जनाक्रोश Archives - Ad Event Media

पीलीभीत से प्रारम्भ हुई जनाक्रोश यात्रा का समापन आज सैफई इटावा में
को पीलीभीत से प्रारम्भ हुई जनाक्रोश यात्रा का समापन आज सैफई इटावा में हुआ। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में अत्याचार और अन्याय की पराकाष्ठा हो गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार अन्याय की पर्याय बन गयी है। किसान, बेरोजगार, नौजवान, महिलाएं अपना हक मांगती है तो लाठीचार्ज होता है। कदम-कदम पर अन्याय हो रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार को हटाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं अन्यथा देश भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। प्रदेश में लाखों लोग कोरोना से मरे लेकिन सरकार ने छुपा लिया। इतनी जुल्मी सरकार को हटाना ही पड़ेगा।
श्री यादव ने कहा कि देश में सब कुछ बेचा जा रहा है। सड़कों को भी बेचा जा रहा है। यह मामूली बात नहीं है। मोबाइल फोन की लाइने भी बेची जा रही हैं। रेल बेची जा रही है। कुछ दिनों में सब निजी हाथों में चला जाएगा। देश की सारी सम्पत्ति चार-पांच लोगों के हाथ में दी जा रही है। निजी हाथों में जाने के बाद आरक्षण खत्म हो जाएगा।
प्रो0 रामगोपाल जी ने कहा कि महान दल ने समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का निश्चय किया, इसका स्वागत है। इसके लिए धन्यवाद। महान दल के कार्यकर्ताओं को अपना पुराना इतिहास याद रखना होगा। उन्हें मिटाने का काम किया गया।
महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री केशव देव मौर्य ने कहा कि सैफई की धरती हमारे लिए तीर्थ स्थल से कम नहीं है। महान दल और समाजवादी पार्टी का रिश्ता कुर्सी और स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि दलित, पिछड़ों, गरीबों के मान-सम्मान को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए है।
श्री मौर्य ने कहा कि आज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। संविधान जलाया जा रहा है। भाजपा चुप है। भाजपा जनता के साथ अत्याचार कर रही है। कोरोना काल में जनता के साथ अन्याय हुआ है। जनता यह अन्याय अत्याचार भूल नहीं सकती। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। भाजपा संविधान और दलित, पिछड़ों का अस्तित्व समाप्त कर रही है। श्री मौर्य ने कहा कि महान दल के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी गठबंधन के हर प्रत्याशी को जिताकर सपा की सरकार बनाने का काम करेंगे।
बदायूं के पूर्व सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि महान दल के साथ समाजवादी पार्टी का गठबंधन दिलों का गठबंधन है। महान दल पूरी भावना के साथ गठबंधन के साथ काम कर रही है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों को ठगने का काम किया है। सपा सरकार बनने पर फिर से जनता के हित के कार्य शुरू किए जाएंगे।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री तेज प्रताप यादव एवं राम सिंह शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा श्री अंशुल यादव, महान दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्य, महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव समेत दोनों दलों के तमाम पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post पीलीभीत से प्रारम्भ हुई जनाक्रोश यात्रा का समापन आज सैफई इटावा में appeared first on Ad Event Media.