एमसीसी द्वारा नियमों में बदलाव का सचिन ने किया समर्थन Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/एमसीसी-द्वारा-नियमों-में/ Know the world Thu, 10 Mar 2022 08:34:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png एमसीसी द्वारा नियमों में बदलाव का सचिन ने किया समर्थन Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/एमसीसी-द्वारा-नियमों-में/ 32 32 एमसीसी द्वारा नियमों में बदलाव का सचिन ने किया समर्थन,सहवाग ने अश्विन को लेकर की ये बात https://adeventmedia.com/%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ Thu, 10 Mar 2022 08:34:32 +0000 https://adeventmedia.com/?p=57823 क्रिकेट से जुड़े नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने क्रिकेट के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। हालांकि ये बदले हुए नियम 1 अक्टूवर 2022 से लागू होंगे। नियमों में हुए बदलाव के बाद क्रिकेट की दुनिया से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सचिन तेंदुलकर ने एमसीसी के इस फैसले

The post एमसीसी द्वारा नियमों में बदलाव का सचिन ने किया समर्थन,सहवाग ने अश्विन को लेकर की ये बात appeared first on Ad Event Media.

]]>
क्रिकेट से जुड़े नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने क्रिकेट के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। हालांकि ये बदले हुए नियम 1 अक्टूवर 2022 से लागू होंगे। नियमों में हुए बदलाव के बाद क्रिकेट की दुनिया से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सचिन तेंदुलकर ने एमसीसी के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने एक ट्विटर पर एक वीडियो संदेश के माध्य से इसका स्वागत किया है।

उन्होंने जिन दो बदलावों का स्वागत किया है उसमें से पहला है मांकडिंग जिसे अब रन आउट की श्रेणी में कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं इस नियम से हमेशा खुद को सहज नहीं मानता था। उन्होंने कहा कि इसे हमेशा से रन आउट होना चाहिए था।

उन्होंने जिस दूसरे बदलाव का स्वागत किया है वो है कैट आउट के बाद नए बैटर द्वारा स्ट्राइक लेना। उन्होंने कहा कि एक गेंदबाज ने अगर विकेट लिया है तो उसको इसका फायदा जरूर मिलना चाहिए।

दूसरी तरफ विरेंद्र सहवाग ने मांकडिंग को लेकर रविचंद्रन अश्विन को टैग किया है। उन्होंने लिखा है कि अब अश्विन ऐसा करने के लिए पूरी तरह से आजाद हैं। उन्होंने अश्विन को कहा है कि एक बार ऐसा करना जरूर। अश्विन ने 2019 आइपीएल में पंजाब और राजस्थान के बीच मैच के दौरान जास बटलर को मांकडिंग करने का प्रयास किया था जिसे लेकर क्रिकेट जगत में अश्विन के व्यव्हार की खूब चर्चा हुई थी और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया गया था।

इसके अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड ने भी भी मांकडिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके समर्थन में कहा है कि इसे हमेशा से रन आउट की श्रेणी में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये गेंदबाजों के पास विकेट लेने का एक ऐसा मौका होता है जिसके लिए किसी स्किल की जरुरत नहीं होती है। मांकड के लिए आपको जीरो स्किल की जरुरत होती है।

The post एमसीसी द्वारा नियमों में बदलाव का सचिन ने किया समर्थन,सहवाग ने अश्विन को लेकर की ये बात appeared first on Ad Event Media.

]]>