कुदरत की खूबसूरती का बेहतरीन नमूना हैं दुनिया की ये ख़ास झीलें Archives - Ad Event Media

कुदरत की खूबसूरती का बेहतरीन नमूना हैं दुनिया की ये ख़ास झीलें
कई बार ऐसे मौके आते हैं जब आपको एकांत की जरूरत होती हैं और आप बस उस सन्नाटे को महसूस करते हुए ख्यालों में खोना चाहते हैं। इसके लिए सबसे अच्छी जगह हैं किसी झील का किनारा जो प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही शान्ति और सुकून की प्राप्ति करवाता हैं। हर देश में कई झीलें देखने को मिल जाती हैं लेकिन इनमे से कुछ ऐसी हैं जो कुदरत की खूबसूरती का बेहतरीन नमूना पेश करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दुनिया की खूबसूरती में चार-चांद लगा देने वाली इन झीलों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में…

लेक ब्लेड, स्लोवेनिया

यह स्लोवेनिया की सबसे खूबसूरत झील है और इसी कारण सबसे लोकप्रिय साइट्स में से एक है। इसका एमेरल्ड पानी और आसपास जूलियन आल्प्स के दृश्य इस जगह को अद्भुत बनाते हैं। इतना ही नहीं यहां बीचोबीच एक पहाड़ी पर डिज्नी जैसा महल इसे अविस्मरणीय बनाता है। इस छोटी-सी लेक में आपको पिक्चर-परफेक्ट व्यूज की कमी कभी नहीं होगी।

मेलिसनी गुफा झील, ग्रीस

मेलिसानी गुफा झील ग्रीस के प्राकृतिक अजूबों में से एक है, जो सेफालोनिया द्वीप में स्थित है। मेलिसानी गुफा का निर्माण चट्टानों के विघटन और गुफाओं में पानी के प्रवेश से हुआ था। चट्टानों पर पानी की निरंतर क्रिया के परिणामस्वरूप लाखों साल पहले चट्टान में एक बड़ा छेद हो गया था और इस तरह इस झील का निर्माण प्राकृतिक तरीके से हो गया। मेलिसानी गुफा झील में समुद्र और ताजा पानी दोनों हैं और इसकी गहराई 20-30 मीटर है। मेलिसानी गुफा ऊपर से एक बड़ी चट्टान से ढकी हुई है। दोपहर के समय नीले पानी पर धूप की की पड़ती किरणे गुफा में एक जादुई रोशनी पैदा कर देती हैं। 1951 में झील के छोटे से द्वीप से खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों द्वारा कई कलाकृतियाँ और अप्सराओं (ग्रीक पौराणिक आकृति) की कई आकृतियाँ पाई गई थी।

क्रेटर लेक, ओरेगन

साउथ पोर्टलैंड से सिर्फ 4 घंटे की ड्राइव करके आप इस खूबसूरत और यूनाइटेड स्टेट्स की सबसे गहरी, लगभग 1,949 फीट क्रेटर लेक के अद्भुत व्यू को देख सकते हैं। यह दुनिया की भी नौवीं सबसे गहरी झील है। ऐसा माना जाता है कि अमेरिकियों ने 7700 साल पहले इसे बनते हुए तब देखा था, जब एक ऊंची पहाड़ी पर एक इरप्शन हुआ था। इसके गहरे ब्लू रंग के पानी के कारण इसे ब्लू लेक भी कहते हैं।

हट लैगून, ऑस्ट्रेलिया

लेक हिलियर ऑस्ट्रेलिया की गुलाबी झीलों में सबसे प्रसिद्ध हो सकती है, लेकिन पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में हट लैगून की जितनी सुंदरता भी किसी की नहीं है। इसका रंग बबलगम पिंक से पर्पल और लाल हो सकता है, लेकिन वह मौसम और दिन के समय पर निर्भर करता है। अगर आप सनसेट से पहले पोर्ट ग्रेगरी और कालबरी के बीच ड्राइव करते हैं, तो आपको निश्चित ही अपनी आंखों के सामने रंग बदलता पानी दिख सकता है।

डल झील, जम्मू कश्मीर

श्रीनगर शहर की खूबसूरत डल झील को ‘कश्मीर के ताज में गहना’ कहा जाता है। इस झील के तीन किनारे बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरे हुए हैं। डल झील की 15 किलोमीटर लंबी तटरेखा हरे-भरे बगीचों से घिरी हुई है। मुगल काल द्वारा निर्मित ये आकर्षक उद्यान डल झील की सुंदरता में चार-चाँद लगा देता है। डल झील 22 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ जम्मू और कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील भी है। झील में आप कमल के फूल का तैरता हुआ बगीचा भी देख सकते हैं। डल झील की सुंदरता और शांत पानी हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यटकों के लिए डल झील की आकर्षक सुंदरता को निहारने के लिए आप ‘शिकारा’ सवारी भी कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में डल झील का पानी जम जाता है और बर्फ की मोटी चादर बन जाती है।

अट्टाबाद झील, पाकिस्तान

2010 में उत्तरी पाकिस्तान के अट्टाबाद गांव भूस्खलन से दब गया था। यह घटना एक बड़ी प्राकृतिक आपदा थी जिसने पड़ोसी हुंजा नदी के प्रवाह को रोक दिया, जिससे पूर्व गांव की साइट तेजी से पानी से भर गई और इस क्षेत्र के हजारों लोग क्षेत्र छोड़कर दूसरी जगहों पर चले गए। पिछले एक दशक में, अट्टाबाद झील अपने टरक्वॉइश रंग के कारण काफी लोकप्रिय हुई है। अब यहां वॉटर स्पोर्ट्स और बोट टूर्स होते हैं।

लेक नकुरु, केन्या

नकुरु झील यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल और केन्या की सबसे प्रसिद्ध झील है। यह राजहंस के झुंड के लिए जाना जाता है। हालांकि बढ़ते जलस्तर के साथ 2014 में राजहंस यहां से चले गए जो अब तक लौटे नहीं हैं। यहां एक नेशनल पार्क भी है, जो इसी नाम से स्थित है जहां आप कई जानवरों जैसे व्हाइट राइनो, ब्लैक राइनो, बबून्स आदि को देख सकते हैं।
फाइव फ्लॉवर लेक, चीन

पांच फूलों वाली झील को चीन के उत्तरी सिचुआन में जियुझाइगौ राष्ट्रीय उद्यान का गौरव माना जाता है। जियुझाइगौ राष्ट्रीय उद्यान में 108 बहुरंगी झीलें हैं और फाइव फ्लॉवर लेक अधिक रंगीन और सुंदर दिखती है। यह उथली झील नीला, गहरा हरा और हल्का पीला सहित विभिन्न रंगों को दर्शाती है। फाइव फ्लॉवर लेक का ये रंग खनिज, शैवाल और पानी में मौजूद पौधों की वजह से देखने को मिलता है। फाइव फ्लॉवर झील के क्रिस्टल साफ पानी के माध्यम से आप कई प्राचीन पेड़ के तने भी देख सकते हैं। पतझड़ के दौरान आसपास के जंगल का रंग बदलकर पीला, हल्का नारंगी और लाल हो जाता है।

The post कुदरत की खूबसूरती का बेहतरीन नमूना हैं दुनिया की ये ख़ास झीलें appeared first on Ad Event Media.