गोरखपुर पुल‍िस व‍िभाग में हुआ बड़ा बदलाव Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/गोरखपुर-पुलिस-विभाग-मे/ Know the world Fri, 22 Apr 2022 10:40:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png गोरखपुर पुल‍िस व‍िभाग में हुआ बड़ा बदलाव Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/गोरखपुर-पुलिस-विभाग-मे/ 32 32 गोरखपुर पुल‍िस व‍िभाग में हुआ बड़ा बदलाव, दो थानेदार हटाए गए- चार चौकी प्रभार‍ियों का बदला गया कार्यक्षेत्र  https://adeventmedia.com/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ Fri, 22 Apr 2022 10:40:17 +0000 https://adeventmedia.com/?p=61316 एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बेलघाट व खजनी थानेदार को हटा दिया।खाली चल रहे कैंपियरगंज थाने पर नए प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही रेलवे समेत चार चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। इन थानेदारों को हटाया गया प्रभारी निरीक्षक खजनी विनय सरोज को क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल भेजा गया है।

The post गोरखपुर पुल‍िस व‍िभाग में हुआ बड़ा बदलाव, दो थानेदार हटाए गए- चार चौकी प्रभार‍ियों का बदला गया कार्यक्षेत्र  appeared first on Ad Event Media.

]]>
एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बेलघाट व खजनी थानेदार को हटा दिया।खाली चल रहे कैंपियरगंज थाने पर नए प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही रेलवे समेत चार चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है।

इन थानेदारों को हटाया गया

प्रभारी निरीक्षक खजनी विनय सरोज को क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल भेजा गया है। बेलघाट थानेदार दिनेश राम लाइन हाजिर किए गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक इरशाद अहमद को खजनी, क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक रंजित स‍िंह को कैंपियरगंज व गोला थाने में तैनात दारोगा गौरव कन्नौजिया को बेलघाट थाने का प्रभार मिला है।

इन चौकी प्रभार‍ियों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव

रेलवे चौकी प्रभारी सुदेश शर्मा को सरहरी, पुलिस लाइन में तैनात अरुण स‍िंह को रेलवे चौकी, बांसगांव थाने में तैनात बैजनाथ बिंद को पिपरौली चौकी का प्रभार मिला है। पिपरौली चौकी प्रभारी रहे विवेक रंजन को खोराबार के बेलवार चौकी व सरहरी में तैनात रहे शैलेंद्र शुक्ल को शाहपुर थाने भेजा गया है।

डीजे पर नाचने को लेकर भिड़े घराती-बाराती, पुलिस के पहुंचने पर हुई शादी : डीजे पर नाचने को लेकर घराती-बाराती आपस में भिड़ गए। इससे नाराज होकर बाराती वहां से जाने लगे। बाद में वहां पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। उसके बाद लड़के वाले शादी के लिए राजी हुए।

यह है मामला : हरपुर बुदहट थााने के छपिया गांव में रामअवध गुप्ता के लड़की की शादी थी। बांसगांव के बैदौली से बारात आई हुई थी। द्वारपूजा के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर घराती व बाराती में विवाद हो गया। कुछ जिम्मेदारों ने समझाने की कोशिश की तो नशे में कुछ बाराती उनसे भिड़ गए। जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दूल्हे के भाई को भी चोट आ गई। लड़के वालों ने शादी से मना कर दिया। बारात वापस लौटने लगी। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दे दी। पीआरवी टीम के समझाने के बाद भी बात नहीं बनी। प्रभारी निरीक्षक हरपुर बुदहट उदयशंकर कुशवाहा ने खुद मौके पर जाकर लड़के वालों को समझाया। उसके बाद वह शादी के लिए राजी हुए। पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई।

The post गोरखपुर पुल‍िस व‍िभाग में हुआ बड़ा बदलाव, दो थानेदार हटाए गए- चार चौकी प्रभार‍ियों का बदला गया कार्यक्षेत्र  appeared first on Ad Event Media.

]]>