उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी Archives - Ad Event Media

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आज यहाॅं प्रदेश कंाग्रेस
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आज यहाॅं प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन प्रांगण में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी-विधायक ने ध्वजारोहण करने के उपरान्त अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि महात्मा गांधी, पं0 जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल सहित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान के बलबूते पर काफी संघर्ष और कीमत चुकाने के बाद हमें यह आजादी प्राप्त हुई है। इन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने त्याग एवं बलिदान से देश आजाद ही नहीं कराया बल्कि पूरी दुनिया में एक मजबूत लोकतांत्रिक देश के रूप में भारतीय तिरंगे का परचम भी लहराया है। आजादी की रक्षा के लिए, भारत और भारतीयों की आन-बान और शान के लिए भारत की इस पवित्र भूमि में कंाग्रेस की महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी एवं भारत रत्न राजीव गांधी जी का खून भी शामिल है। देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाये रखने के लिए और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए इन विभूतियों की शहादत को देश कभी भूल नहीं सकता।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वर्तमान सरकार नागरिकों को प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों को छिनने का षड़यंत्र करके लोगों की आवाज दबा रही है। भारतीय संविधान और मजबूत लोकतांत्रिक देश की स्थापना और आजादी के लिए कंाग्रेस के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जेल में यातनाएं सही, लड़ते-लड़ते शहीद हुए। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सहित तमाम महापुरूषों ने अपनी वैचारिक क्रांति के दम पर स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगायी और इस देश से अंग्रेजों को भगाकर सुदृढ़ और संगठित भारत बनाया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन लोगों का जिनका आजादी की लड़ाई में कोई इतिहास नहीं, दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रहा, वह ताकतें आज देश के लोकतंत्र को खंडित करने की लगातार साजिश रच रही हैं। देश के भाईचारे को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही भारतीय संविधान पर लगातार हमला कर संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ हो रहा है। देश की लोकतांत्रिक मजबूती को खत्म करने का प्रयास चल रहा है। आज भारतीय युवाओं, किसानों, महिलाओं के स्वाभिमान, सम्मान की रक्षा करने में सरकार पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। भाजपा सरकार में आज देश का किसान, व्यापारी अपनी मेहनत की उचित कीमत नहीं पा रहा है। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, कालाबाजारी के साथ ही आज भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति वैश्विक स्तर पर लगातार कमजोर और शर्मनाक होती जा रही है। देश में शिक्षित-अशिक्षित युवा बेरोजगारी में बेतहाशा बृद्धि हुई है और देश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
श्री अजय कुमार लल्लू ने माननीय श्री राहुल गांधी जी के ट्वीटर एकाउन्ट बन्द किये जाने तथा सदन में सांसदों के साथ किये गये बुरे बर्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भारतीयों के अधिकारों और उनकी आवाज को दबाने का सरकारी षड़यंत्र है। अब यह समय आ गया है कि कंाग्रेस के जांबाज सिपाहियो ‘‘करो या मरो पर डरो मत’’। उन्होंने कांग्रेसजनों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की 75वी वर्षगांठ पर आप सभी संकल्प लीजिए, चाहे जान रहे या जाये देश की आत्मा को बचाने के लिए, तिरंगे को बचाने के लिए, गांव गरीब को बचाने के लिए, किसानों, नौजवानों, महिलाओं के सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा के लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े कंाग्रेसजन पीछे नहीं हटेंगे। जिस तरह अंग्रेजों से इस देश को मुक्त कराया गया, उसी तरह हम भाजपा के इस अन्यायपूर्ण कुशासन से देश व प्रदेश की महान जनता को आजादी दिलाने के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेंगे।
इस अवसर पर विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी, राष्ट्रीय सचिव सर्वश्री प्रदीप नरवाल, तौकीर आलम, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष(प्रभारी प्रशासन) श्री योगेश दीक्षित, पूर्व विधयक श्री सतीश अजमानी, श्यामकिशोर शुक्ला, सुबोध श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मदान, बोधलाल शुक्ला, ओमकारनाथ सिंह, संगठन सचिव श्री अनिल यादव, जिलाध्यक्ष-वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष-अजय श्रीवास्तव, दिलप्रीत सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव, बिजेन्द्र ंिसंह, सचिन रावत, विशाल राजपूत, संजय मौर्या, प्रियंका गुप्ता, आस्था तिवारी, मनोज यादव, फाकिर सिद्दीकी, जियाराम वर्मा, दिनेश सिंह, रमेश मिश्रा, सरदार रनजीत सिंह, राजेन्द्र त्रिपाठी, इरशाद अली, अनीश अंसारी, सत्यदेव सिंह, प्रदीप सिंह, शीला मिश्रा, सदफ जाफर, सुशीला शर्मा, प्रभाकर मिश्रा, महफूज किदवई, अंकित तिवारी, सुशीला सोनकर, आशुतोष मिश्रा, एम0टी0 अंारी, अनीश अख्तर मोदी, मकसूद अहमद, सहित फ्रन्टल संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण मौजूद रहे। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने प्रदेशभर के समस्त कंाग्रेसजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

The post स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आज यहाॅं प्रदेश कंाग्रेस appeared first on Ad Event Media.

कांग्रेस और विकलांग पार्टी का विलय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के समक्ष आज राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा अपने संगठन के सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी जी, श्री राहुल गाँधी जी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गाँधी जी के मूल्यों और आदर्शो से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी में अपने कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित विलय किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव श्री जितेन्द्र वर्मा, पूर्वांचल प्रभारी श्री अरूण तिवारी, श्री मोहित सविता, श्री विजय सिंह नेगी, श्री आसिफ खान, डॉ0 नीरज गौतम सहित पार्टी के प्रदेश व जिला इकाईयों के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

The post कांग्रेस और विकलांग पार्टी का विलय appeared first on Ad Event Media.

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने
अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोरोना की भयावहता को देखते हुए आपात बैठक बुलाई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, नेता कांग्रेस विधायक दल, पीसीसी के उपाध्यक्ष, महासचिव समेत राष्ट्रीय महासचिव के सलाहकार मण्डल और रणनीति समिति के सदस्य शामिल थे।

महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी बयान में कहा कि यूपी में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बहुत तेजी से फैल रही है। पूरे सूबे से जो खबरें आ रही हैं वह बेहद दुःखद और दिल दहलाने वाली हैं। आज सुबह मैंने उ0प्र0 कांग्रेस की सलाहकार और रणनीतिक समिति के सदस्यों, पार्टी के विधायकों, प्रदेश कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रदेश के प्रत्येक कोने में स्थित मंडल प्रभारियों से कोरोना से उत्पन्न विपत्ति पर चर्चा की।

यूपी प्रभारी महासचिव ने कहा कि ’कांग्रेस पार्टी इस विपत्ति की घड़ी में प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है। हमारी पार्टी जनता को हर तरह से सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।’ साथ ही साथ हमारा फर्ज है कि संक्रमित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हम सरकार से मांग करें। उनके सवालों के लिए लड़ें। यह विपक्ष का धर्म है और हम दृढ़ता से इसे निभाएँगे।

उन्होंने कहा कि यूपी की स्थिति सबसे ज्यादा विस्फोटक होने के कगार पर है जबकि यूपी सरकार लगातार आंकड़े छुपा रही है। अगर ’यूपी सरकार कोरोना महामारी के पहले दिन से ही सचेत रही होती तो शायद आज इस तरह के दिन नहीं देखने पड़ते।’ इस महामारी में पहले ही दिन से बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था करने के बजाय सरकार ने संक्रमण के आंकड़े और मौतों की संख्या को लगातार कवर-अप किया है।

श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार की कोई व्यवस्था और प्लानिंग ही नहीं दिख रही है, इसकी बजाय ऐसा लग रहा है कि यूपी की जनता पर दोतरफा वार हो रहा है – ’एक तरफ से कोरोना और दूसरी तरफ से योगी सरकार की नाकाम, असंवेदनशील और गैर जिम्मेदार व्यवस्था। यह सारी स्थितियां सरकार और मुख्यमंत्री जी की अदूरदर्शिता और नाकारेपन के कारण भी हुईं हैं।’ फिर भी उन्हें अभी भी केवल अपनी छवि की चिंता है।

उन्होंने कहा कि वास्तव में यूपी सरकार के इस रवैए ने प्रदेश की जनता को मौत के मुँह में धकेलने का कार्य किया है। 5 से 11 अप्रैल के बीच पूरे देश में कोरोना के 70 प्रतिशत मामले बढ़े हैं तो उत्तर प्रदेश में इस दौरान कोरोना मामलों में 281 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यूपी की 24 करोड़ आबादी में से अब तक एक करोड़ लोगों को भी टीके नहीं लग पाएँ हैं।

महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज स्थिति यह हो गयी गई कि यूपी की राजधानी लखनऊ में लाशों की कतार लग गई हैं। शवदाहगृहों पर लकड़ियों की कमी हो गयी है। प्रदेश का आम आदमी अपने परिजन का अंतिम संस्कार भी सम्मानित तरीके से करने में लाचार है। सुबह से देर रात तक शवगृहों और कब्रस्तानों में लोग अपने मृत प्रियजनों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जांच किटों की उत्तर प्रदेश में भारी कमी पड़ गयी है। जांचों के लिए लम्बी वेटिंग है। एडमिट होने में बेड के लिए वेटिंग है। ऑक्सीजन के लिए लम्बी वेटिंग है। अंतिम संस्कार के लिए लम्बी वेटिंग है। एम्बुलेंस के लिए वेटिंग है।

महासचिव ने कहा कि प्रदेश के कानून मंत्री की चिठ्ठी में साफ-साफ लिखा है कि लखनऊ में प्राइवेट अस्पतालों में जांच नहीं हो रही है। सरकारी संस्थानों के हालात यह हैं कि कोरोना की जांच रिपोर्ट में कई दिन लग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मीडिया के मुताबिक यूपी में हो रही समस्त जाँचों में आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या पचास फीसदी से भी कम है बाकी जांच हवा हवाई हैं। खबरों के अनुसार निजी अस्पतालों में रेमडेसिविर के लिए डीएम से परमिशन लेना पड़ रहा है जिसमें बहुत अधिक समय लग रहा है। और तो और, अस्पतालों में एडमिशन सीएमओ की स्लिप के बिना नहीं किया जा सकता।

जारी बयान में प्रियंका गांधी ने कहा है कि यह कितनी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि लखनऊ के इनसाइक्लोपीडिया कहे जाने वाले बड़े मशहूर इतिहासकार पद्मश्री श्री योगेश प्रवीण को लेने घंटों तक एम्बुलेंस नहीं पहुंचीं और उन्होंने निजी वाहन में अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया। सरकार के कानून मंत्री तक सहायता के लिए गुहार लगाते रहे पर मदद नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि यूपी में लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, झांसी और गौतमबुद्ध नगर की स्थितियां विस्फोटक हो गयी हैं। लखनऊ जैसे शहर में मात्र 531 आईसीयू बेड हैं, जबकि मरीजों की तादात 13,000 से भी अधिक है।

महासचिव ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों की भयंकर कमी है। प्रदेश के जिला अस्पतालों में डाक्टरों के लगभग 5000 पद खाली हैं। प्रदेश भर के ब्लॉक स्तर के स्वास्थ केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला स्तर के अस्पतालों  में लगभग 45000 डॉक्टर होने चाहिए। परंतु मात्र 13000 डॉक्टर तैनात हैं।

उन्होंने कहा कि विडंबना देखिए कि ’बहुमत की इस सरकार ने अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने के लिए पूरे साल कुछ नहीं किया और आज इन्हें श्मशान घाटों की क्षमता बढ़ानी पड़ रही है।’

बयान के अंत में महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि इस महाविपत्ति में सच छिपाने से संक्रमण और तेजी से फैलेगा। प्रदेश सरकार सच्चाई छुपाने में व्यस्त है तो केंद्र सरकार वैक्सीन उत्सव मनाने को कह रही है। यह उत्सव मनाने का वक्त नहीं – लोगों की जान बचाने का वक्त है। सरकार को चाहिए कि तत्काल प्रभाव से-

1. प्रदेश के अस्पतालों में आक्सीजन की उचित व्यवस्था कराए।

2. जाँच की रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर आए।

3. प्राईवेट लैब से टेस्टिंग की सुविधा की अनुमति दी जाए, उनका शुल्क निर्धारित किया जाए और आरटीपीसीआर टेस्टिंग तुरंत बढ़ायी जाए।

4. भर्ती के लिए सीधी एवं सरल प्रणाली लाई जाए।

5. ऑक्सीजन  व रेमडेसिविर इंजेक्शन को जिला स्तर पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए एवं कालाबाजारी पर रोक लगे। साथ ही साथ दामों का नियंत्रण रखने के लिए ठोस रणनीति पर काम किया जाए।

6. मरीजों के इलाज के लिए बेड उपलब्ध कराने के वैकल्पिक बंदोबस्त हो। कोविड के लिए एल-1, एल- 2, एल-3 के तहत बेड्स की संख्या बढ़ाने के लिए स्थाई व अस्थाई प्रबंध किए जाएं।

7. गरीब पीड़ितों के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद का पैकेज दिया जाए।

8. अस्पताल में भर्ती होने के लिए और रेमडेसिविर के उपयोग के लिए लालफीताशाही और नौकरशाही के अति-केंद्रीयकृत अप्रोच को खत्म किया जाए।

9. निजी अस्पतालों में चिन्हित वार्ड का कोरोना महामारी में इस्तेमाल किया जाए।

10. कोविड से मृत मरीजों के अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था की जाए।

11. टीकाकरण अभियान की रफ्तार आपातकालीन तौर पर तुरंत बढ़ाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोग संक्रमण से बच पाएँ।

The post कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने appeared first on Ad Event Media.

मुसलमान समझ गया है कि जब सपा आजम खान की नहीं
मुसलमान समझ गया है कि जब सपा आजम खान की नहीं हुई तो आम मुसलमानों की क्या होगी- शाहनवाज आलम

ऽ सपा ने मुसलमानों से सिर्फ वोट लिया दिया कुछ भी नहीं- जुबैर खान

ऽ प्रदेश में अल्पसंख्यक समाज बहुसंख्यक वर्ग के साथ मिलकर बनाएगा कांग्रेस की सरकर- रोहित चैधरी

ऽ अल्पसंख्यक कांग्रेस पश्चिमी जोन की बैठक सम्पन्न

6 अप्रैल 2021 मेरठ।
अल्पसंख्यक कांग्रेस पश्चिमी जोन के जिला, शहर और प्रदेशपदाधिकारियों की बैठक आज मेरठके चेम्बर ऑफ कोमेर्से के हाल में हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रिय सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी जुबेर खान और रोहित चौधरी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज को सपा और बसपा ने सिर्फ ठगने का काम किया है। मुसलमान अब समझ चुका है कि जब सपा आजम खान की नहीं हुई तो आम मुसलमानों की क्या होगी। जब सीएए के खिलाफ आन्दोलन करने वालों पर बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, और आजमगढ़ में गोलियां चलाई गईं तो हर जगह सिर्फ प्रियंका गान्धी गईं। अखिलेश यादव कहीं नहीं गये।

राष्ट्रीय सचिव प्रभारी जुबेर खान ने कहा मुसलमान अकेले 20 प्रतिशत है। अब सिर्फ 5 प्रतिशत के लिये काम करने वाली सपा को अल्पसंख्यक समाज वोट नहीं देगा क्योंकि उससे सपा ने सिर्फ वोट लिया है दिया कुछ भी नहीं। उन्होने पंचायत चुनावों में सभी पदाधिकारियों को तन मन धन से लग जाने का निर्देष दिया।

राष्ट्रीय सचिव प्रभारी रोहित चौधरी ने कहा कि प्रियंका गान्धी जी के नेतृत्व में प्रदेश का तबका अब कांग्रेस के साथ खड़ा हो रहा है। क्योंकि कोई भी वर्ग सपा और बसपा की विपक्ष की भूमिका से खुश नहीं है।

बैठक में पिछ्ले एक महीने के कामों की समीक्षा हुई। हर जिले में सौ गावों में अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने की जिम्मेदारी पूरी करने वाले जिला-शहर अध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र और प्रियंका गान्धी की तस्वीर वाला मैडल देकर सम्मानित किया गया।

The post मुसलमान समझ गया है कि जब सपा आजम खान की नहीं appeared first on Ad Event Media.