गर्ल्स गैंग के साथ कम पैसों में जमकर मस्ती करने के लिए बहुत अच्छी है ये जगहें Archives - Ad Event Media

गर्ल्स गैंग के साथ कम पैसों में जमकर मस्ती करने के लिए बहुत अच्छी है ये जगहें
दिल्ली सिर्फ चांदनी चौक और उसकी पराठे वाली गली के लिए ही मशहूर नहीं है बल्कि यहां और भी कई ऐसी चीज़ें हैं जिसे देखने और घूमने के लिए एक दिन का वक्त काफी नहीं। वूमन्स डे पर ट्रिप या नाइट पार्टी में जाने के लिए जेब में अच्छे-खासे पैसे होने चाहिए अगर आप इस दिन को अच्छे से एंजॉय करना चाहती हैं। लेकिन दिल्ली में ऐसी भी जगहों की कोई कमी नहीं जहां जेब में पैसे कम हों या न हो फिर भी जमकर एंजॉयमेंट किया जा सकता है। तो आज हम दिल्ली की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जानेंगे जहां आप कल का पूरा दिन अच्छे से बिता सकती हैं अपनी गैंग के साथ।

हौज खास

हौज खास दिल्ली में घूमने-फिरने के लिहाज से बहुत ही बेहतरीन जगह है। जेब में बहुत ज्यादा पैसे न हो तो भी आप यहां आकर अपना दिन अच्छी तरह बिता सकते हैं। कैफे और क्लब्स की तो यहां भरमार है ही, साथ ही हौज़ खास फोर्ट में इत्मीनान से बैठने और फोटोग्राफी का भी ऑप्शन है। तो अपनी गर्ल्स गैंग के साथ आप यहां क्वॉलिटी टाइम बिता सकती हैं।

कनॉट प्लेस

दिल्ली की जान और शान है कनॉट प्लेस, जहां आकर हर तरह की मौज-मस्ती कर सकते हैं मतलब शॉपिंग करनी हो, स्ट्रीट फूड्स एंजॉय करना हो, मंदिर या गुरुद्वारे जाना हो या फिर पार्क में बैठकर दोस्तों के साथ गप्पेबाजी करनी हो। ये जगह एकदम बेस्ट हैं इन चीज़ों के लिए। मतलब अगर आपने प्लानिंग नहीं कर रखी है कि ये दिन दोस्तों के साथ कैसे बिताएं तो बिना ज्यादा सोचे कनॉट प्लेस का प्लान बना लें। सुबह के वक्त यहां गुरुद्वारे, मंदिर के दर्शन कर लें। हनुमान मंदिर के पीछे ही चूड़ियों की मार्केट है वो देखना मिस न करें। फिर आसपास अलग-अलग राज्यों के एम्पोरियम हैं यहां आप अलग-अलग तरह की कपड़ों की खरीददारी कर सकती हैं। दोपहर आप जनपथ मार्केट में बिता सकती हैं और शाम के वक्त यहां लाइन से इतने सारे कैफे हैं कि कहीं भी जाकर लाइव म्यूजिक और डांस के मज़े ले सकती हैं।

साकेत

साकेत में दो ऐसी जगहें हैं जहां आप गर्ल्स गैंग के साथ जाकर भरपूर एंजॉय कर सकती हैं। पहली चंपा गली और दूसरी गॉर्डन ऑफ फाइव सेंसेज़। ये दोनों ही ऑप्शन आप और आपकी सहेलियों को बहुत पसंद आएंगी। चंपा गली में तो ऐसे-ऐसे लोकेशन्स हैं जो आपकी फोटोज़ में चार चांद लगा देंगे। यहां का जगमग ठेला बहुत ही मशहूर है जहां नीम की छांव में बैठने का अपना अलग ही आनंद है। अगर आप प्रकृति के खूबसूरत नजारों में सुकून के दो-चार पल बिताना चाहते हैं तो गार्डन ऑफ फाइव सेंस की ओर निकल लें, जो चंपा गली से बस कुछ ही कदमों की दूरी पर है।

दिल्ली हाट

जरूरी नहीं कि आप हॉट में जाकर शॉपिंग ही करें। यहां देखने के लिए और भी बहुत सारी चीज़ें होती हैं। अलग-अलग राज्यों के ट्रेडिशनल जायकों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां कोई न कोई उत्सव और नाटकों का आयोजन होता रहता है। मतलब यहां आकर सीरियस हो या फन लविंग हर तरह के लोग अपने दिन को यादगार बना सकते हैं।

The post गर्ल्स गैंग के साथ कम पैसों में जमकर मस्ती करने के लिए बहुत अच्छी है ये जगहें appeared first on Ad Event Media.