कांग्रेस कमेटी Archives - Ad Event Media

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने कुशीनगर में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए बयान पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश वासियों को गुमराह कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व स्वास्थ्य सेवाओं से बदहाल व्यवस्था पर वह बात करने के स्थान पर सतही मुद्दों से फिर भ्रमित कर सत्ता हासिल करने का मंसूबा बांधकर जवाबदेही से बच रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गंभीर वायरस से दो सौ बच्चों की मौत हो चुकी उनके बहुप्रचारित पीकू वार्डो का कहीं पता नहीं चल रहा है, सरकारी अस्पतालों में ब्लड की उपलब्धता नही है, सरकार की लापरवाही से गरीब इलाज के लिये तरस रहे है। मुख्यमंत्री पूरी तरह हताशा में जन सरोकारों पर नहीं बल्कि नकारात्मक बातें करके मुद्दों से भटकाने की रणनीति पर काम कर रहे, लेकिन कांग्रेस जनसरोकारों पर भाजपा को अपनी पिच पर खेलने को मजबूर कर यूपी की उनके नेतृत्व में हुई बर्बादी का हिसाब और सवालों का जवाब मांगेगी।
श्री पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री जी कमरतोड़ महंगाई, लखनऊ की सड़कों पर पीट रहे बेरोजगारों और किसानों के दुख पर बात करने के बजाय बदल रहा उत्तर प्रदेश में अपने प्रचार में कोलकाता के एलिवेटेड रोड की फ़ोटो दिखा कर झूठ का प्रचार कर रहे है, मुख्यमंत्री जी शासन चलाने में विफल हो चुके है, जनता के मुद्दों पर वह चर्चा करने के स्थान पर नकारात्मक मुद्दों पर बहस कर रहे है। उंन्होने कहा कि कांग्रेस जनता के सवालों पर चुनाव लड़कर भाजपा को मजबूत चुनौती देकर उसे परास्त करेगी। किसानों के लिये बड़ी-बड़ी बात करने वाली भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया, आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने कृषि उत्पादों की लागत दोगुनी जरूर कर दी, कृषि यंत्रों पर भारी कर यूरिया आदि के बढ़े दाम और महंगा डीजल कमर तोड़ रहा है।
उंन्होनें कहा कि उत्तर प्रदेश में झूठ भ्रम के प्रचार की बहार है -क्योंकि योगी जी की यूपी में सरकार है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, चौतरफा उत्पीड़न में लगी सरकार के एजेंडे में जनता नही केवल पूंजीपति है, उंन्होने कहा कि भाजपा की गुमराह करने वाली रणनीति और राजनीति उत्तर प्रदेश में नही चलने पाएगी, उनको जनता ने सत्ता से बेदखल करने का पूरा मन बना लिया है।

The post उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने appeared first on Ad Event Media.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी योगी सरकार के बहुप्रचारित पीकू वार्ड वायरल के समय गायब
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक श्री अशेक सिंह ने फिरोजाबाद, लख़नऊ अगरा में हुई बच्चों की मौत और प्रदेश भर में वायरल से संक्रमित हजारों मरीजों के भर्ती होने और बीमारों के इलाज की उचित व्यवस्था न होने पर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की योगी सरकार के बहुप्रचारित पीकू वार्डो का वायरल के समय कही पता नही चल रहा है, वह कहा किस अस्पताल में बनाये गए और बच्चे मौत के मुह में चले गए यहां तक कि आगरा के एस एन मेडिकल कालेज में मरीजों के लिये रक्त तक कि उपलब्धता नही है।
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में वायरल से हुई बच्चों की मौत के लिये योगी सरकार सीधे जिम्मेदार है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं ध्वस्त हो चुकी है, राजधानी लखनऊ में बालू अड्डा में प्रदूषित पानी पीने से हुई मौतों को गम्भीरता से न लेनी वाली सरकार सिर्फ झूठी बाते कर सबको भृमित कर रही है, योगी जी फिर भी जनता के धन से अपने को धन्यवाद देने वाली होर्डिंग लगाकर स्वयं के भौतिक सुख में मस्त और अहंकार से पूर्ण सत्ता संचालन कर जनता को अपने एजेंडे से बाहर किये हुए है।

उन्होने कहा कि योगी सरकार ने अभी भी स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। अस्पतालों का हाल देखिए। ये है आपकी इलाज की “नंबर 1” सुविधा? कैसे मरीजों का इलाज पत्थरों की बेंचों पर किया जा रहा है।

The post उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी योगी सरकार के बहुप्रचारित पीकू वार्ड वायरल के समय गायब appeared first on Ad Event Media.

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने सहायक अध्यापक भर्ती में
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने सहायक अध्यापक भर्ती में पिछड़े वर्ग के साथ हुए अन्याय के विरुद्ध न्याय की मांग पर समर्थन देने के लिये आंदोलनकारियो के मध्य ईको गार्डेन पहुचे। आंदोलनकारियों के साथ हुए अन्याय पर विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि सहायक अध्यापक भर्ती में पिछड़ा वर्ग का अधिकार हड़पने की साजिशकर्ता योगी सरकार है। इस अन्याय व अधिकार हड़पने वाली योगी सरकार विरुद्ध पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के न्यायपूर्ण आंदोलन साथ कांग्रेस खड़ी है। उन्होने कहा कि अन्यायपूर्ण मानसिकता के साथ काम कर रही योगी सरकार ने सहायक शिक्षक भर्ती में अपारदर्शितापूर्ण कृत्य कर पिछड़े वर्ग के संवैधानिक अधिकार को हड़पने में कोई हिचक नही दिखायी इस सरकार के लिये नियम कायदे संविधान का कोई महत्व नही रह गया, यह क्रूरता दमन और झूठे आंकड़े के बल पर सरकार संचालित करते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग अपनी झूठी छवि को चमकाने का असफल प्रयास पीआर के बल मात्र पर कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब पिछड़ा वर्ग आयोग ने पिछड़े वर्ग के कोटे को हड़पने की साजिश की पुष्टि कर सरकार को अपनी रिपोर्ट दे दी, उसके बाद भी यह सरकार अपने कृत्यों को छुपाने के लिये झूठ पर पर्दा डालने के लिये रिपोर्ट को ही असत्य बताकर सबको गुमराह करने का प्रयास कर रही है। सरकार के इस अन्याय के विरुद्ध कांग्रेस सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों के न्याय के लिये किये जा रहे संघर्ष में काँग्रेस साथ खड़ी है उन्हें समर्थन करती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह पिछड़ावर्ग व दलित वर्ग के साथ अपने शासनकाल में निरन्तर अन्याय कर उन्हें प्रताड़ित कर उनकी आवाज को दबाने के लिये उनके अधिकारों को हड़प रही है, यह सरकार प्रदेश के युवाओं बेरोजगारों के साथ दमनचक्र चलाकर उन्हें शोषित, वंचित बनाये रखने का गैर संवैधानिक कृत्य कर रही है जिसे कांग्रेस बर्दास्त नही करेगी और योगी सरकार के हर अन्याय के विरुद्ध पीड़ितों के साथ न्याय के संघर्ष में साथ खड़ी है उंन्होने योगी सरकार से कहा कि वह पिछडो के साथ न्याय करे ।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने अंत में कहा कि यह सरकार आकंठ घोटालों में डूबी हुई है, जहां कैग की रिपोर्ट में कई विभागों में हजारों करोड़ के घोटाले उजागर हुए है। जनता की मेहनत के हजारों करोड़ घोटालों की भेट चढ़ गये, मंहगाई चरमोत्कर्ष पर है, अपराध में उत्तर प्रदेश अलग स्थान बनाएं हुए है। इन सारी घटनाओं पर ध्यान देने के बजाए समाज के कमजोर वर्ग की आवाज दबाना सरकार का मुख्य कार्य हो गया है।

The post कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने सहायक अध्यापक भर्ती में appeared first on Ad Event Media.

सरकार जनता को सुरक्षा देने में असमर्थ-अशोक सिंह कांग्रेस कमेटी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक श्री अशोक सिंह ने आगरा के ताजगंज व डौकी इलाके में जहरीली शराब पीने से आठ व्यक्तियों की मौत हो गई। भाजपा की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की जहरीली शराब के अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही न करने का परिणाम बताते हुये आरोप लगाया कि जहरीली शराब कारोबार के पीछे सरकार में बैठे लोगों का संरक्षण है, जिसके कारण यह मौतें रुक नही रही है। उंन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछ रहा है कि जहरीली शराब की बिक्री कब बंद होगी और कब मौतें रुकेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में जहरीली शराब के अवैध कारोबार और उसके सेवन से लगातार हो रही मौतों के बावजूद कार्यवाही में पूरी तरह ढिलाई बरती जा रही है इसका मतलब यह है कि सरकार में बैठे बड़े लोगों को अवैध शराब कारोबार को पूरा संरक्षण है।
श्री सिंह ने  कहा कि सत्ता में बैठे लोग अपनी सुरक्षा की चिंता में लगे रहते है उन्हें जनता की सुरक्षा से कोई लेना देना नही है। अलीगढ़, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, एटा, प्रयागराज, राजधानी लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी आदि जनपदों में पूर्व में दिल दहलाने वाली घटनाओ के बाद आगरा में जहरीली शराब से हुई आठ मौतों ने फिर सरकार की पूरी तरह पोल खोल दी है, जिससे स्प्ष्ट हो गया कि सरकार की जहरीली शराब कारोबार पर अंकुश लगाने में कोई रुचि नही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में अवैध जहरीली शराब कारोबरियों का सिंडिकेट लगातार मजबूती के साथ अपना धंधा चला रहा है जिसके चलते जहरीली शराब के सेवन से अब तक उत्तर प्रदेश में योगी राज में 550 से अधिक जाने जा चुकी है, परिवार के परिवार उजड़ गए है लेकिन शराब माफिया व्यवस्था के संरक्षण में बेखौफ होकर जहरीली शराब कारोबार में लगे हुए है।
कांग्रेस मीडिया विभाग संयोजक श्री अशोक सिंह ने राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए उजड़े परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने व अवैध जहरीली शराब कारोबारियों सहित आबकारी विभाग व सत्ता के उच्चपदों पर स्थापित होकर इंसानी जानो से खिलवाड़ करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है। उन्होने सवाल करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ जी बताये की शराब माफिया कब तक उनके राज में इंसानी जानों से खिलवाड़ करते रहेंगे? यह सवाल प्रदेश आज फिर मुख्यमंत्री जी से पूछ रहा है और उन्हें सरकार के मुखिया के रूप में आगे आकर जवाब देना चाहिये।
उन्होंने मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि इसके लिये जिम्मेदार कौन है? उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहरीली शराब निर्माताओं व विक्रेताओं के सिंडिकेट को व्यवस्था का पूरा संरक्षण खुलेआम साबित होता है क्योंकि हर घटना के बाद कार्यवाही की बड़ी बड़ी बातें करने के बाद सब पूर्व की भांति शांत हो जाता है। क्योंकि मुख्यमंत्री या आबकारी मंत्री कभी भी इन पर इस तरह की कार्यवाही नही करते कि उनके हौसले पस्त हो, बल्कि दिखावे की कार्यवाही कर वह बताते है कि जहरीली शराब निर्माता विक्रेताओ को कानून के हवाले कर दिया गया है, लेकिन एक दुखद घटना के बाद दूसरी घटना होने में देर नही लगती, इसका मतलब है कि शराब माफियाओं को सत्ता का साथ है छोटी मछलियों या उनके इक्का-दुक्का लोगो पर कार्यवाही का नाटक करते है और उसके बाद यही जहरीली शराब के सौदागर बेखोफ होकर पुनः अपना काम करते है ।

The post सरकार जनता को सुरक्षा देने में असमर्थ-अशोक सिंह कांग्रेस कमेटी appeared first on Ad Event Media.