कहा -पिछले पांच साल में नहीं हुआ कोई दंगा Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/कहा-पिछले-पांच-साल-में-नही/ Know the world Sat, 19 Feb 2022 09:11:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png कहा -पिछले पांच साल में नहीं हुआ कोई दंगा Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/कहा-पिछले-पांच-साल-में-नही/ 32 32 पीलीभीत में बोले मुख्यमंत्री योगी- पहले होता था गड़बड़ी का तांडव,कहा -पिछले पांच साल में नहीं हुआ कोई दंगा https://adeventmedia.com/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82/ Sat, 19 Feb 2022 09:11:52 +0000 https://adeventmedia.com/?p=56200 पहले अराजकता, सत्ता प्रायोजित दंगे, अपराध व अराजकता का तांडव होता था।कोई अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता था। 5 साल में भाजपा सरकार ने जो काम किया उससे न कोई दंगा, न महिलाओं व व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ। यह बात पीलीभीत के पूरनपुर में जनसभा कर रहे मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने मंच से

The post पीलीभीत में बोले मुख्यमंत्री योगी- पहले होता था गड़बड़ी का तांडव,कहा -पिछले पांच साल में नहीं हुआ कोई दंगा appeared first on Ad Event Media.

]]>
पहले अराजकता, सत्ता प्रायोजित दंगे, अपराध व अराजकता का तांडव होता था।कोई अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता था। 5 साल में भाजपा सरकार ने जो काम किया उससे न कोई दंगा, न महिलाओं व व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ। यह बात पीलीभीत के पूरनपुर में जनसभा कर रहे मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने मंच से कही।इसके पहले उन्होंने कहा भाइयो बहनों मां गोमती के उद्गम स्थल व यहां के किसानों के परिश्रम से उर्वरक धरती पीलीभीत में आपका स्वागत करता हूँ आज फिर से पूरनपुर के मतदाता भाइयों बहनों का आभार व्यक्त करने आया हूँ।

पांच साल पहले पूरनपुर और प्रदेश में क्या होता था यह किसी से छिपा नहीं है। कर्फ्यू का स्थान कांवड़ यात्रा ने ले लिया है।विकास के पथ पर हमारा पीलीभीत बढ़ रहा है।पीलीभीत को मेडिकल कालेज मिल रहा है तो दशकों पुराना सपना पूरा हो रहा है।विधायक बाबूराम पासवान के अनुरोध पर रामलला मैदान आपको दिया है। अगली बार इसका सुंदरीकरण और बेहतर करेंगे।पिछली सरकारों में अन्नदाता आत्महत्या करता, किसान भूख से मरता था, व्यापारी तबाह था, नौजवान बेरोजगार था।

चारों ओर अराजकता का माहौल 2017 से पहले था। अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में शामिल अपराधियों में उत्तर प्रदेश के भी कुछ आतंकवादी थे।उनमें से कुछ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संबंधित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूछा यही नई सपा है, नई हवा है।सपा सरकार ने दर्जन भर आतंकी मुकदमों को वापस लिया।किसी ने अयोध्या, किसी ने बजरंगबली, किसी ने बिजनौर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर में आतंकी हमले किये।इनकी पैरवी सपा सरकार करती थी। कल के न्यायालय के फैसले से साबित हो गया कि सपा आतंकवादियों को समर्थन देती थी

The post पीलीभीत में बोले मुख्यमंत्री योगी- पहले होता था गड़बड़ी का तांडव,कहा -पिछले पांच साल में नहीं हुआ कोई दंगा appeared first on Ad Event Media.

]]>