एलेक्स Archives - Ad Event Media

ब्रिटेन के भारत में उच्चायुक्त श्री एलेक्स एलिस ने आज
ब्रिटेन के भारत में उच्चायुक्त श्री एलेक्स एलिस ने आज भारतीय जनता पार्टी राज्य मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने उनका स्वागत किया तथा श्रीमद्भगवत गीता की एक प्रति तथा श्री रामचरितमानस की पुस्तक भेंट की।
प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुलाकात के दौरान श्री एलेक्स एलिस को भारतीय जनता पार्टी के संगठन  व  बूथ स्तर तक की सरंचना की जानकारी दी तथा यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी प. दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय के सिद्धान्त पर चलते हुए गरीबों के जीवन स्तर को खुशहाल बनाने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना सहित कोरोना काल में चलाई जा रही प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना जिसमें केन्द्र व प्रदेश की सरकार गरीब व जरूरतमंदो  तक मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। इन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से भी ब्रिटेन के भारत में उच्चायुक्त श्री एलेक्स एलिस को अवगत कराया।
प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरों टालरेंस की नीति पर चलकर माफिया तंत्र को समाप्त करने के लिए किए गए कार्य व सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के लिए किए गए कार्यों की भी चर्चा की। बिना भेदभाव के समाज के सभी जाति वर्ग, समुदाय व धर्म के लोगों तक लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा खेल प्रतिभाओं का सम्मान किये जाने तथा भारत खेलो अभियान के माध्यम से खेल को मोदी जी द्वारा बढ़ावा देने की चर्चा की।
श्री एलेक्स एलिस ने स्र्पोट्स के सम्बध में ब्रिटेन के अनुभव को साझा करते हए कहा कि 25 वर्ष पहले ब्रिटेन में स्पोर्ट की स्थित बहुत अच्छी नहीं थी। तब सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए फण्ड की व्यवस्था की। कुछ खेल में जिसमें ब्रिटेन आगे जा सकता था उसे चिन्हित कर लक्ष्य बनाते हुए उस पर काम किया गया। और उसका परिणाम रहा कि ब्रिटेन को स्पोर्ट के क्षेत्र में सफलता हासिल हुई।
आगे चुनाव को लेकर श्री एलेक्स एलिस द्वारा किये गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें बताया कि हम प्रदेश में मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किये जा रहे विकास व राष्ट्रवाद केे मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगें उन्होंने कहा कि हमारे पास एक ईमानदार, परिश्रमी, संवदेनशील और दिन रात जनता की सेवा करने वाला नेतृत्व केन्द्र और प्रदेश में है। गरीब कल्याण की योजनाओं को हमनें जमींन पर पहुंचाया है। सड़क, बिजली, पानी, मकान, राशन, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे है।  उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के दौरान सेवा ही संगठन के माध्यम से संगठन व भाजपा सरकार ने अद्भुत सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
ब्रिटेन के भारत में उच्चायुक्त श्री एलेक्स एलिस का भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री श्री जेपीएस राठौर, प्रदेश प्रवक्ता श्री हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, मुख्यालय प्रभारी श्री भारत दीक्षित, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी श्री चैधरी लक्ष्मण सिंह व आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर हलवासिया ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

The post ब्रिटेन के भारत में उच्चायुक्त श्री एलेक्स एलिस ने आज appeared first on Ad Event Media.