घर पर ही बनाए गोभी मंचूरियन Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/घर-पर-ही-बनाए-गोभी-मंचूरिय/ Know the world Sun, 12 Sep 2021 09:08:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png घर पर ही बनाए गोभी मंचूरियन Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/घर-पर-ही-बनाए-गोभी-मंचूरिय/ 32 32 घर पर ही बनाए गोभी मंचूरियन, जानें रेसिपी https://adeventmedia.com/%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af/ Sun, 12 Sep 2021 09:08:19 +0000 https://adeventmedia.com/?p=43545 आज संडे हैं और सभी इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए घर पर कई तरह के व्यंजन बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गोभी मंचूरियन बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। बच्चे हो या बड़े यह सभी को पसंद आएगा। तो

The post घर पर ही बनाए गोभी मंचूरियन, जानें रेसिपी appeared first on Ad Event Media.

]]>
आज संडे हैं और सभी इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए घर पर कई तरह के व्यंजन बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गोभी मंचूरियन बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। बच्चे हो या बड़े यह सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

मैदा – 1/2 कप
गोभी – 1 बड़ी
मक्के का आटा – 2 टेबल स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च – 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1
प्याज बारीक कटा – 1
नमक – स्वादनुसार
अदरक (कसा) – 1 टी स्पून
टोमेटो कैचअप – 1 टेबल स्पून
ग्रीन चिली सॉस – 1 टेबल स्पून
सोया सॉस – 1 टेबल स्पून
व्हाइट विनेगर – 1/2 टेबल स्पून
पानी – 1/2 कप
तेल – जरूरत अनुसार

बनाने की विधि

गोभी मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और मक्के का आटा लें। इसे धीरे-धीरे पानी डालकर घोल तैयार कर लें। इसके बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च डाल दें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से घोलें। इसके बाद कटे हुए गोभी के बड़े टुकड़ें लें। अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। तैयार किए हुए बेसन के घोल में गोभी के टुकड़े डालें। इसके बाद बेसन में कोट किए हुए गोभी के टुकड़े तेल में फ्राई करें। गोल्डन ब्राउन होने तक गोभी को अच्छी तरह से फ्राई करें। इसके बाद एक अलग बर्तन में इसे निकालकर रख लें।

अब एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें और उसमें कसी हुई अदरक, बारीक कटा प्याज को डाल दें। इसमें 1 चम्मच टोमेटो कैचअप, 1 टेबल स्पून ग्रीन चिली सॉस और एक चम्मच सोया सॉस डालें। इसे छोड़ा भून लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच व्हाइट विनेगर डालें। अब आधा कप पानी डालकर इसे अच्छे से फ्राई करें। अब इसमें फ्राई की हुई गोभी डाल दें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। टेस्टी गोभी मंचूरियन बन कर तैयार है। आप चाहें तो इसके ऊपर बारीक कटा धनिया भी डाल सकते हैं। आप इसे थोड़ा अलग फ्लेवर देने के लिए ऊपर से पिज्जा सीजनिंग भी डाल सकते हैं।

The post घर पर ही बनाए गोभी मंचूरियन, जानें रेसिपी appeared first on Ad Event Media.

]]>