चांदी की भी चमक पड़ी फीकी Archives - Ad Event Media

गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी की भी चमक पड़ी फीकी, जानिए क्या हैं रेट
सोने और चांदी दोनों ही धातुओं की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 जून, 2021 वायदा के सोने का भाव बुधवार सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर मात्र 9 रुपये की गिरावट के साथ 46,862 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक स्तर की बात करें, तो बुधवार को सोने का वैश्विक हाजिर भाव गिरावट के साथ और वायदा भाव मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया।

घरेलू वायदा बाजार में चांदी की बात करें, तो यह बुधवार को शुरुआती कारोबार में 0.12 फीसद या 82 रुपये की गिरावट के साथ 69,567 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

गौरतलब है कि घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का हाजिर भाव 97 रुपये प्रति 10 ग्राम की  बढ़त के साथ 46,758 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का हाजिर भाव1,282 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी बढ़त के साथ 70,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक स्तर पर सोना

ब्लूमबर्ग के अनुसार, जून 2021 वायदा के सोने का वैश्विक भाव बुधवार दोपहर 0.01 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1775.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.15 फीसद या 2.67 डॉलर की गिरावट के साथ 1776.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी

चांदी की वैश्विक वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बुधवार दोपहर गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, चांदी का वैश्विक वायदा भाव बुधवार दोपहर 0.39 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 26.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 0.63 फीसद या 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 26.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

The post गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी की भी चमक पड़ी फीकी, जानिए क्या हैं रेट appeared first on Ad Event Media.