जनपद Archives - Ad Event Media

उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के ग्राम
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के ग्राम जुम्मा में भारी वर्षा से हुए नुकसान के बारे में कुमाऊं कमिश्नर श्री सुशील कुमार एवं अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ श्री फिंचाराम से वर्चुअल माध्यम से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में मौजूद जिलाधिकारी श्री आशीष चौहान से फोन पर राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कुमाऊं कमिश्नर एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र से लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर लाया जाय। प्रभावितों को रहने के साथ ही खाद्य सामग्री, दवाइयों एवं बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाय की प्रभावित क्षेत्र में कोई न फंसे।
मुख्यमंत्री ने कुमाऊं कमिश्नर को निर्देश दिए की प्रभावित क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को जल्द शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जाय। लोक निर्माण विभाग की टीम से जल्द रास्ते का मलवा हटाया जाय। एनएच के जो भी रूट बाधित हो रहे हैं, उनको शीघ्र खुलवाने के लिए जेसीबी एवं अन्य करण की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।
मुख्यमंत्री ने कुमाऊं कमिश्नर एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 लोगों के मृत्यु एवं 04 लोगों के लापता होने की सूचना है। प्रशासन एवं एसएसबी की टीम घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ श्री आशीष चौहान प्रभावित क्षेत्र में हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी फोन से जिलाधिकारी से लगातार अपडेट ले रहे हैं। मौसम साफ होते ही मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्रीमती चंद्रा पंत, श्री खजान दास, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आपदा प्रबंधन श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. आनन्द श्रीवास्तव, पिथौरागढ़ से वर्चुअल माध्यम से एडीएम श्री फिंचाराम चौहान मौजूद थे।

The post उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के ग्राम appeared first on Ad Event Media.

बांदा जनपद के एक प्रतिष्ठित संस्थान में आयोजित “प्रशिक्षण से पराक्रम-कांग्रेस
बांदा जनपद के एक प्रतिष्ठित संस्थान में आयोजित “प्रशिक्षण से पराक्रम-कांग्रेस विजय सेना निर्माण“ अभियान का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इस शिविर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी, न्याय पंचायत अध्यक्ष व फ्रंटल संगठनों के जिला व शहर अध्यक्षों एवं शहर बाँदा के वार्ड अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। यहां प्रशिक्षण दाताओ ने कांग्रेस पार्टी संगठन, उसके गौरवशाली इतिहास, आजादी का संघर्ष, भारत देश के विकास की गाथा, वर्तमान झूठ व आडंबर, सोशल मीडिया की चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व आगंतुकों के लिए पंजीयन व्यवस्था की गई थी, काउंटर पर पंजीयन के बाद सभी पदाधिकारियों को हाल में प्रवेश दिया गया। सेवादल के साथियों के वंदे मातरम गान के साथ कार्यशाला की शुरुआत हुई। यहाँ शिविर की शुरुआत करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों समेत हाल में मौजूद सभी संगठनों की उपस्थिति ली।
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल व उप्र कांग्रेस अध्यक्ष/विधायक अजय कुमार लल्लू नें मौजूद कांग्रेसजनों को कांग्रेस विचारधारा से परिचित कराते हुए संगठन के ढांचे को बखूबी समझाया, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। यहां उन्होंने राहुल गांधी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की।
पंकज मिश्र, अहमद खान, दानिश आजम वारसी, विजय राव, अजीत आर्या आदि प्रशिक्षकों ने कांग्रेसियों के निडर इतिहास को विस्तार से कांग्रेसजनों के सामने रखा। इसके साथ ही आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर वर्तमान में सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी के द्वारा समाजिक उत्थान और भारतीय विकास में कांग्रेस के योगदान के महत्वपूर्ण तथ्यां को स्पष्ट करते हुए कई उदाहरण प्रस्तुत किए।
प्रशिक्षकों ने कहा कांग्रेस पार्टी ने संगठन की शुरुआत से 135 सालों के इतिहास में दर्जनों ऐतिहासिक कार्य कर सशक्त भारत का निर्माण किया, अनेकों अवसर पर कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने बलिदान से भारतवर्ष का मस्तक ऊंचा किया है, उन्होंने आजादी के पूर्व व बाद में आरएसएस की भूमिका का सच भी उजागर किया। प्रशिक्षकों ने आज के समय में सोशल मीडिया की ताकत को विस्तार से समझाया, सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं को लेकर चरित्र हनन वाली फेक तस्वीरों के सच से भी अवगत कराया, इसके साथ ही ऐसी कृत्सित मानसिकता वाली बीजेपी आईटी सेल से निपटने के तौर तरीकों से भी कांग्रेसजनों को अवगत कराया। इसके साथ ही वास्तविक आकड़ों के माध्यम से विरोधियों को से निपटने में राजनैतिक उपयोग कैसा हो? उसके विषय में भी प्रशिक्षित किया गया।
“प्रशिक्षण से पराक्रम-कांग्रेस विजय सेना निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम“ में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, उप्र कांग्रेस अध्यक्ष/विधायक अजय कुमार लल्लू, उप्र कांग्रेस महासचिव/चित्रकूट मंडल प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह, उप्र कांग्रेस सचिव/बाँदा प्रभारी अभिमन्यु सिंह, उप्र कांग्रेस सचिव अखिलेश कुमार शुक्ला, अनूप पटेल प्रांतीय मीडिया संयोजक, बाँदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार ’लालू’ दुबे, पीसीसी मुमताज अली, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पिछड़ा वर्ग प्रान्तीय उपाध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, भगवानदीन गर्ग, जिला उपाध्यक्ष बी लाल, जिला महासचिव सूरज बाजपेयी, जिला महासचिव गजेन्द्र सिंह पटेल, जिला महासचिव इन्द्रेश जड़िया, रामहित निषाद, सद्दाम खान, कुतैबा जमा, शिवबली सिंह, बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय सिंह शानू, युवा कांग्रेस महासचिव केशव पाल, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष कैलाशनाथ बाजपेयी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिलाध्यक्ष शनि पटेल, कांग्रेस नेता रमेश चन्द्र कोरी, गुलाबी गैंग कमांडर सम्पत पाल, पवन देवी कोरी, सुनीता यादव, रंजना बरातीलाल पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष चित्रकूट, अमिलेशा अनुरागी, राघवेन्द्र श्रीवास्तव सोशल मीडिया प्रांतीय सचिव, अशोक सिंह चौहान शहर उपाध्यक्ष, इबाद सिद्दीकी शहर महासचिव, अल्ला रक्खू शहर उपाध्यक्ष, अमित तिवारी शहर महासचिव, अशरफ उल्ला शहर महासचिव, जिलानी दुर्रानी, छेदीलाल धुरिया शहर महासचिव, जावेद खान शहर सचिव, अखिलेश राणा शहर सचिव, मो. शरीफ शहर सचिव आदि सहित सैकड़ों कांग्रेस जन सम्मिलित रहे।
प्रशिक्षण शिविर में आने के लिए सभी कांग्रेस जनों का जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार ’लालू’ दुबे ने आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण शिविर में आए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

The post बांदा जनपद के एक प्रतिष्ठित संस्थान में आयोजित “प्रशिक्षण से पराक्रम-कांग्रेस appeared first on Ad Event Media.