कहा - प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की जमानत जब्त Archives - Ad Event Media

स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा हमला,कहा – प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की जमानत जब्त
केन्द्रीय महिला तथा बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को अमेठी आकर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य चुनाव के लि मतदान किया। स्मृति ईरानी अमेठी के गौरीगंज ब्लाक पर विधान परिषद सदस्य के भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के साथ मतदान करने पहुंची थीं।

मतदान के बाद उन्होंने मीडिया को भी संबोधित किया। स्मृति ईरानी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का सीधा जिम्मेदार प्रियंका गांधी वाड्रा को बताया। स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। इनको तो इस बार विधान सभा चुनाव में लोकसभा से भी कम वोट मिले हैं। केन्द्रीय मंत्री ने इस दौरान यह भी कहा कि अमेठी तो धीरे- धीरे कांग्रेस मुक्त हो रही है। स्मृति ईरानी ने कहा कि विधान सभा चुनाव में प्रियंका के नेतृत्व में अमेठी के साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को जहां चार लाख के करीब वोट मिले थे, वही विस चुनाव में यह संख्या एक लाख के आसपास पहुंच गई। तीन विधान सभा सीट पर कांग्रेस की बुरी हार हुई है। अब तो अमेठी भी धीरे- धीरे कांग्रेस मुक्त हो रही है। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पूर्व सांसद ने अमेठी की जनता को छला है। जनता अब सब जान चुकी है। आज वह मैंने अमेठी के सर्वांगीण विकास व सम्मान के लिए वोट किया है। सब मिलकर अमेठी व देश का विकास करेंगे।

अमेठी विधान परिषद चुनाव में शनिवार को इतिहास बना। अमेठी में पहली बार अमेठी के सांसद ने विधान परिषद के चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां पर अपना वोट डाला। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि इतिहास गढऩे का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से अमेठी संसदीय क्षेत्र के देवी मंदिरों के लिए भेजी गई पूजन सामग्री पर भी तंज कसा। स्मृति ने कहा कि तक जो चुनावी हिन्दू रहे, वह अब मंदिरों में पूजन सामग्री भेज रहे हैं। मैं मान्यता के अनुसार मां की आराधना के लिए पूजन सामग्री भेंट करती हूं। वह राजनीति कर रहे हैं।

The post स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा हमला,कहा – प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की जमानत जब्त appeared first on Ad Event Media.