# उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी Archives - Ad Event Media

भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये गये घोटाले एवं भ्रष्टाचार का
श्री दीपक सिंह (एम0एल0सी0), नेता कांग्रेस विधान परिषद दल ने आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी में मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा किः

ऽ कुंभ के आयोजन में किया गया ये घोटाला उ0प्र0 के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला है। इतना बड़ा घोटाला सरकार ने हो जाने दिया और इसमें लिप्त भ्रष्टाचारियों को ढाई साल का समय भाजपा सरकार द्वारा दिया गया, यदि सही समय से इसपर सरकार ने कार्य किया होता तो कई मंत्री और अधिकारी इस भ्रष्टाचार के चलते जेल चले गये होते।

ऽ नेता कांग्रेस विधान परिषद दल श्री दीपक सिंह जी ने इस ओर उ0प्र0 की भाजपा सरकार का ध्यान आकर्षण सदन में भी किया था परन्तु योगी सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और भ्रष्टाचारियों को पूर्ण संरक्षण प्रदान किया।

ऽ नियंत्रक एवं लेखा महापरीक्षक (ब्।ळ) की ऑडिट रिपोर्ट ने योगी आदित्यनाथ की बीजेपी सरकार के पारदर्शिता के झूठ को पुनः बेनकाब किया है।

ऽ सरकार एक तरफ फिजूलखर्ची रोकने और पारदर्शिता के दावे करती रही और दूसरी तरफ जनता के पैसे को भ्रष्टाचार का पलीता लगाया जाता रहा, 2019 में प्रयागराज में आयोजित हुए कुंभ मेले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ, उस समय भी कुम्भ में हुए भ्रष्टाचार पर सवाल उठे लेकिन सरकार ने भ्रष्टाचार को धर्म की आड़ के सहारे ढक दिया गया।

ऽ लेकिन ब्।ळ की ऑडिट रिपोर्ट ने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी, कुंभ मेले के लिए 2743.60 करोड़ रुपए आवंटित हुए जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ और पैसे का अपव्यय किया गया।

ऽ कुंभ मेले में जिन 32 ट्रैक्टर को खरीदा गया उनके रजिस्ट्रेशन नं0 मेल नहीं खाते, वह कार, मोपेड और स्कूटर के नंबर पंजिकृत हैं।

ऽ कैग रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अभिलेखों से मेसर्स स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन से संबंधित सत्यापन रिपोर्ट में उल्लिखित 32 ट्रैक्टरों की पंजीकरण संख्या के सत्यापन में मिला कि 32 में से चार ट्रैक्टरों के पंजीकरण नंबर एक मोपेड, दो मोटरसाइकिल और एक कार के थे।

ऽ कैग रिपोर्ट में विभिन्न विभागों से कुम्भ के लिए आवंटित बजट पर सवाल खड़ा किया है, कुंभ मेला अधिकारी ने अन्य विभागों के बजट खर्चे की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जिससे उस बजट के खर्चे का विवरण ही नहीं मिल सका।

ऽ कुम्भ मेले में आपदा राहत कोष से गृह (पुलिस) विभाग को 65.87 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया, कैग ने इस पर बीबी सवाल उठाया है कि आपदा राहत कोष का प्रयोग तो आपदा की स्थितियों में होता है ऐसे में आवंटित धन का अपब्यय हुआ।

ऽ कुम्भ में टिन, टेंट, पंडाल, बैरिकेडिंग कार्यों के लिए 105 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष मेला अधिकारी ने 143.13 करोड़ रुपये के कार्य कराए।

ऽ बिना वित्तीय स्वीकृत च्ॅक् विभाग ने सड़कों के निर्माण भारी अनिमियता हुई, स्वीकृत दरों से कई गुना ज्यादा पर काम कराया गया।

ऽ उ0प्र0 की पुलिस द्वारा खरीदे गये 10 ड्रोन कैमरे जिनकी कुल लागत 32.50 लाख थी वे इस्तेमाल में ही नहीं लाये गये। सी0ए0जी0 के अनुसार ये 10 ड्रोन कैमरे किसी काम के नहीं थें। भ्रष्टाचार के कारण समस्त कुंभ में आये हुये श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ एक बड़ा खिलवाड़ किया गया। यदि कोई अप्रिय घटना घटित हो जाती तो कितना बड़ा हादसा होता।

ऽ योगी सरकार ने भ्रष्टाचार की समस्त सीमाओं को तब पार कर दिया जब राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के रु0 65.87 करोड़ का इस्तेमाल कुंभ आयोजन में कर लिया और उसका हिसाब भी नहीं दिया जिसपर सी0ए0जी0 ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

ऽ योगी सरकार ने रु0 42000 के एक शौचालय का निर्माण किया तथा रु0 231.45 करोड़ के अस्थाई टेंटों का निमार्ण कराने में खर्च किया जिसके विषय में सी0ए0जी0 का कहना है कि इसका कुल भुगतान रु0 143 करोड़ ही होना चाहिए था।
ऽ योगी सरकार ने कुंभ के आयोजन में कोई कार्य बिना कमीशन और रिश्वत के नहीं कराया, हद तो तब हो गयी जब रु0 10,500 की एल0ई0डी0 लाईट का भुगतान रु0 22,650 कर दिया और राज्य को इस मद में भी रु0 32 लाख का चूना लगा दिया।

The post भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये गये घोटाले एवं भ्रष्टाचार का appeared first on Ad Event Media.

पेट्रोल एवं डीजल तथा रसोईगैस के दामों में ऐतिहासिक वृद्धि तथा
पेट्रोल एवं डीजल तथा रसोईगैस के दामों में ऐतिहासिक वृद्धि तथा काले कृषि कानूनों के विरोध में आज उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश में जिला एवं शहर इकाइयों द्वारा प्रदेशव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विरोध प्रदर्शन कर पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लिये जाने की मांग की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के चलते पहले से ही जहां आम आदमी की कमर टूट चुकी है है ऐसे वक्त में डीजल पेट्रोल रसोई गैस के बड़े दामो ने आम आदमी सहित समाज के बड़े हिस्से को तोड़ कर रख दिया है। सरकारें आपदा काल मे भी टैक्स की वसूली में लगी हुई है। उनका आमजन से कोई सरोकार नही है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि पेट्रोल एवं डीजल सहित रसाईगैस की कीमतों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा की गयी ऐतिहासिक वृद्धि से जनता कराह रही है। जिस प्रकार पेट्रोल एवं डीजल व रसोईगैस के दामों में भारी वृद्धि की गयी है वह आम जनता पर असहनीय बोझ है। एक तरफ जहां कोरोना महामारी के चलते आम जनता आर्थिक कठिनाई से जूझ ही थी वहीं अब लगातार पेट्रोल, डीजल पर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने बहुत अधिक दुगुने से अधिक टैक्स लगाकर जनता की आर्थिक परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया है जिससे आम जनता का जीवन दुश्वार हो गया है। इसी प्रकार तीनों काले कृषि कानूनों को लेकर लाखों किसान सड़कों पर तीन महीने से संघर्षरत हैं और सैंकड़ों किसान शहीद हो चुके हैं। लेकिन केन्द्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पदयात्राएं निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। देवरिया में जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र पटेल को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया तथा पुलिसिया कार्यवाही में महिला अध्यक्ष को गंभीर चोट आयी। कानपुर नगर ग्रामीण में पूर्व सांसद श्री राजा राम पाल के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गयी। फतेहपुर, चंदौली, हाथरस, अयोध्या, रायबरेली, सुलतानपुर, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, बहराइच, अमेठी, चित्रकूट में जिला एवं शहर अध्यक्षों के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजनों एवं स्थानीय जनों ने पदयात्रा निकाली। इसी प्रकार मुगलसराय, श्रावस्ती, बस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, गोरखपुर, मऊ में जिला एवं शहर अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गयी। इसी प्रकार जनपद बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, भदोही, सोनभद्र, प्रतापगढ़, कानपुर, इलाहाबाद, कानपुर महानगर आदि में जिला एवं शहर अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पदयात्राएं निकाली गयीं। इन पदयात्राओं में हजारों की संख्या में कंाग्रेसजन एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

इसी क्रम में आज राजधानी लखनऊ में महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष श्री अजय कुमार श्रीवास्तव अज्जू के नेतृत्व में चैक स्टेडियम लखनऊ से गोल दरवाजा होते हुए मेडिकल कालेज चैराहा तक शांतिपूवक पदयात्रा निकालकर पेट्रोल, डीजल एवं रसोईगैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि का विरोध किया गया तथा जिलाधिकारी लखनऊ को एडीशनल डीसीपी पश्चिम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर उन्होने कहा कि पेट्रोल की कीमत जहां 100 रूपये प्रति लीटर पहुंच रही है वहीं डीजल का दाम 80 रूपये के पार पहुंच गया है। रसोई गैस 800 रूपये के पार हो गया है। किसान को डीजल मंहगा मिलने से सिंचाई के लिए दिक्कत हो रही है वहीं ट्रैक्टर को चलाने में आर्थिक कठिनाईयांे का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों के मंहगे होने से आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी बेतहाशा बढ़ गयी हैं। मंहगाई से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पेट्रोल, डीजल एवं रसोईगैस के बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लेते हुए गैस सब्सिडी बहाल किया जाय। तीनों काले कृषि कानून किसानों के लिए नासूर की तरह है जिसे तत्काल रद्द किया जाए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के सचिव श्री रमेश शुक्ल, शहर अध्यक्ष उत्तरी श्री अजय कुमार श्रीवास्तव अज्जू, जिलाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री दिलप्रीत सिंह, श्री प्रमोद सिंह, श्री अरशी रजा, श्रीमती रफत फातिमा, श्री जे0पी0 मिश्र, श्री विशाल राजपूत सहित सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजन शामिल रहे। इसी प्रकार शहर कंाग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चैहान के नेतृत्व में डायमंड डेरी उदयगंज से पदयात्रा निकाली गयी जिसमें पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री ब्रजेश सिंह, श्री संजय शर्मा, श्रीमती सुशीला शर्मा सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।

The post पेट्रोल एवं डीजल तथा रसोईगैस के दामों में ऐतिहासिक वृद्धि तथा appeared first on Ad Event Media.