एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा जेवर एयरपोर्ट Archives - Ad Event Media
एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा जेवर एयरपोर्ट,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे आज भूमि पूजन
10.05 AM: यूपी को नई वैश्विक पहचान देगा जेवर एयरपोर्ट- योगी आदित्यनाथ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आज विश्व के चौथे सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ का शिलान्यास होगा। यह एयरपोर्ट यूपी को नई वैश्विक पहचान देगा। उप्र अब देश में सर्वाधिक 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह एयरपोर्ट बहुआयामी विकास को नई उड़ान देगा और व्यापक रोजगार सृजन का माध्यम भी बनेगा।
09.45 AM: वाराणसी व हरिद्वार के घाट की मिलेगी झलक
एयरपोर्ट टर्मिनल व परिसर को भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत होकर डिजाइन किया गया है। इसमें वाराणसी व हरिद्वार में कलकल करती गंगा किनारे के घाट का अनुभव होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए डिजाइन किया गया है। टर्मिनल बिल्डिंग की छत को गंगा में उठती लहरों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। सफेद रंग की छत से सूर्य की रोशनी दिन भर टर्मिनल बिल्डिंग को रोशन रखेगी। मिनरल बिल्डिंग का मध्य भाग पुरानी हवेलियों के आंगन की झलक देगा। नोडल अफसर, नियाल शैलेंद्र भाटिया बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल प्रांगण को वाराणसी के गंगा घाट की तर्ज पर डिजायन किया गया है। जबकि, टर्मिनल बिल्डिंग की छत को गंगा में उठती लहरों की तर्ज पर डिजायन किया गया है।
09: 30 AM: 6,200 हेक्टेयर क्षेत्र में बन रहा यह एयर पोर्ट
ग्रेटर नोएडा के जेवर में 6,200 हेक्टेयर क्षेत्र में बन रहा यह भारत का आधुनिकतम ग्रीनफील्ड (नया बनने वाला) एयरपोर्ट होगा। शुरुआती चरण में इसकी क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी। सरकार को यहां से उड़ान भरने वाले हर यात्री पर 400.97 रुपये का शुल्क मिलेगा। इसके अलावा उप्र में उस समय तक 16 अन्य एयरपोर्ट परिचालन में होंगे। इस तरह यह देश में हवाई मार्गो से सबसे ज्यादा जुड़ा रहने वाला राज्य होगा।
09:15 AM: जेवर एयरपोर्ट अहम कनेक्टिविटी सेंटर के तौर पर उभरेगा
नागरिक विमानन सचिव राजीव बंसल ने बताया कि जेवर में बनने जा रहे एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा निवेश किया जा रहा है। देश में अभी गोवा, नवी मुंबई व ग्रेटर नोएडा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं। गोवा का एयरपोर्ट अगले वर्ष से आपरेशनल हो जाएगा। नवी मुंबई पर काम शुरू ही हुआ है। उन्होंने कहा, विमानन क्षेत्र के विकास की गति इतनी है कि दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट यात्रियों का पूरा दबाव नहीं झेल पाएगा। ऐसे में जेवर एयरपोर्ट अहम कनेक्टिविटी सेंटर के तौर पर उभरेगा।
09: 00 AM: जानें – यूपी में कहां कहां है एयरपोर्ट
बंसल ने कहा, उप्र में अभी लखनऊ, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज,हिंडन, बरेली, कुशीनगर और वाराणसी में एयरपोर्ट हैं। 2022 में अलीगढ़, चित्रकूट, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रवस्ती तथा 2023 में मुरपुर (सोनभद्र) और अयोध्या में एयरपोर्ट तैयार हो जाएंगे। अभी देश के हवाई अड्डों पर कुल 90,000 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। यह निवेश पांच वर्षो में होगा और इससे देश में मौजूदा एयरपोर्ट की संख्या 136 से बढ़ कर 220 हो जाएगी।
The post एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा जेवर एयरपोर्ट,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे आज भूमि पूजन appeared first on Ad Event Media.