क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले सावधान Archives - Ad Event Media

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले सावधान,जानिए इससे होने वाले फायदे और नुकसान
क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के फायदे और नुकसान सहित तमाम बातों को लेकर लोगों के मन में सवाल होते हैं। इनमें से ही एक सवाल यह भी है कि क्रेडिट कार्ड का बेहतर तरीके (Best Way To Use Credit Card) से कैसे इस्तेमाल किया जाए और किन-किन कामों को करने से बचना चाहिए, जिससे आपके क्रेडिट कार्ड या आपके सिबिल स्कोर पर बुरा प्रभाव न पड़े। ऐसे में हमने इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए ऑप्टिमा मनी मैनेजर प्राइवेट लिमिटेड के CEO पंकज मठपाल से बात की। उन्होंने हमें क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से जुड़ी कई जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि क्रेडिट कार्ड यूजर को किन-किन बातों का सबसे ज्यादा ख्याल रखना है।

ज्यादा क्रेडिट कार्ड (Credit Card) न रखें

पंकज मठपाल ने बताया, “क्रेडिट कार्ड में होता क्या है, आजकल कई को को-ब्रॉन्डेड कार्ड होते हैं, जैसे- ट्रैवल कार्ड अलग होता है, पैट्रोल कार्ड अलग होता है, शॉपिंग कार्ड अलग है। इनमें रिवॉर्ड पॉइंट्स होते हैं। इस चक्कर में कई बार लोग कई कार्ड्स रखना पसंद करते हैं लेकिन कई बार बहुत सारे कार्ड होने से उन्हें मैनेज करना मुश्किल होता है। इसीलिए ज्यादा कार्ड रखने से बचें। आप दो-तीन कार्ड रख सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा कार्ड नहीं।”

समय पर भुगतान (Credit Card Payment) करने से न चूकें

उन्होंने बताया, “समय पर अगर भुगतान नहीं कर पाए तो लेट पेमेंट चार्ज लगने के साथ साथ ही आउटस्टैंडिंग पर ब्याज भी लगता है, जो 50% सालाना तक हो सकता है। इससे बचने के लिए आप समय पर भुगतान करें। हो सके तो कम से कम, मिनिमम आउटस्टैंडिंग को जरूर समय पर क्लियर कर दें। आप अपने कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते हैं ताकि समय पर खुद आपका भुगतान हो जाए। ऐसा करके, लेट पेमेंट चार्जर और आउटस्टैंडिंग पर लगने वाले ब्याज से बचा जा सकता है। इसके अलावा देर से भुगतान करने से सिबिल स्कोर भी खराब होता है, तो समय पर भुगतान करके इस से भी बचा जा सकता है।”

पूरी क्रिडेट लिमिट (Credit Card Limit) इस्तेमाल न करें

मठपाल ने बताया, “क्रेडिट कार्ड की लिमिट को कभी भी पूरा इस्तेमाल ना करें। इससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब होता है। मान लीजिए अगर आपके पास एक-एक लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट वाले 3 कार्ड हैं, तो आप किसी भी एक कार्ड की पूरी लिमिट को खर्च न करें, तीनों का इस्तेमाल करें। किसी भी एक कार्ड से पूरा पैसा खर्च करने के बजाय आप तीनों कार्ड से थोड़ा-थोड़ा पैसा खर्च करें। क्रेडिट लिमिट का स्मॉल परसेंटेज इस्तेमाल करें, यह अच्छा रहेगा।”

ATM से कैश न निकालें (Credit Card ATM Withdrawal)

उन्होंने क्रेडिट कार्ड से कैश कभी नहीं निकालने की बात कही है। मठपाल ने कहा, “क्रेडिट कार्ड से कभी भी कैश न निकाले क्योंकि उसके ऊपर क्रेडिट पीरियड (खर्च करने और बिलिंग के बाद भूगतान करने की आखिरी तारीख तक बिना ब्याज वाली अवधि) नहीं मिलता है। इस पर जो भी आपके कार्ड पर ब्याज दर लगती है, वह पैसा निकलने के दिन से ही शुरू हो जाएगी। इसके ऊपर अलग से भी चार्ज होता है। इसीलिए, जहां तक हो सके कैश कभी न निकालें।

The post क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले सावधान,जानिए इससे होने वाले फायदे और नुकसान appeared first on Ad Event Media.