जनता पर दृढ़ विश्वाश के उद्देश्य से भाजपा की जनविश्वास यात्रा आज से Archives - Ad Event Media

जनता पर दृढ़ विश्वाश के उद्देश्य से भाजपा की जनविश्वास यात्रा आज से, छह जिलों में झंडी दिखाएंगे पार्टी के दिग्गज
भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा प्रदेश में रविवार को छह जिलों से रवाना होगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारियों में जन विश्वास यात्रा को भी शामिल किया गया है। छह जिलों से रविवार को यात्रा को रवाना करने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज मौजूद रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा स्मृति ईरानी इन यात्राओं को रवाना करेंगे। इनके साथ भाजपा के अन्य दिग्गज भी रहेंगे। इन यात्राओं के माध्यम से भाजपा का प्रयास सभी 403 विधानसभा क्षेत्र में लोगों को योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां बताने का है।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता पर अपना भरोसा पुख्ता करने तथा भरोसा जीतने के उद्देश्य से रविवार से छह जिलों से भाजपा की जन विश्वास यात्राएं शुरू करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाने का है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अम्बेडकरनगर, सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झांसी, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी बिजनौर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बलिया तथा महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति इरानी गाजीपुर जन विश्वास यात्रा को रवाना करेंगी। यात्राओं की शुरुआत जनसभा से होगी।

नागरिकों के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड ले जाकर उनका भरोसा हासिल करने और जनता के विश्वास का रंग गाढ़ा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी छह संगठन क्षेत्रों से जन विश्वास यात्राएं निकालेगी। इन यात्राओं के जरिये प्रदेश के सभी हिस्सों और विधान सभा क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचने की कोशिश होगी। यात्राओं के जरिये संगठन के कामकाज और पार्टी के संभावित उम्मीदवारों का दमखम भी परखा जाएगा। इन यात्राओं के लिए स्थानों का चयन भी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडा को ध्यान में रखकर किया गया है।

जन विश्वास यात्रा से जीतेंगे विश्वास
यूपी में फिर दोहराएंगे इतिहास#जन_विश्वास_यात्रा pic.twitter.com/aT3X3MDCXY
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 18, 2021

पहली जन विश्वास यात्रा महाराजा सुहेलदेव राजभर और रामायण मेला के प्रणेता डा. राममनोहर लोहिया की जन्मस्थली अंबेडकरनगर से शुरू होगी जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यहां यात्रा शुभारंभ सभा में प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर भी उपस्थित रहेंगे। यात्रा अंबडेकर नगर से अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में समाप्त होगी।

दूसरी यात्रा मथुरा से शुरू होगी जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रवाना करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय, सांसद संतोष गंगवार और सांसद राजवीर सिंहमौजूद रहेंगे। यात्रा मथुरा से अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर होते हुए पीलीभीत में खत्म होगी।

झांसी से शुरू होने वाली तीसरी यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहकरेंगे। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी इस अवसर पर मौजूद होंगे। यह यात्रा झांसी से ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात होते हुए कानपुर में समाप्त होगी।

चौथी यात्रा बिजनौर में विदुर कुटी से शुरू होगी जिसे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रवाना करेंगे। यात्रा के शुभारंभ के मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी उपस्थित रहेंगे। बिजनौर से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल से होते हुए यात्रा रामपुर में समाप्त होगी।

पांचवीं यात्रा भृगु ऋषि और क्रांति की धरा बलिया से शुरू होगी जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंहऔर वन दारा सिंहचौहान की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंहचौहान रवाना करेंगे। बलिया से आरंभ होकर यात्रा मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर होते हुए बस्ती तक जाएगी।

छठवीं यात्रा गाजीपुर से शुरू होगी जिसका शुभारंभ केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और विधायी मंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में करेंगी। यात्रा गाजीपुर से शुरू होकर चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए अमेठी में समाप्त होगी।

The post जनता पर दृढ़ विश्वाश के उद्देश्य से भाजपा की जनविश्वास यात्रा आज से, छह जिलों में झंडी दिखाएंगे पार्टी के दिग्गज appeared first on Ad Event Media.