कांग्रेस Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/कांग्रेस/ Know the world Sat, 03 Sep 2022 05:51:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png कांग्रेस Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/कांग्रेस/ 32 32 देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए तैयार https://adeventmedia.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80/ Sat, 03 Sep 2022 05:51:55 +0000 https://adeventmedia.com/?p=79216 कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किसके हाथ में जाएगा, इसको लेकर भी पार्टी अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। अब पार्टी के कई लोगों का मानना ​​है कि राहुल अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए तैयार है।

The post देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए तैयार appeared first on Ad Event Media.

]]>
कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किसके हाथ में जाएगा, इसको लेकर भी पार्टी अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। अब पार्टी के कई लोगों का मानना ​​है कि राहुल अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं।

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए तैयार है। हालांकि, इससे ठीक पहले उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गुलाम नबी आजाद सरीखे वरिष्ठ नेता ने चुनाव से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं, शशि थरूर, मनीष तिवारी और कार्ति चिदंबरम ने मतदाता सूची जारी करने की मांग कर अपने तेवर दिखा दिए हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किसके हाथ में जाएगा, इसको लेकर भी पार्टी अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। अब पार्टी के कई लोगों का मानना ​​है कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं।

राहुल गांधी के शुक्रवार शाम को विदेश यात्रा से लौटने की संभावना है। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के द्वारा उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने और संगठन की बागडोर स्वीकार करने के लिए मनाने की एक नई कोशिश की जा सकती है। राहुल गांधी ने मई 2019 में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने ही पार्टी से कहा कि गांधी परिवार से कोई भी नेतृत्व नहीं संभालेगा।

राहुल गांधी के करीबी सूत्र ने इसे दावे को पूरी तरह से खारिज करने से इनकार किया है कि राहुल गांधी इस साल होने वाला राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लडेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल के करीबी सूत्र ने कहा, “उन्हें मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, क्योंकि पार्टी के लिए यही एकमात्र अच्छा समाधान है। उनकी सहमति से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि रविवार को महंगाई के खिलाफ दिल्ली में होने वाली रैली और फिर भारत जोड़ो यात्रा कितनी सफल हो पाती है।”

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 150 दिनों की यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने कहा, “अगर वह पार्टी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हैं तो वह इसके लिए एक दिन का ब्रेक लेंगे।” इसके अलावा राहुल गांधी रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली रैली को भी संबोधित करेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फिलहाल कांग्रेस में गांधी परिवार से बाहर के विकल्प के तौर पर सबसे अगे चल रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे और सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि राहुल गांधी को मनाने की कोशिश आखिरी तक जारी रहेगी। दिलचस्प बात यह है कि एआईसीसी सचिव वामशी चंद रेड्डी ने ट्वीट कर कहा कि वह तेलंगाना से पीसीसी के सदस्य हैं और प्रस्तावक के रूप में राहुल गांधी के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद कर रहे हैं।

The post देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए तैयार appeared first on Ad Event Media.

]]>
कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव कराएगी https://adeventmedia.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%85/ Fri, 02 Sep 2022 04:41:24 +0000 https://adeventmedia.com/?p=79098 थरूर ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से अपने जी-23 सहयोगी और लोकसभा सांसद मनीष तिवारी की इस मांग का समर्थन किया था कि पार्टी में 9,000 निर्वाचक मंडल बनाने वाले पीसीसी प्रतिनिधियों की सूची बनाई जाए। कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने जा रही है। इस बीच इस चुनाव

The post कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव कराएगी appeared first on Ad Event Media.

]]>
थरूर ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से अपने जी-23 सहयोगी और लोकसभा सांसद मनीष तिवारी की इस मांग का समर्थन किया था कि पार्टी में 9,000 निर्वाचक मंडल बनाने वाले पीसीसी प्रतिनिधियों की सूची बनाई जाए।

कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने जा रही है। इस बीच इस चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी करने की मांग पार्टी के भीतर तेज हो गई है। गुरुवार को असम से लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने इसकी मांग की। उन्होंने मधुसूदन मिस्त्री को एक पत्र लिखा, जो संगठन के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के प्रमुख भी हैं। अब खबर आ रही है कि लोकसभा सांसद शशि थरूर ने भी मिस्त्री को पत्र लिखकर यह मांग की है।

द इंडियन एक्सप्रेस  की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नागांव सांसद बोरदोलोई ने बताया, “हां, मैंने केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है जिसमें उनसे सभी आशंकाओं को दूर करने के लिए अनुरोध कियाथ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके सो हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची को सार्वजनिक करने का अनुरोध किया है।”

शशि थरूर के बारे में कहा जाता है कि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। थरूर ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से अपने जी-23 सहयोगी और लोकसभा सांसद मनीष तिवारी की इस मांग का समर्थन किया था कि पार्टी में 9,000 निर्वाचक मंडल बनाने वाले पीसीसी प्रतिनिधियों की सूची बनाई जाए। साथ ही पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इसे सार्वजनिक किया।

मनीष तिवारी ने पूछा था कि जब तक रोल सार्वजनिक नहीं किए जाते हैं तो प्रक्रिया निष्पक्ष कैसे हो सकती है। बुधवार को लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम और थरूर तिवारी की मांग के समर्थन में सामने आए थे। आपको बता दें कि कार्ति और बोरदोलोई जी 23 समूह के सदस्य नहीं हैं। बोरदोलोई ने मिस्त्री से राज्यों के हिसाब से मतदाता सूची को कांग्रेस की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा था।

आपको बता दें कि पांच साल पहले यानी 2017 में जब पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे तब निर्वाचक मंडल में 9,531 पीसीसी प्रतिनिधि शामिल थे। सीईए ने अभी तक इस बार मतदाताओं की सही संख्या का खुलासा नहीं किया है। 2017 में राहुल गांधी निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए। इस बार मुकाबला होने के संकेत मिल रहे हैं।

मनीष तिवारी ने बुधवार को चिंता जताते हुए मांग की थी कि पार्टी की वेबसाइट पर मतदाताओं के नाम और पते डाले जाएं। उन्होंने कहा, “अगर कोई नहीं जानता कि मतदाता कौन हैं, तो कोई लड़ने पर विचार कैसे कर सकता है।”  तिवारी का समर्थन करते हुए कार्ति ने कहा था कि हर चुनाव में एक अच्छी तरह से परिभाषित और स्पष्ट निर्वाचक मंडल की आवश्यकता होती है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि निर्वाचक मंडल के गठन की प्रक्रिया भी पारदर्शी होनी चाहिए। 

शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा था, “निश्चित रूप से मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि मतदाता सूची में पारदर्शिता रखनी चाहिए। अगर मनीष ने यही मांगा है तो मुझे यकीन है कि यह एक ऐसा सिद्धांत है जिससे हर कोई सहमत होगा। सभी को पता होना चाहिए कि कौन नामांकन कर सकता है और कौन मतदान कर सकता है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।”

The post कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव कराएगी appeared first on Ad Event Media.

]]>
कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, जानिए यहाँ https://adeventmedia.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%85/ Tue, 30 Aug 2022 04:41:16 +0000 https://adeventmedia.com/?p=78764 कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर सवाल अब भी बना हुआ है. पार्टी ने ऐलान किया है कि नए अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर होगा और 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी. इस बीच पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं.

The post कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, जानिए यहाँ appeared first on Ad Event Media.

]]>
कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर सवाल अब भी बना हुआ है. पार्टी ने ऐलान किया है कि नए अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर होगा और 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी. इस बीच पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं. बता दें कि शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को साल 2020 में पत्र लिखकर संगठनात्मक सुधारों की मांग करने वाले 23 नेताओं के समूह में शामिल रहे हैं.

शशि थरूर जल्द लेंगे चुनाव लड़ने पर अंतिम फैसला

हालांकि, अभी शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर अंतिम फैसला नहीं किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शशि थरूर ने अभी अपना मन नहीं बनाया है, लेकिन वह जल्द ही इस पर निर्णय कर सकते हैं. बहरहाल, शशि थरूर ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि वह इस मुकाबले में शामिल होंगे या नहीं.

‘स्वतंत्र एवं निष्पक्ष’ चुनाव कराने का किया आह्वान

शशि थरूर ने मलयालम दैनिक अखबार मातृभूमि में एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने ‘स्वतंत्र एवं निष्पक्ष’ चुनाव कराने का आह्वान किया है. इस लेख में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की दर्जन भर सीटों के लिए भी पार्टी को चुनाव की घोषणा करनी चाहिए.

‘चुनाव के लिए कई उम्मीदवारों के सामने आने की उम्मीद’

शशि थरूर ने कहा, ‘एआईसीसी और पीसीसी प्रतिनिधियों से लिए पार्टी के सदस्यों को यह फैसला लेने देने कि इन अहम पदों पर पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा, इससे आने वाले नेताओं के समूह को वैध बनाने तथा पार्टी का नेतृत्व करने के लिए उन्हें विश्वसनीय जनादेश देने में मदद मिलेगी.’

तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘फिर भी एक नए अध्यक्ष का चुनाव करना पुनरुद्धार की ओर एक शुरुआत है, जिसकी कांग्रेस को सख्त जरूरत है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि चुनाव के लिए कई उम्मीदवार सामने आएंगे. पार्टी और देश के लिए अपने विचारों को सामने रखना निश्चित तौर पर जनहित को जगाएगा.’

शशि थरूर का चुनाव लड़ना राहुल गांधी के लिए कड़ी चुनौती!

शशि थरूर ने कहा कि हालांकि, पार्टी को पूरी तरह से पुनर्जीवित करने की जरूरत है, लेकिन नेतृत्व के जिस पद को तत्काल भरने की जरूरत है वह स्वाभाविक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष का पद है. बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से ही सोनिया गांधी पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

The post कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, जानिए यहाँ appeared first on Ad Event Media.

]]>
कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने दिया इस्तीफा https://adeventmedia.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be/ Sat, 27 Aug 2022 05:21:40 +0000 https://adeventmedia.com/?p=78514 मनीष तिवारी ने कहा,”जिस व्यक्ति की हैसियत एक वार्ड चुनाव लड़ने की भी नहीं है, जो व्यक्ति कभी कांग्रेस नेताओं का चपरासी हुआ करता था, वह जब पार्टी के बारे में ज्ञान देता है तो हंसी आती है।” राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को सोनिया

The post कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने दिया इस्तीफा appeared first on Ad Event Media.

]]>
मनीष तिवारी ने कहा,”जिस व्यक्ति की हैसियत एक वार्ड चुनाव लड़ने की भी नहीं है, जो व्यक्ति कभी कांग्रेस नेताओं का चपरासी हुआ करता था, वह जब पार्टी के बारे में ज्ञान देता है तो हंसी आती है।”

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को सोनिया गांधी के नाम पांच पन्नों की चिट्ठी लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस सियासी घटना के बाद राज्यसभा सांसद मनीष तिवारी ने अपनी पार्टी को फिर एकबार नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि जी-23 ने जो कांग्रेस सुप्रीमो को पार्टी की स्थिति को लेकर चिट्ठी लिखी थी, अगर उसपर ध्यान दिया गया होता तो आज ऐसी स्थिति नहीं आती। साथ ही अपनी स्थिति साफ करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस पार्टी का किरायेदार नहीं, बल्कि सदस्य हूं।

उन्होंने कहा, ”2 साल पहले हम में से 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था और कहा था कि पार्टी की स्थिति चिंताजनक है। इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उस पत्र के बाद कांग्रेस सभी विधानसभा चुनाव हार गई। अगर कांग्रेस और भारत एक जैसे सोचते हैं तो लगता है कि दोनों में से किसी एक ने अलग सोचना शुरू कर दिया है।”

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”ऐसा लगता है कि 1885 से मौजूद कांग्रेस पार्टी और भारत के बीच समन्वय में दरार आ गई है। आत्मनिरीक्षण की जरूरत थी। मुझे लगता है कि 20 दिसंबर 2020 को सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में सहमति बन गई होती तो यह स्थिति नहीं आती।” कांग्रेस सांसद आगे कहते हैं, “गुलाम नबी आजाद के पत्र के गुण-दोष में मैं नहीं जाना चाहता। वह इसके बारे में समझाने की सबसे अच्छी स्थिति में होंगे।”

मनीष तिवारी ने कहा,”जिस व्यक्ति की हैसियत एक वार्ड चुनाव लड़ने की भी नहीं है, जो व्यक्ति कभी कांग्रेस नेताओं का चपरासी हुआ करता था, वह जब पार्टी के बारे में ज्ञान देता है तो हंसी आती है।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस सांसद कहते हैं, ”मैंने इस पार्टी को 42 साल दिए हैं। मैं यह पहले भी कह चुका हूं कि हम इस संस्था यानी कांग्रेस के किरायेदार नहीं हैं, हम पार्टी के सदस्य हैं। अब अगर आप हमें बाहर निकालने की कोशिश करेंगे तो यह दूसरी बात है। तब देखा जाएगा।”

The post कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने दिया इस्तीफा appeared first on Ad Event Media.

]]>
कांग्रेस के एक और युवा नेता जयवीर शेरगिल ने पार्टी छोड़ने का किया फैसला  https://adeventmedia.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4/ Thu, 25 Aug 2022 04:41:10 +0000 https://adeventmedia.com/?p=78220 दिग्गजों के अलावा युवा नेता भी पार्टी से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। बीते कुछ सालों में ऐसे कई नेता कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं, जिन्हें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। कांग्रेस के एक और युवा नेता जयवीर शेरगिल ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया। 39 वर्षीय

The post कांग्रेस के एक और युवा नेता जयवीर शेरगिल ने पार्टी छोड़ने का किया फैसला  appeared first on Ad Event Media.

]]>
दिग्गजों के अलावा युवा नेता भी पार्टी से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। बीते कुछ सालों में ऐसे कई नेता कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं, जिन्हें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी माना जाता था।

कांग्रेस के एक और युवा नेता जयवीर शेरगिल ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया। 39 वर्षीय नेता ने पार्टी में चापलूसी जैसी समस्याओं को गिनाया। साथ ही उन्होंने गांधी परिवार के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। इससे पहले ‘G-23’ में शामिल वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा जैसे दिग्गज नेता भी संगठन में बदलाव की मांग कर चुके हैं। हाल ही में दोनों नेताओं ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के अहम पदों से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस की राजनीति के मौजूदा हाल के अनुसार, दिग्गजों के अलावा युवा नेता भी पार्टी से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। बीते कुछ सालों में ऐसे कई नेता कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं, जिन्हें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी माना जाता था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। उन्होंने मार्च 2020 में कांग्रेस से 18 सालों का साथ खत्म कर दिया था। कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश के नेतृत्व को लेकर उन्होंने यह फैसला किया था। उस दौरान करीब 20 विधायक उनके साथ आ गए थे, जिसके बाद राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी।

जितिन प्रसाद
उत्तर प्रदेश के बड़े ब्राह्मण चेहरा कहे जाने वाले प्रसाद UPA सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने यूथ कांग्रेस से करियर की शुरुआत की और साल 2004 में पहली बार लोकसभा में चुने गए। फिलहाल, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार का हिस्सा हैं।

हार्दिक पटेल
गुजरात में पाटीदार नेता पटेल ने 2022 में कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। उन्होंने पार्टी छोड़ते वक्त कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी की गुजरात इकाई पर जमकर सवाल उठाए थे। साल 2015 में पाटीदार आंदोलन से चर्चा में आए पटेल ने 2019 में कांग्रेस का दामन थामा था, लेकिन लोकसभा चुनाव में खास प्रदर्शन करने में असफल रहे थे।

सुष्मिता देव
कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकीं सुष्मिता देव ने 2021 में पार्टी की सदस्यता छोड़ दी थी। खास बात है कि उन्हें गांधी परिवार का करीबी माना जाता था। असम कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार देव ने अगस्त 2021 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। 2019 लोकसभा चुनाव में सिलचर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

यहां भी परेशानियां!
राजस्थान के सचिन पायलट और महाराष्ट्र में मिलिंद देवड़ा के भी सुर बदले हुए नजर आ रहे थे। एक ओर जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के बेटे सचिन जुलाई 2020 में पार्टी के खिलाफ बगावत कर चुके हैं। वहीं, देवड़ा भी भारतीय जनता पार्टी के कई फैसलों की तारीफ कर चुके हैं।

The post कांग्रेस के एक और युवा नेता जयवीर शेरगिल ने पार्टी छोड़ने का किया फैसला  appeared first on Ad Event Media.

]]>