की शुरुआत Archives - Ad Event Media

प्रदेश के 75 जनपदों में कांग्रेस के ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’ की शुरुआत
देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर उतर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने जय भारत महासम्पर्क अभियान की शुरूआत की, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश के गांवों में जा रहे हैं जहां जनता से अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जय भारत महासम्पर्क अभियान में प्रथम दिन कांग्रेसजनों ने गांवों/वार्डों में पहुँचकर लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के स्वतंत्रता संग्राम सन्देश की चिट्ठी प्रदेश के लोगों को वितरित की और जनता की समस्याओं पर चर्चा की।
इस अभियान के क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू-विधायक ने जनपद-गोरखपुर के खोराबार ब्लाक के ग्राम पंचायत-लालपुर टीकर में पहुंचकर चैपाल/जनसंपर्क किया और श्रीमती प्रियंका गांधी जी की 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना चिठ्ठी भी लोगों को दी और पढ़कर भी सुनाई और वहां के प्रधान एवं वरिष्ठ जनों से मुलाकात की। चैपाल में लोगों ने बाढ़, छुट्टा जानवरों और सरकार की अनदेखी का दर्द बयां किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी गोरखपुर शहर तो आते है लेकिन जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी नहीं आते। चैपाल में जनसंवाद के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लोगों के दुःख-दर्द को सुनकर भावुक हो गये और कहा कि स्थानीय नागरिक बाढ़ से परेशान हैं। चार वर्षो में कई बार बाढ़ आई लेकिन एक बार भी मुआवजा नहीं मिला, लोग छुट्टा जानवरों से अपनी फसल बचाने के लिए रात-रात पहरा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जनपद जहाॅं की जनता ने उन्हें 5 बार सांसद बनाया और अब मुख्यमंत्री हैं, लेकिन जब जनपद के ही लोग परेशान हैं तो इसी से पूरे प्रदेशवासियों के दर्द को समझा जा सकता है। उनके गृह जनपद में धान और गेहूँ खरीद केन्द्रों पर आम किसान की खरीद नहीं हुई। महंगाई से लोगों की कमर टूट चुकी है और विकास के नाम पर गाॅंव-गाॅंव पानी ही पानी नजर आ रहा है। जनता अब इस सरकार और मुख्यमंत्री से ऊब चुकी है, 2022 में पीड़ित हो चुकी जनता इस सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी।
पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी जी ने जनपद प्रतापगढ़ के विधानसभा संग्रामगढ़ की न्यायपंचायत संग्रामगढ़ में चैपाल लगाकर ग्रामवासियों से संवाद किया और लोगों की समस्याओं को सुना व श्रीमती प्रियंका गांधी जी के द्वारा भेजे गये स्वतंत्रता दिवस के संदेश से लोगों को अवगत कराया। श्री प्रमोद तिवारी जी ने जनसंवाद कर कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली सिर्फ जनविरोधी रही है, प्रदेश की सरकार न तो किसानों के लिए कुछ कर पायी, न नौजवानों के लिए कर पायी और महिलाओं के ऊपर अत्याचार जो इस सरकार में हुआ है वह कभी नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी और श्रीमती प्रियंका गांधी जी का यह महासम्र्पक अभियान प्रदेश की भाजपा सरकार की बिदाई की पटकथा लिख चुका है।
उ0प्र0 कंाग्रेस विधान मंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ने जनपद प्रतापगढ़ की विधानसभा बाबागंज के अन्तर्गत न्यायपंचायत संग्रामगढ़ में चैपाल की और लोगों से जनसंवाद कर श्रीमती प्रियंका गांधी जी के संदेश से अवगत कराया। इस अवसर पर श्रीमती आराधना मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ और सरकार अपराध को रोकने के बजाय। अपराधियों को बचाने और संरक्षण देने में लगी रही। प्रदेश में महंगाई चरम पर है। नौजवान रोजगार के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहा है लेकिन मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी नौकरी के झूठे आंकड़े पेश करने में लगे हुए हैं। महासम्पर्क अभियान उ0प्र0 में सत्ता बदलाव के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश के लोग अब कांग्रेस की सरकार बनाकर बदलाव चाहते हैं।
उ0प्र0 कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री दीपक सिंह जी ने जनपद लखनऊ के विमल नगर स्थित बजरंग बली चैराहा पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री मुकेश चैहान द्वारा आयोजित चैपाल में शामिल होकर जनसंवाद किया व लोगों की समस्याओं पर चर्चा की। श्री दीपक सिंह ने कहा कि यह जयभारत महासम्पर्क अभियान कांग्रेस महासचिव आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी की जनहित की सोच दिखाती है कि प्रियंका गांधी जी विपक्ष में लगातार जनता के मुद्दों पर आवाज उठा रही हैं। आज लोगों ने महंगाई को लेकर, बेराजगारी को लेकर अपना दर्द बया किया है। भारतीय जनता पार्टी को लोगों ने बड़े भरोसे से समर्थन देकर सरकार बनवायी लेकिन यह सरकार पिछले साढ़े चार साल से लोगों के सामने झूठ बोल कर गुमराह कर रही है। 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन/पूर्वमंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जनपद बांदा के ग्राम तिन्दवारा में चैपाल लगायी और किसानों, प्रधान, बी.डी.सी. व अन्य  ग्रामवासियों के साथ संवाद किया और श्रीमती प्रियंका गांधी जी की स्वतंत्रता दिवस की चिट्ठी भी दी। श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने चैपाल के बाद कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है। सरकार की अन्देखी की वजह से बुन्देलखण्ड की माली हालत और खराब हो गयी है। किसान का धान और गेहूँ सरकारी खरीद केन्द्रों पर नहीं खरीदा गया। मजबूरन उसे अपनी फसल ससते दामों पर प्राइवेट मंडियों पर बेचना पड़ा। लोग सरकार की जनविरोधी कार्यशैली से बहुत ही नाराज हैं और इस भाजपा सरकार से निजात पाना चाहते हैं। उनके साथ पूर्व विधायक श्री शिरोमणि जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार एवं शहर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता भी मौजूद थे।
पूर्व सांसद डाॅ0 राजेश मिश्रा ने जनपद-वाराणसी के, ग्राम थथरा, ग्राम खुशवां, रोहनियां विधान सभा के ग्राम गंगापुर व राजा तालाब तहसील के न्याय पंचायत सुईचक के ग्राम-कंजारी में ग्रामवासियों के साथ चैपाल कर जनसंवाद किया और श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’ की रूप रेखा पर जनता से चर्चा की, इस अवसर पर डाॅ0 राजेश मिश्रा ने कहा कि उ0प्र0 की भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में प्रदेश को काफी पीछे ढकेल दिया। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनसमस्याओं एवं महंगाई को लेकर काफी आक्रोश है, जनता बदलाव चाहती है।
उ0प्र0 कांग्रेस विधान मंडल दल के पूर्व नेता श्री प्रदीप माथुर ने जनपद मथुरा के बाबूगढ़ एवं सकरहिया में चैपाल लगाकर जनसंवाद किया और लोगों की समस्याओं पर चर्चा की व श्रीमती प्रियंका गांधी जी के संदेश को लोगों तक पहुॅंचाया।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅं0 निर्मल खत्री-पूर्व सांसद ने महासम्पर्क अभियान के अन्तर्गत जनपद-अयोध्या की विधानसभा अयोध्या के न्यायपंचायत देवगढ़, विधानसभा गोसाईगंज के न्याय पंचायत-विष्णुपुर की ग्रामसभा नेव कबीरपुर, न्याय पंचायत करम डांडा की ग्रामसभा-देवरिया, ग्राम पूरा के ग्राम-खुशहाल गंज में चैपाल लगाकर वरिष्ठ नागरिकों सहित ग्रामवासियोें के साथ चर्चा की और श्रीमती प्रियंका गांधी जी के संदेश को लोगों के बीच में पहुॅंचाया। लोगों से जनसंवाद के बाद डाॅ0 निर्मल खत्री ने कहा कि भाजपा सरकार से प्रत्येक वर्ग परेशान है। किसान को इस सरकार ने सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया है। अयोध्या का नाम लेकर वोट ले लिये लेकिन अयोध्या वासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया।
अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव-श्री विवेक बंसल ने जनपद अलीगढ़ की विधानसभा कोल में टप्पल ब्लाक के ग्राम हामीपुर में चैपाल लगाकर जनसंवाद किया।
पूर्व सांसद राकेश सचान ने जनपद कानपुर देहात के ग्राम कौरू में जनसंवाद किया और प्रियंका गांधी जी के संदेश पत्र को लोगोें को वितरित कर लोगों की समस्याएं सुनी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राशिद अलवी जी ने जनपद-अमरोहा की विधानसभा धनौरा के ग्रामसभा बछरायूॅं में चैपाल लगाकर जनसंवाद किया।
कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि जय भारत महासम्पर्क अभियान के पहले दिन विधायकों, सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों एवं जिला पंचायत सदस्यों व कांग्रेस समर्थित प्रधान व बी0डी0सी0 सदस्यों ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में चैपाल लगाकर लोगों से जनसंवाद स्थापित किया। अभियान के अन्तर्गत श्री तनुज पुनिया ने जनपद बाराबंकी में, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य व पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, अ0भा0 कंाग्रेस के सचिव श्री सुधाशु त्रिपाठी ने जनपद झांसी में, श्री विभाकर शास्त्री ने जनपद फतेहपुर में, पूर्व सांसद श्री मोहम्मद मुकीम ने जनपद-सिद्धार्थनगर में, पूर्व विधायक श्री अनुग्रह नारायण सिंह व अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव श्री बी0पी0 सिंह ने जनपद प्रयागराज में, पूर्व विधायक श्री अजय कपूर ने जनपद-वाराणसी में, पूर्व विधायक श्री संजय कपूर ने जनपद-रामपुर में, पूर्व विधायक श्री विनोद चतुर्वेदी ने जनपद जालौन में, पूर्व सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन ने जनपद-बरेली में, पूर्व सांसद श्री जितेन्द्र सिंह ने जनपद-महराजगंज में चैपाल लगायी, जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं पर चर्चा किया व कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के स्वतंत्रता संदेश की चिट्ठी लोगों को वितरित की। इस अभियान को प्रदेश की जनता जनार्दन से अपार समर्थन आशीर्वाद के रूप में मिल रहा है।

The post प्रदेश के 75 जनपदों में कांग्रेस के ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’ की शुरुआत appeared first on Ad Event Media.