चंडीगढ़: Archives - Ad Event Media

आम आदमी पार्टी का चंडीगढ़ मेयर चुनाव में की गई धांधली के खिलाफ बीजेपी दिल्ली मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को उनके आवास से हिरासत में लिया

fआम आदमी पार्टी के दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा द्वारा चंडीगढ़ मेयर चुनाव में की गई धांधली को लेकर भाजपा के दिल्ली मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया और पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। मुझे गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस कह रही है कि मेरी गिरफ्तारी से आदेश ऊपर से आए हैं। पुलिस को मुझे बैठाकर रखने के आदेश दिए गए हैं। ताकि मैं प्रदर्शन में शामिल न हो सकूं। इससे साफ पता चल रहा है कि भाजपा आम आदमी पार्टी से डरी हुई है। भाजपा ने देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया गया है। जो भी बीजेपी के खिलाफ बोलेगा वह गिरफ्तार होगा।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा बॉर्डर पर ही रोका जा रहा है। जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं, क्योंकि शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है। लेकिन भाजपा ने आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस को सड़कों पर उतार दिया है। लेकिन ये देश की जनता की आवाज है, भाजपा इस आवाज को नहीं दबा सकती।

उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनावों में गड़बड़ करके चुनाव जीतती है। अक्सर आरोप लगते थे कि बीजेपी वोटों को खरीदती है, ईवीएम में हेराफेरी करती है। वोटर लिस्ट में से नाम कटवा देती है। फर्जी नाम जुड़वा देती है। चंडीगढ़ का चुनाव दिखाता है कि बीजेपी का पाप का घड़ा भर चुका है। जब पाप का घड़ा भर जाता है तो भगवान अपने हिसाब से झाडू चलाता है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी चंडीगढ़ के छोटे से चुनाव में वोटों की चोरी करती पकड़ी गई। छोटे से शहर में मेयर चुनाव में भाजपा ने वोटों की चोरी कर अपना मेयर बनवा दिया।

उन्होंने कहा कि आज इसकी पूरे देश में चर्चा है कि भाजपा ने वोट चोरी करके चंडीगढ़ में अपना मेयर बनवा लिया। जहां इंडिया गठबंधन का मेयर कुल 20 मतों के साथ बन रहा था, लेकिन बीजेपी के प्रीसाइडिंग ऑफिसर ने 8 मतों को खुद से गलत निशान लगाकर रद्द कर बीजेपी का मेयर बनवा दिया। उसकी चोरी कैमरे पर भी पकड़ी गई। वहीं इस दौरान उसने काउंटिंग एजेंट को भी साथ नहीं बैठने दिया।

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि सब जगह रोकने के बावजूद प्रदर्शन में हरियाणा से हजारों आम आदमी पार्टी समर्थकों ने हिस्सा लिया। भाजपा के कार्यकर्ता ने वोट तो डलवाई, लेकिन जब काउंटिंग करने बैठा तो उसने एक भी काउंटिंग एजेंट को सामने नहीं बैठने दिया। सबको भगा दिया और खुद ही काउंटिंग करते समय इंडिया गठबंधन के आठ वोटों पर गलत निशान लगाकर इनवैलिड कर दिया। बीजेपी वोट चोरी भी करती है और सीनाजोरी भी करती है।

उन्होंने कहा कि हमें अंदर के ही कर्मचारी ने बताया कि उनके भी केवल 13 ही वोट पड़े। भाजपा का मेयर तो बन गया, लेकिन उनकी किस्मत खराब थी कि चारों तरफ कैमरे लगे हुए थे। उस कैमरे में वो पीठासीन अधिकारी इंडिया गठबंधन के वोटों पर निशान लगाता हुआ कैद हो गया। ये वीडियो पूरे देश की जनता ने देखा।

उन्होंने कहा देश और जनतंत्र के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। इन्होंने चुनाव के साथ जो खिलवाड़ करना शुरू किया है। इससे साबित होता है कि यदि ये चंडीगढ़ जैसे छोटे से चुनाव में इतनी बड़ी गड़बड़ कर सकते हैं तो जाहिर है कि लोकसभा और विधानसभा जैसे बड़े चुनाव में तो कितनी बड़ी गड़बड़ करते होंगे। उन्होंने कहा पूरे देश के सामने आ गया है कि किस तरह गड़बड़ करते हैं। इनके लिए देश और गणतंत्र जरूरी नहीं है, ये सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। भाजपा सत्ता के लिए देश को भी दांव पर लगा सकती है, लेकिन आम आदमी पार्टी किसी भी हालत में देश और गणतंत्र साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि आज पूरे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से इतनी जनता प्रदर्शन के लिए आ रही थी। लेकिन सबको रोक दिया और पूरी दिल्ली को छावनी बना दिया। ये जनता को कैसे रोक सकते हैं, यहां कोई हिंसा करने नहीं आ रहा था। आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है, आम आदमी पार्टी ने बड़े बड़े आंदोलन किए हैं। इन्हें क्या लगता है जनता को रोक दोगे तो क्या जनता की आवाज़ बंद हो जाएगी। मैं बताना चाहता हूं कि जितना जनता को रोकने का प्रयास करोगे, जनता की आवाज और ज्यादा बुलंद होगी। बीजेपी लोकतंत्र के खिलाफ है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार भी छीन रही है।

उन्होंने कहा दिल्ली में प्रदर्शन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों, काउंसलरों, वालंटियर्स और जो जनता आ रही थी उनको जेल में डाल दिया। ये अलोकतांत्रिक है आम आदमी पार्टी इसकी निंदा करती है। यदि जनतंत्र ही खतरे में पड़ जाएगा तो वोट और इलेक्शन का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। इसलिए हम सबको मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी है। किसी भी हालत में जनतंत्र को मरने नहीं देंगे। देश के लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
[6:15 pm, 02/02/2024] Vishal Kushwara: मेवात में संकट के समय सिर्फ दुष्यंत चौटाला काम आए, भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्डा थे गायब – दिग्विजय चौटाला

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने किया पुन्हाना का दौरा, अनेक लोग जेजेपी में शामिल

चंडीगढ़, 2 फरवरी। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि मेवात के संकट के समय डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला यहां के लोगों के काम आए जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने मेवात का साथ नहीं दिया। मेवात हिंसा का जिक्र करते हुए दिग्विजय ने कहा कि पिछले दिनों मेवात पर गहरा संकट आया था और यहां भाईचारा खराब करने की साजिश की गई। इस संकट के समय में किसी भी नेता ने मेवात का साथ नहीं दिया, सिर्फ दुष्यंत चौटाला मेवात के लोगों के साथ खड़े मिले और उन्होंने भाईचारे का संदेश देते हुए जय हरियाणा जय मेवात का नारा दिया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जब चुनाव के समय कांग्रेस के लोग यहां आए तो भूपेंद्र हुड्डा से मेवात के लोग पूछने का काम करें कि मेवात पर इतना बड़ा संकट मंडराया था तब आप और आपके बेटे दीपेंद्र हुड्डा कहां थे? वे शुक्रवार को दो दिवसीय मेवात के दौरे के दौरान पुन्हाना में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि नूंह से हमारा चौ. देवीलाल के समय से पुराना पारिवारिक नाता है और मेवात वासियों की उन्नति के लिए जेजेपी सदैव प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जो भी मांगे उनके समक्ष रखी है, उन्हें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के माध्यम से पूरा करवाया जाएगा। दिग्विजय ने क्षेत्र की प्रगति के लिए मेवात के लोगों से जेजेपी का और मजबूती के साथ देने का आह्वान किया और कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आदेशानुसार वे मेवात के लोगों के बीच आएं हैं और यहां विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत रोजगार आरक्षण का हक दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पैरवी की जाएगी। दिग्विजय चौटाला के मेवात दौरे के दौरान विभिन्न दलों को छोड़कर अनेक लोग जेजेपी में शामिल हुए। इस अवसर पर हरियाणा हज कमेटी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जेजेपी नेता मोहसिन चौधरी, जिला प्रभारी योगेश हिलालपुर, जिलाध्यक्ष जान मोहम्मद, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन, नूंह नगर परिषद चेयरमैन संजय मनोचा, युवा जिला अध्यक्ष वसीम अहमद व जिला प्रवक्ता नासिर हुसैन बदरूद्दीन, प्रदेश सचिव अकबर लहरवाडी व हल्का अध्यक्ष सिराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।

The post आम आदमी पार्टी का चंडीगढ़ मेयर चुनाव में की गई धांधली के खिलाफ बीजेपी दिल्ली मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन appeared first on Ad Event Media.