कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के 12 नए मामले सामने Archives - Ad Event Media

ओमिक्रोन को लेकर महाराष्ट्र से आई चिंताजनक खबर,कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के 12 नए मामले सामने
देश में मंगलवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के 12 नए मामले सामने। एक दिन में मिले नए वैरिएंट से संक्रमितों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इनको मिलाकर ओमिक्रोन के कुल मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में 28, दिल्ली में छह और देश में 53 हो गई है। अब तक सात राज्य और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में ओमिक्रोन के केस मिल चुके हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि महाराष्ट्र में मिले आठ में से एक भी मरीज ने हाल फिलहाल किसी दूसरे देश की यात्रा नहीं की है।

दिल्ली में सामने आए केस

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में ओमिक्रोन के जो चार नए मामले मिले हैं उनमें से एक मरीज दुबई और दूसरा जिम्बाब्वे से आया था। अन्य दो मरीज दोस्त हैं, जो विकासपुरी के रहने वाले हैं और वे विदेश से नहीं आए हैं। वे पिछले दिनों दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए थे, जिसमें विदेशी मेहमान भी थे। दिल्ली में ओमिक्रोन के संक्रमितों की संख्या छह हो गई है। इनमें से एक मरीज को कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, वह रांची का रहने वाला है। शेष सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है और उनमें हल्के लक्षण हैं।

पांच होम क्वारंटाइन में

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ओमिक्रोन से संक्रमित सात मरीज मुंबई के और एक पालघर का है। इनमें तीन महिला और पांच पुरुष हैं। इनमें से हाल ही में एक व्यक्ति दिल्ली गया और एक बेंगलुरु। इनमें से एक मरीज राजस्थान का रहना है। सात लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी थी। तीन मरीजों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है, जबकि पांच में हल्के लक्षण हैं। दो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पांच होम क्वारंटाइन में हैं।

महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में फैला ओमिक्रोन

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वैरिएंट कई क्षेत्रों में फैल गया है। सबसे ज्यादा मुंबई और पुणे जिले में इसके 12-12 मामले मिले हैं। वहीं, पालघर, ठाणे, लातुर और नागपुर में एक-एक मामले सामने आए हैं।

देश में ओमिक्रोन के मामले

महाराष्ट्र 28

राजस्थान 9

दिल्ली 6

गुजरात 4

कर्नाटक 3

आंध्र प्रदेश 1

केरल 1

चंडीगढ़ 1

19 महीने बाद देश में कोरोना के सबसे कम नए केस मिले

देश में कोरोना महामारी के हालात सुधर रहे हैं। 571 दिन यानी 19 महीने बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के सबसे कम 5,784 नए मामले आए हैं। सक्रिय मामले भी घटकर 88,993 रह गए हैं जो 563 दिन में सबसे कम और कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के चलते 252 और लोगों की जान भी गई है। इनमें 203 मौतें अकेले केरल से और 12 मौतें तमिलनाडु से हैं।

अब तक 134.57 करोड़ डोज लगाई गईं

कोविन पोर्टल के शाम सात बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 134.57 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 82.07 करोड़ पहली और 52.49 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 17.06 करोड़ डोज उपलब्ध हैं।

गुजरात में कोरोना के चलते मरने वालों की संख्या छह हजार बढ़ी

कोरोना महामारी के चलते गुजरात में मरने वालों की संख्या 16,175 हो गई है। राज्य के राजस्व विभाग के एक आदेश के बाद यह जानकारी सामने आई है, जिसमें उसने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक इतने मृतकों के स्वजन को 50,000 रुपये प्रत्येक के लिए मुआवजा राशि का आवंटन किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में मृतकों की संख्या 10,099 है। सुप्रीम कोर्ट में पिछले हफ्ते दायर हलफनामा में राज्य सरकार ने कहा है कि मुआवजे के लिए शीर्ष अदालत द्वारा तय कोरोना से मौत के मानदंड और स्वास्थ्य विभाग के मानदंड में अंतर के चलते आंकड़े बढ़े हैं। मौत के आंकडों में अंतर के बारे में पूछे जाने पर राज्य के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे के बारे में कुछ जानकारी नहीं है, इसलिए वे कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।

The post ओमिक्रोन को लेकर महाराष्ट्र से आई चिंताजनक खबर,कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के 12 नए मामले सामने appeared first on Ad Event Media.