केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का दिया निर्देश Archives - Ad Event Media

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का दिया निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एएनआइ के अनुसार शाह के समक्ष दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की ओर से अब तक की गई जांच-पड़ताल से संबंधित एक रिपोर्ट भी पेश की गई। इसके बाद गृह मंत्री ने पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना से बात भी की। शनिवार को हिंसा भड़कने के बाद से शाह और अस्थाना के बीच यह दूसरी बातचीत है। शनिवार को शाह ने अस्थाना के साथ-साथ विशेष आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक से भी बात की थी।

छतों से हुए पथराव में पुलिस इंस्पेक्टर को लगी चोट

उधर, जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। सोमवार को उस समय हालात एक बार फिर बिगड़ते दिखे, जब गोली चलाने के आरोपित 28 वर्षीय यूनुस को पकड़ने गई पुलिस टीम पर छतों से पथराव हो गया। इसमें इंस्पेक्टर सत्येंद्र के पैर में चोट लगी है। दोपहर बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। यह वही सोनू चिकना उर्फ इमाम उर्फ यूनुस है, जिसका पथराव के दौरान पिस्टल से फायरिंग करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह नीला कुर्ता पहने बेखौफ होकर फायरिंग करता दिख रहा है। उत्तर पश्चिम जिले की डीसीपी उषा रंगनानी के अनुसार दो-तीन पत्थर फेंके गए थे। स्थिति को पुलिस ने तुरंत काबू में करते हुए मौके से एक शख्स को हिरासत में ले लिया। उस वक्त सोनू घर पर नहीं मिला था। जहांगीरपुरी के सी-ब्लाक का रहने वाला सोनू इलाके के बदमाश सलीम उर्फ चिकना का भाई बताया जा रहा है। सलीम रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

फारेंसिक टीम ने की जांच, अब तक 26 लोगों की गिरफ्तारी

इसके पूर्व सुबह फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल सी ब्लाक पहुंच कर मौके से नमूने इत्यादि एकत्र किए। क्राइम ब्रांच की टीम ने मस्जिद की भी तलाशी ली। फोरेंसिक टीम ने वहां से भी नमूने लिए। मस्जिद की छत से भी पथराव किया गया था। आसपास के घरों की छतों की भी तलाशी ली गई। पुलिस अभी यह नहीं बता रही है कि इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान मिला या नहीं। पुलिस ने अब तक 26 लोगों को पकड़ा है। इनमें 23 लोग रविवार को ही पकड़ लिए गए थे, जिनमें दो नाबालिग हैं। अंसार के साथ रविवार को पकड़ा गया गोली चलाने का एक अन्य आरोपित सोमवार को जांच में नाबालिग पाया गया। शेख हमीद और एक अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है। शेख हमीद सी ब्लाक में रहता है और स्क्रैप डीलर है। उसने उपद्रवियों को कांच की बोतलें उपलब्ध कराई थीं। तीसरा आरोपित वही है, जिसने सोनू के घर पर पुलिस टीम पर हमला किया। हालांकि, उसके नाम की अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

कोर्ट के बाहर अंसार पर हमले की कोशिश

क्राइम ब्रांच ने सोमवार को आठ आरोपितों को रोहिणी कोर्ट की महानगर दंडाधिकारी ऋचा शर्मा की अदालत में पेश किया। इनमें से मुख्य आरोपित अंसार व सलीम चिकना को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अन्य छह आरोपितों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पेशी के बाद अंसार के कोर्ट रूम से बाहर निकालते ही उस पर हमला करने की कोशिश की गई। वकील की वेशभूषा में एक युवक उसकी तरफ लपका, लेकिन पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया। अंसार को सुरक्षा घेरे में पुलिस वाहन तक ले जाया गया।

बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने पर मामला दर्ज

हनुमान जन्मोत्सव पर बिना अनुमति के शाम में शोभा यात्रा निकालने वाले आयोजकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। इसमें एक आरोपित को जांच में शामिल किया गया।

The post केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का दिया निर्देश  appeared first on Ad Event Media.