिए टी20 सीरीज सील में किस प्लान से उतरेगी टीम इंडिया,क्या श्रीलंका कर सकती वापसी की कोशिश
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम चाहेगी कि शनिवार को सीरीज के दूसरे मैच में ही सीरीज अपने नाम कर ले।

लगातार प्रयोगों का क्रम जारी रखते हुए भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पिछले साल टी-20 विश्व कप में शुरू में बाहर हो जाने के बाद भारत को दृष्टिकोण में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है और शायद इसी कारण कप्तान रोहित और कोच राहुल द्रविड़ ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और यह एक बदली हुई टीम नजर आने लगी है। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप में अभी समय है, लेकिन रोहित की अगुआई वाली इस टीम में युवा खिलाड़ी लय पकड़ने लगे हैं जो कि भारत के लिए अच्छे संकेत हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाने के लिए जूझने वाले युवा सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में बड़ी पारी खेल कर आत्मविश्वास हासिल कर लिया है। यदि रुतुराज गायकवाड़ की कलाई में चोट नहीं लगती तो वह किशन के साथ पारी का आगाज कर सकते थे और ऐसे में रोहित मध्यक्रम में उतरते जैसा कि उन्होंने वेस्टंइंडीज के खिलाफ किया था। यदि गायकवाड़ फिट होकर वापसी करते हैं तो रोहित शनिवार को फिर से मध्यक्रम में उतर सकते हैं। रोहित अच्छी लय में दिख रहे हैं और उन्होंने पहले मैच में 44 रन की अच्छी पारी खेली थी।

विराट कोहली को विश्राम दिए जाने के बाद रोहित ने पहले मैच के बाद संकेत दिए कि रवींद्र जडेजा ऊपरीक्रम में ही बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि टीम प्रबंधन उनके इस हुनर का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहता है। टीम में वापसी करने वाले संजू सैमसन को पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और यदि उन्हें धर्मशाला में अवसर मिलता है तो वह उसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। भारत की गेंदबाजी भी सही राह पर है और उसने पहले मैच में दीपक हुड्डा सहित सात विकल्प आजमाए। वेंकटेश अय्यर खर्चीले साबित हुए, लेकिन उन्होंने दो विकेट निकाले।

दूसरी तरफ श्रीलंका को अगर भारत का 10 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान रोकना है तो उसे इसके लिए खास प्रयास करने होंगे। शीर्षक्रम के नहीं चल पाने तथा मुख्य स्पिनरों महेश तीक्ष्णा और वानिंदु हसरंगा की अनुपस्थिति में उसकी टीम पहले से ही जूझती आ रही है। लखनऊ की तुलना में धर्मशाला में रात को अधिक ठंड रहने की संभावना है। खिलाडि़यों को ऐसे में परिस्थितियों में ढलने में दिक्कत आ सकती है।

धर्मशाला में शतक लगा चुके हैं रोहित

धर्मशाला स्टेडियम में कप्तान रोहित शर्मा शतक लगा चुके हैं। वर्ष 2015 में दक्षिण अफ्रीका की टीम के साथ हुए टी-20 मैच में रोहित ने 106 रन बनाए थे, लेकिन टीम वह मैच हार गई थी। रोहित धर्मशाला में पांचवां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। उन्होंने यहां एक टी-20 के अलावा तीन वनडे मैच भी खेले हैं। वह यहां एक आइपीएल मैच भी खेल चुके हैं।

पिच रिपोर्ट

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज के अंतिम दोनों मैचों का आयोजन होगा। इन दोनों टी-20 मैचों को चार और छह नंबर पिचों पर खेला जाएगा। ये पिचें उछाल भरी रहेंगी, जिससे बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। रात को मौसम ठंडा होने पर तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, इशान किशन, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्रा सिंह चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मुहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान।

श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुशल मेंडिस, चरित असलंका, दिनेश चांदीमल, दनुष्का गुणातिलका, कामिल मिशारा, जनित लियानागे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंता चमीरा, लाहिरु कुमारा, बिनुरा फर्नाडो, शीरान फर्नाडो, महेश तीक्ष्णा, जेफ्री वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, आसियान डेनियल।

The post जानिए टी20 सीरीज सील में किस प्लान से उतरेगी टीम इंडिया,क्या श्रीलंका कर सकती वापसी की कोशिश appeared first on Ad Event Media.