खुशी कपूर हुईं कोविड-19 पॉजिटिव Archives - Ad Event Media

खुशी कपूर हुईं कोविड-19 पॉजिटिव, बहन जाह्नवी कपूर और पिता बोनी कपूर होम क्वारंटाइन
कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों से तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। सोमवार को पूरे देश में डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना के नये केस सामने आये हैं। पिछले कुछ दिनों से मनोरंजन इंडस्ट्री में भी कोरोना का असर देखा जा रहा है और अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज के कई सेलेब्रिटीज कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अब खबर आ रही है कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। खुशी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बोनी और जाह्नवी होम क्वारंटाइन में हैं।

खुशी कपूर ने दूसरे सेलेब्स की तरह अपने पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर नहीं की है, मगर मीडिया रिपोर्ट्स में बीएमसी के हवाले से उनके पॉजिटिव होने का दावा किया जा रहा है। ई-टाइम्स के अनुसार खुशी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और बीएमसी(BMC) ने उन्हें होम क्वारंटाइन होने के लिए कहा है।

बता दें, जाह्नवी कपूर ने बीते दिन ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो थर्मामीटर से अपना तापमान चेक करती नजर आईं। जाह्नवी ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो बहन खुशी कपूर के साथ बेड पर थीं। जाह्नवी ने इस फोटो के साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘साल का वह समय फिर से’

अर्जुन कपूर भी हो चुके हैं पॉजिटिव

कुछ दिनों पहले ही जाह्नवी और खुशी कपूर के भाई अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कोविड पॉजिटिव हो गये थे। उनके साथ ही जाह्नवी की कजिन रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी भी कोविड-19 संक्रमित हो गए थे। हालांकि, चारों ही अब कोरोना निगेटिव हो गये हैं।

फिल्मों की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही ‘दोस्ताना 2’ और ‘गुड लक जेरी’ मे नजर आएंगी। खुशी कपूर भी अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। इस बात की जानकारी उनके पापा बोनी कपूर ने दी थी। जाह्नवी की तरह खुशी भी बोनी कपूर के साथ डेब्यू न कर, परिवार से बाहर किसी और निर्देशक के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करेंगी। हालांकि, उनके डेब्यू को लेकर अभी तक कुछ ठोस जानकारी नहीं दी गयी है।

The post खुशी कपूर हुईं कोविड-19 पॉजिटिव, बहन जाह्नवी कपूर और पिता बोनी कपूर होम क्वारंटाइन appeared first on Ad Event Media.