करनाल: Archives - Ad Event Media

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा चलाएगी गांव चलो अभियान
अभियान के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी हर गांव के हर घर तक पहुंचाएंगी भाजपा

करनाल: तीसरी बार सरकार बनाने के मिशन को लेकर आगे बढ़ रही भाजपा अब ‘‘गांव चलो अभियान’’ शुरू करने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा निर्देशों पर बुधवार को करनाल स्थित पार्टी कार्यालय “कर्ण कमल” में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश के जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को अभियान के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों को हर गांव के हर घर तक पहुंचाना है। कार्यशाला के बाद भगवान विश्वकर्मा योजना को लेकर बैठक हुई, जिसमें योजना के विस्तार को लेकर मंथन हुआ। बैठक के बाद श्री सैनी ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी, एसआरके ग्रुप और पूर्व सीएम हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार करते हैं उनके खिलाफ ईडी की जांच होती है। हुड्डा साहब से भ्रष्टाचार पर ईडी पूछताछ कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बताया कि “गांव चलो अभियान” के संयोजक डा. पवन सैनी बनाए गए हैं। इसके अलावा राहुल राणा, वेद फूल्ला, समय सिंह भाटी को सह संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों से संपर्क साधने के लिए देशभर में 4 से 11 फरवरी तक ‘‘गांव चलो अभियान’’ चलाएगी। गांव चलो अभियान को लेकर हुई इस कार्यशाला में अभियान के उद्देश्य के बारे में पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जा सके। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र की तरफ से आए निर्देशों को भी पदाधिकारियों के सामने रखा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य इस मेगा अभियान के जरिए जहां एक तरफ सरकार के काम को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है तो वहीं दूसरी तरफ समाज के अंतिम व्यक्ति की बात को पार्टी और सरकार तक पहुंचाना भी है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के बाद पदाधिकारियों के साथ भगवान विश्वकर्मा योजना को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस योजना के तहत अब तक हुए कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ योजना को अधिक से अधिक कामगारों तक पहुंचाने के पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
नायब सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परम्परागत कार्य करने वाले कामगारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से भगवान विश्वकर्मा योजना को लांच किया था। योजना के लांच के समय ही मोदी सरकार ने इसका 13 हजार करोड़ का बजट भी तय कर दिया था। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की सोच है कि परम्पराग रूप से काम करने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए यहां प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों, मजदूरों और कामगारों के लिए कभी ठोस नीति को धरातल पर नहीं उतारा। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने 10 वर्षों में गांवों की तस्वीर को बदला है। मोदी-मनोहर सरकार ने जितना पैसा गांवों में खर्च किया उतना कांग्रेस 55 सालों में भी खर्च करने में नाकाम रही है।
राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए श्री सैनी ने कहा कि राहुल गांधी को पहले अपने पूर्वजों को समझना होगा। कांग्रेस ने कभी समस्या का समाधान नहीं किया बल्कि उसे यथावत रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्याओं का समाधान किया है। जम्मू कश्मीर से धारा-370 को हटाया, ताकि वहां लोग भय मुक्त रहें। अयोध्या में भगवान राम का दिव्य और भव्य मंदिर बना और 500 साल से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस खुद ही दो धड़ों में बंटी हुई पार्टी है। ये दो गुट आपस में कभी मिल नहीं सकते, एक मंच पर साथ बैठ नहीं सकते। दिशाहीन हो चुकी कांग्रेस देश और प्रदेश को भला क्या दिशा देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। मोदी-मनोहर की नीतियां लोगों को पसंद आ रही है।
नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीव्र गति से देश और प्रदेश का विकास कर रहे हैं। सरकार की योजनाएं गरीब व्यक्तियों तक पहुंच रही हैं। आयुष्मान, चिरायु कार्ड के जरिए गरीबों को बीमारी की चिंता से मोदी-मनोहर सरकार ने मुक्ति दिलाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को पक्का मकान मिला है। हर घर नल से स्वच्छ जल आ रहा है। आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क गैस सिलेंडर देकर मोदी सरकार ने गरीब महिलाओं को धूआं से मुक्ति दिलाने का काम किया है।
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पुनिया, गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक पवन सैनी, प्रदेश सचिव राहुल राणा, वेद फूल्ला, समय सिंह भाटी, करनाल के जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा सहित सभी जिलों के अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

The post लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा चलाएगी गांव चलो अभियान appeared first on Ad Event Media.