कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों मे लॉकडाउन Archives - Ad Event Media

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों मे लॉकडाउन,जरुर पढ़ें ये गाइडलाइन
देश भर में कोरोना वायरस की रफ्तार से कोहराम मचा है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में कोरोना के 2 लाख 71 हजार नए केस आए हैं। इस दौरान 314 लोगों की मौत हुई है। अगर शनिवार के आकड़ों से तुलना की जाए तो करीब 3 हज़ार केस का इजाफा हुआ है। उधर तमिलनाडु में आज संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार 20 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। एहतियात के दौर पर राज्य सरकार की ओर से पाबंदियां लगाई गई है। कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू तो कुछ राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, कर्नाटक सहित कई राज्यों में संडे लॉकडाउन लगाया गया है। आइए जानते है किस राज्यों में क्या स्थिति है।

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, इन सेवाओं में मिलेगी छूट

दिल्ली में नाईट कर्फ्यू के साथ-साथ अब शनिवार और रविवार को भी दिल्ली में पूरी तरह से कर्फ्यू रहेगा। आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल, मेडिकल को छोडकर सभी सरकारी दफ्तर पूरी तरह से बंद रहेंगे। सरकारी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। प्राइवेट दफ्तर भी बंद रहेंगे। वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार को रात दस बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। आवश्यक और आपात सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को वैलिड आईकार्ड दिखाने पर नाइट और वीकेंड कर्फ्यू में छूट मिलेगी।

जम्मू-कश्मीर में आज वीकेंड लॉकडाउन

जम्मू-कश्मीर में आज वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 3251 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 355874 हो गई है। उन्होंने बताया कि चार लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 4561 हो गई है। जबकि 3,38,453 लोग अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं। वीकेंड के दौरान गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद सभी गैर जरूरी दुकानों को बंद करवाया जा रहा है। पर्यटक स्थलों में भी लोगों को जाने की मंजूरी नहीं दी जा रही है। प्रशासन ने बताया कि प्रदेश में लगाए गए प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेंगे। सप्ताहांत के दौरान गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगी।

राजस्थान में वीकेंड लॉकडाउन

राजस्थान में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोविड के बढ़ते मामलों पर काबू पाने और कोरोना की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के साथ ही पूरे प्रदेश में राज्य सरकार ने शनिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद दिखी और सड़कें भी सूनी नजर आईं। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि, लॉकडाउन उनकी सुरक्षा के लिए लगाया गया है। अनावश्यक तौर पर बाहर ना निकलें। अनावश्यक बाहर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कर्नाटक में वीकेंड लॉकडाउन

कर्नाटक में आज सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। यहां वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेज वृद्धि देखी गई और 32,793 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा सात रोगियों की मौत हुई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 31,86,040 और मृतकों की तादाद 38,418 हो गई है

तमिलनाडु में संपूर्ण लॉकडाउन

तमिलनाडु में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर आज यानी दूसरे रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। इस पहले राज्य में नौ जनवरी रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। ये किसी राज्य में पहली बार तीसरी लहर के दौरान लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के साथ ही इस साल का पहला लॉकडाउन रहेगा। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए तमिलनाडु सरकार ने पहले ही नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया था। कई पाबंदियों के साथ रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रखने का आदेश दिया गया था जो अब बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दिया गया है।

The post कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों मे लॉकडाउन,जरुर पढ़ें ये गाइडलाइन appeared first on Ad Event Media.