गुस्‍साए पति ने अपनी चार माह की बच्ची को जमीन पर पटका Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/गुस्साए-पति-ने-अपनी-चार-म/ Know the world Tue, 10 May 2022 07:10:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png गुस्‍साए पति ने अपनी चार माह की बच्ची को जमीन पर पटका Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/गुस्साए-पति-ने-अपनी-चार-म/ 32 32 गुस्‍साए पति ने अपनी चार माह की बच्ची को जमीन पर पटका,बच्‍ची की हुई दर्दनाक मौत https://adeventmedia.com/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/ Tue, 10 May 2022 07:10:54 +0000 https://adeventmedia.com/?p=63011 उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्‍यक्ति पर गुस्‍सा इतना हावी हो गया कि उसने अपनी ही मासूम बेटी को जमीन पर पटक दिया। बच्‍ची की दर्दनाक मौत हो गई। विवाद के बीच महिला ने बच्ची को दूध पिलाने के लिए उठाया मामला सोमवार रात

The post गुस्‍साए पति ने अपनी चार माह की बच्ची को जमीन पर पटका,बच्‍ची की हुई दर्दनाक मौत appeared first on Ad Event Media.

]]>
उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्‍यक्ति पर गुस्‍सा इतना हावी हो गया कि उसने अपनी ही मासूम बेटी को जमीन पर पटक दिया। बच्‍ची की दर्दनाक मौत हो गई।

विवाद के बीच महिला ने बच्ची को दूध पिलाने के लिए उठाया

मामला सोमवार रात का है। जानकारी के मुताबिक उत्‍तरकाशी के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव में पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान चार माह की अबोध बच्ची रोने लगी तो महिला ने बच्ची को दूध पिलाने के लिए उठाया।‌

पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की गोद से बच्ची को छीना और जमीन पर पटक दिया। इस मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत की। मोरी थाना पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लक्सर : पुत्र ने पिता को पीटकर किया लहूलुहान

पुत्र ने अधेड़ पिता को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। लक्सर कोतवाली के चिडिय़ापुर गांव निवासी एक अधेड़ लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र पूरे दिन भांग का नशा करता है। नशे की लत को पूरा करने के लिए वह अक्सर घर का सामान उठाकर बेच देता है।

कई बार तो वह पड़ोसियों का सामान भी बेच चुका है। पड़ोसी बेटे को कहने के बजाय उसी से शिकायत करते हैं। बताया कि बेटे की स्थिति में सुधार को लेकर उसने अपने रिश्तेदारों को बुलाया था। रिश्तेदारों ने बेटे को बुलाकर नसीहत करते हुए नशे की लत छोडऩे को समझाया। जिस पर वह नाराज हो गया और रिश्तेदारों के जाने के बाद ईंट से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिस पर वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा।

बुजुर्ग ने अपने सगे बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजने की गुहार पुलिस से लगाई। साथ ही, कहा कि जब तक उसका बेटा घर रहेगा, तब तक वह घर जाने के बजाय कोतवाली में ही पड़ा रहेगा। पुलिस ने बुजुर्ग को मेडिकल के लिए भेजा है। एसएसआइ मनोज सिरोला ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपित बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

The post गुस्‍साए पति ने अपनी चार माह की बच्ची को जमीन पर पटका,बच्‍ची की हुई दर्दनाक मौत appeared first on Ad Event Media.

]]>