जानिए किस नंबर पर है कौन सा गेंदबाज Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/जानिए-किस-नंबर-पर-है-कौन-सा/ Know the world Wed, 04 May 2022 11:24:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png जानिए किस नंबर पर है कौन सा गेंदबाज Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/जानिए-किस-नंबर-पर-है-कौन-सा/ 32 32 जाने कैसे सिर चढ़कर बोल रहा है चहल का जादू,जानिए किस नंबर पर है कौन सा गेंदबाज https://adeventmedia.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%b9/ Wed, 04 May 2022 11:24:06 +0000 https://adeventmedia.com/?p=62342 इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अब तक हुए मुकाबलों में बल्ले और गेंद का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला है। इस सीजन में आइपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें प्वाइंट्स टेबल में नीचे तो पहली बार खेल रही दो टीमें टाप चार में बने हुए हैं। इस सीजन में अब तक हुए मैचों

The post जाने कैसे सिर चढ़कर बोल रहा है चहल का जादू,जानिए किस नंबर पर है कौन सा गेंदबाज appeared first on Ad Event Media.

]]>
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अब तक हुए मुकाबलों में बल्ले और गेंद का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला है। इस सीजन में आइपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें प्वाइंट्स टेबल में नीचे तो पहली बार खेल रही दो टीमें टाप चार में बने हुए हैं। इस सीजन में अब तक हुए मैचों की बात करें तो यहां कुछ टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर भी खड़ा किया है तो कुछ 68 जैसे लो स्कोर पर भी आउट हुए हैं। इसलिए हर बार की तरह इस बार भी गेंदबाजों में पर्पल कैप को लेकर होड़ मची हुई है।

वर्तमान में इस सूची में युजवेंद्र चहल का कब्जा है। उन्होंने 10 मैचों में अपने विकटों की संख्या को 19 कर लिया है। दूसरे नंबर पर एक बार फिर से दिल्ली के स्पिन गेंदबाज कुलदीप ने जगह बना ली है। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ मैच में 4 विकेट लेकर अपने विकटों की संख्या को 17 कर लिया है। तीसरे नंबर पर नए गेंदबाज की एंट्री हुई है। गुजरात के खिलाफ मैच में 4 विकेट लेने वाले कगिसो रबाडा तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अब उनके खाते में 9 मैचों में 17 विकेट हैं। रबाडा के इस प्रदर्शन के बाद टी नटराजन चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्होंने ने इतने मैचों में ही 17 विकेट हासिल किए हैं।

कोलकाता के गेंदबाज उमेश यादव 5वें नंबर पर खिसक गए हैं। राजस्थान के खिलाफ मैच में 1 विकेट लेकर उन्होंने 10 मैचों में अपने विकटों की संख्या को 15 कर लिया है। छठे नंबर पर आरसीबी के स्पिन गेंदबाज वानिंदू हसरंगा हैं। उन्होंने 10 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं। 7वें नंबर पर गुजरात के गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जगह बना ली है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ मैच में 1 विकेट लेकर अपने विकटों की संख्या को 15 कर लिया है।

आइपीएल का युवा सेंसेशन और अपनी रफ्तार से सबको चौंकाने वाले उमरान मलिक 8वें नंबर पर खिसक गए हैं। उनके खाते में 9 मैचों में 15 विकेट है। 9वें और 10वें नंबर पर क्रमश: ड्वेन ब्रावो और राहुल चाहर हैं। ब्रावो ने 8 मैचों में 14 विकेट तो चाहर ने 10 मैचों में 12 विकेट लिए हैं

पिछले सीजन के पर्पल कैप होल्डर हर्षल पटेल फिलहाल टाप 15 में भी अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। उम्मीद है कि वो आने वाले कुछ मैचों में अपने प्रदर्शन में सुधार लाकर इस सूची में और ऊपर आएंगे।

The post जाने कैसे सिर चढ़कर बोल रहा है चहल का जादू,जानिए किस नंबर पर है कौन सा गेंदबाज appeared first on Ad Event Media.

]]>