गोसाईंगज में सपा प्रत्याशी अभय सिंह और भाजपा समर्थकों के बीच फायरिंग Archives - Ad Event Media

गोसाईंगज में सपा प्रत्याशी अभय सिंह और भाजपा समर्थकों के बीच हुई फायरिंग
रामनगरी अयोध्या में मतदान से पहले ही हाईप्रोफाइल सीट गोसाईगंज में माहौल काफी गरमा गया है। शुक्रवार रात समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी माफिया अभय सिंह और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के बीच विवाद के बाद फायरिंग का मामला तूल पकड़ रहा है। समाजवादी पार्टी के दबंग प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह की गिरफ्तारी के बाद माहौल काफी गरमा गया है। इस प्रकरण में तीन तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें अभय सिंह के साथ ही सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

अयोध्या के गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में बवाल के बाद सपा प्रत्याशी अभय सिंह और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक विकास सिंह के बीच भिड़ंत के बाद फायरिंग से बढ़े विवाद ने इतना तूल पकड़ा लिया कि तीन तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूर्व विधायक अभय सिंह ने विकास सिंह और उनके अज्ञात साथियों, जबकि विकास सिंह की ओर से अभय सिंह और उनके अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों की ओर से दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा लगाई गई है। इस मामले में तीसरा मुकदमा महराजगंज पुलिस ने दर्ज किया है, जिसमें सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा लगाई गई है। थाने में हुए उपद्रव के मामले में यह कार्रवाई दोनों पक्षों पर की गई है।

अयोध्या के महराजगंज क्षेत्र के नेवकबीरपुर गांव में शुक्रवार को फायरिंग की घटना के बाद थाने में हुए उपद्रव पर पुलिस ने भी एक मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण में थाना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह और भाजपा समर्थक विकास सिंह से पूछताछ चल रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में पूर्व विधायक अभय सिंह और विकास सिंह से भी पूछताछ चल रही है। विवाद में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अभय सिंह का कहना है कि उनको फर्जी मुकदमें में फंसा कर जेल भेजने की साजिश की जा रही है।

यह घटना शुक्रवार रात महराजगंज क्षेत्र के नेवकबीरपुर की है। विवाद के बीच फायरिंग और वाहनों में तोडफ़ोड़ का भी आरोप दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया है। घटना की जानकारी पाकर महराजगंज थाना पहुंचे मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता और मारपीट की गई। एक मीडिया कर्मी को गंभीर चोटें आईं हैं।

भाजपा तथा सपा समर्थकों के बीच विवाद का यह तीसरा मामला: गोसाईंगंज में भाजपा और सपा समर्थकों के बीच विवाद का यह तीसरा मामला है। इससे पहले महराजगंज और बीकापुर में इन्हीं दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। भाजपा समर्थकों का आरोप है कि सपा समर्थकों ने थाने में भी घुसकर उपद्रव किया, लेकिन पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं कि गई है। भाजपा समर्थक विकास सिंह का कहना है वह नेवकबीरपुर से वह एक निमंत्रण में शामिल होकर घर आ रहे थे। रास्ते में सपा प्रत्याशी की मौजूदगी में उनके समर्थकों ने हमला कर दिया। वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई और फायरिंग की गई। वहीं सपा प्रत्याशी अभय सिंह का कहना है कि विकास सिंह और उनके लोग रास्ते में असलहा लेकर खड़े थे। उन्होंने ने हमला किया। घटनास्थल से सीधे थाने पहुंच कर सूचना पुलिस को दी गई। सपा समर्थकों ने इस दौरान पुलिसकर्मियों या मीडिया के साथियों से कोई अभद्रता नहीं की है। यह आरोप निराधार है।

The post गोसाईंगज में सपा प्रत्याशी अभय सिंह और भाजपा समर्थकों के बीच हुई फायरिंग appeared first on Ad Event Media.