उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया लोक कल्याण संकल्प पत्र Archives - Ad Event Media

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया लोक कल्याण संकल्प पत्र,उत्तर प्रदेश को नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान का प्रचार समाप्त होने से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र यानी जन कल्याण संकल्प पत्र जारी किया। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे और उन्होंने पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में घोषणा पत्र को जारी किया। घोषणापत्र के साथ-साथ भाजपा ने ‘कर के दिखाया है’ नाम से नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया। इसमें करके दिखाएगी, भाजपा आएगी लाइन भी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन क्षेत्रों में दस फरवरी को मतदान होना है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का लोक कल्याण संकल्प पत्र केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में जारी किया। गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना भाजपा के लोक कल्याण संकल्प को जारी किया।

लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि प्रदेश के हर जिले में आधुनिक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से युक्त मेडिकल कालेज स्थापित होंगे। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी सेवाएं एक निश्चित समय में प्राप्त हों, इसकी गारंटी देने वाला कानून लाया जाए। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि अयोध्या में श्री राम से संबंधित संस्कृति, शास्त्रों एवं धार्मिक तथ्यों पर शोध के लिए रामायण विश्वविद्यालय को स्थापित किया जाएगा। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि बहन-बेटियों से लव जिहाद करने वालों को कम से कम 10 साल की सजा और एक लाख के जुर्माना किया जाए। जिससे इस कुकत्य को करने से पहले कोई भी एक हजार बार सोचे।

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने बहुत ही तेजी से आगे बढ़ाया है। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भी भाजपा संकल्प लेती है कि उत्तर प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। लोक कल्याण संकल्प पत्र में भाजपा ने पांच हजार करोड़ रुपया के साथ मिशन आत्मनिर्भर की शुरूआत करने का लक्ष्य रखा है। इसके अंतर्गत पांच लाख लाख नए महिला एसएचजी बनाई जाएंगी। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में नियमित रूप से गरीब कल्याण मेला आयोजित होगा। जिसके माध्यम से प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सकें। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि प्रदेश की भाषाओं में शोध को बढ़ावा देने के लिए सूरदास ब्रजभाषा अकादमी, गोस्वामी तुलसीदास अवधी अकादमी, केशवदास बुंदेली अकादमी एवं संत कबीर दास भोजपुरी अकादमी स्थापित की जाएंगी। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना शुरू की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी गांवों का समग्र विकास होगा।

इससे पहले सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के संकल्प पत्र को पूरा किया गया। 2022 के संकल्प पत्र को लेकर मेरी अध्यक्षता में कमेटी बनी थी। हमने जनता से सुझाव लेकर संकल्प पत्र बनाया। 30 हजार से ज्यादा सुझाव लिए गए थे। भाजपा उत्तर प्रदेश ने लोक कल्याण संकल्प पत्र प्रदेशभर से सुझाव एकत्र कर बनाया है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में बीते दिनों पार्टी की ओर से आकांक्षा पेटी लांच की गई थी। मुख्यमंत्री ने ‘यूपी नंबर एक, सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ अभियान शुरू किया था। लोक कल्याण संकल्प पत्र के लिए सुझाव जुटाने का अभियान 15 दिसंबर, 2022 को शुरू हुआ। प्रदेश की 30 हजार ग्राम पंचायत, सभी विधानसभा क्षेत्रों और महानगरों में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्ग के लोगों से संवाद किया गया। उनसे सुझाव मांगे गए। आकांक्षा पेटियां लगाई गईं। इसके साथ ही मिस्ड काल और ई-मेल के माध्यम से भी सुझाव लिए गए।

भाजपा के संकल्प पत्र 2022 के प्रमुख बिंदु

प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

उज्ज्वला योजना के तहत होली दिवाली पर दो एलपीजी सिलेंडर मुफ्त

60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा

प्रदेश के सभी नागरिकों को निश्चित अवधि में मिलेगी 339 सरकारी सुविधाएं

मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर, बहराइच में बनेंगे एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर

अगले 5 सालों तक सभी किसानों को सिंचाई पर मुफ्त बिजली

गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर भुगतान

कन्या सुमंगला राशि बढ़ाकर 15000 से 25000 रुपये

सीमांत और छोटे किसानों के लिए दुगनी किसान सम्मान निधि

मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

मेधावी छात्रों को लैपटॉप

यूपीएससी समेत सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या होगी दोगुनी

लता मंगेशकर की स्मृति में बनेगी परफॉर्मिंग आर्ट्स अकैडमी

काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी, प्रयागराज में मेट्रो

वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर 1500

प्राथमिक स्कूलों में टेबल बेंच की व्यवस्था

हर मण्डल में कम से कम एक विश्वविद्यालय

हर परिवार को कम से कम एक रोजगार

बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में भव्य स्मारक

एम्बुलेंस और एमबीबीएस की सीटों को दोगुना करेंगे

लव जिहाद रोकने के लिए दस साल की सजा और एक लाख का जुर्माने का प्रावधान

माँ अन्नपूर्णा कैंटीन बनाकर गरीबों को सस्ता खाना देंगे।

The post उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया लोक कल्याण संकल्प पत्र,उत्तर प्रदेश को नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प appeared first on Ad Event Media.