किरन खेर के ब्लड कैंसर का बॉलीवुड के सितारों को पता चलने ही जताया दुख Archives - Ad Event Media

किरन खेर के ब्लड कैंसर का बॉलीवुड के सितारों को पता चलने ही जताया दुख, एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर के फैंस और चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। वह एक प्रकार के ब्लड कैंसर से गुजर रही हैं। इस बात की जानकारी किरण खेर के पति और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर बताया है कि अभिनेत्री ब्लड कैंसर से जंग लड़ रही हैं।

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर नोट साझा किया और किरण खेर के ब्लड कैंसर के बारे में बताया है। वहीं इस बात की जानकारी मिलते ही किरण खेर के फैंस सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अनुपम खेर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सर, हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं’। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किरण खेर के लिए लिखा, ‘किरण खेर के जल्द ठीक होने की कामना कर रही हूं’।

मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने अपने कमेंट में लिखा, ‘किरण के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना, आपको शक्ति प्रदान करें’। वहीं अभिनेता रणवीर शौरी ने ट्विटर पर लिखा, ‘उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना’। इसके अलावा और भी कई सितारों ने किरण खेर के जल्द ठीक होने की कामना की है।

आपको बता दें कि अनुपम खेर ने अपने नोट में लिखा, ‘अफवाहों से किसी का भला नहीं होता, इसलिए सिकंदर और मैं आपको सूचित कर रहे हैं कि किरण को मल्टीपल माएलोमा हुआ है, जो एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। अभी उनका इलाज चल रहा है और हमें यकीन है कि वह पहले से ज्यादा मजबूत होकर बाहर आएंगी। हम खुशकिस्मत हैं कि उनका इलाज कुछ बेहतरीन डॉक्टर्स कर रहे हैं। वह हमेशा से जुझारू रही हैं और मुश्किलों से सीधे टकराती हैं। उन्हें कई लोग दिल से प्यार करते हैं। इसलिए प्यार भेजते रहिए। उन्हें दिल और दुआओं में रखिए। वो रिकवरी के रास्ते पर हैं। उन्हें प्यार और सहारा देने के लिए सभी का शुक्रिया।

आपको बता दें, बुधवार को चंडीगढ़ में बीजेपी नेता अरुण सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किरण खेर की सेहत के बारे में सूचना दी थी। उन्होंने कहा था कि वह पिछले कुछ वक्त से गंभीर रूप से बीमार चल रही हैं, इसलिए राजनीतिक गतिविधियों से दूर हैं। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि किरण को ब्लड कैंसर हो गया है, जिसके बाद गुरुवार को अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की।

The post किरन खेर के ब्लड कैंसर का बॉलीवुड के सितारों को पता चलने ही जताया दुख, एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना appeared first on Ad Event Media.