उत्तराखंड में दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के लिए हुई मारामारी Archives - Ad Event Media

उत्तराखंड में दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के लिए हुई मारामारी, रुड़की के पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें
मंगलवार को दिन निकलने के साथ ही रुड़की के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। पेट्रोल लेने को मारामारी मची हुई है, वहीं पेट्रोल पंप स्वामी की मानें तो मंगलवार शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। अफवाह के चलते लोग अधिक पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं।

हरिद्वार जिले में विभिन्न तेल कंपनियों के 208 पेट्रोल पंप हैं। अधिकांश पेट्रोल पंप पर सोमवार की सुबह से ही तेल को लेकर मारामारी शुरू हो गई थी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर सुबह से ही नो पेट्रोल के बोर्ड लग गए थे।

जबकि इंडियन आयल कारपोरेशन के पेट्रोल पंप पर तेल मिल रहा था, जिसके चलते इन पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। सोमवार रात्रि 12:00 बजे तक पेट्रोल पंपों पर तेल की खरीद होती रही। स्थिति यह रही कि पेट्रोल पंप के अधिकांश सेल्समैन थक कर चूर हो गए और वह पेट्रोल देने से मना करते नजर आए, लेकिन भीड़ के आगे वह भी बेबस नजर आए।

आज शाम तक सभी जगह डीजल उपलब्ध हो जाएगा

रात्रि 12:00 बजे तक अधिकांश पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगी रहीं, इसके बाद धीरे-धीरे भीड़ कम होना शुरू हुई। मंगलवार सुबह 7:00 बजे तक फिर से पेट्रोल पंप पर तेल लेने को लेकर मारामारी मची हुई है। पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल व स्कूटर की टंकी फुल कर दी जा रही है, लेकिन एक्स्ट्रा तेल देने से मना किया जा रहा है।

वहीं पेट्रोल पंप स्वामियों की मानें तो आज शाम तक सभी जगह डीजल उपलब्ध हो जाएगा। साथ ही पेट्रोल के टैंकर भी आ रहे हैं। इसलिए डीजल व पेट्रोल को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वहीं जिला प्रशासन भी अब सक्रिय हुआ है।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में तेल कंपनियों से बात की जा रही है। कोशिश की जाएगी कि मंगलवार को दोपहर तक स्थिति सामान्य हो जाए। बताते चलें कि हरिद्वार जिले में इन दिनों 1 दिन में 350 किलो लीटर पेट्रोल और 660 किलो लीटर डीजल की खपत हो रही है।

अधिकतर पंप पर एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल, डीजल बिका

देहरादून : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (एचपीसी) ने शहर में बीते चार दिनों से खाली पड़े पंप संचालकों को पेट्रोल डीजल की आपूर्ति की है, हालांकि पंप संचालकों का दावा है कि पेट्रोल 95.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.27 रुपये प्रति लीटर बेचा गया, लेकिन सोमवार दोपहर अधिकतर एचपीसी के पंप पर एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.8 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा था।

वाहन चालकों को मजबूरी में महंगे कीमत पर बेचे जा रहे पेट्रोल डीजल को वाहन में भरवाना पड़ा। जिन पंप संचालकों को पेट्रोल डीजल की आपूर्ति नहीं की गई। उनको कंपनी ने आज सप्लाई करने का दावा किया है। वहीं रिलायंस पंप पर पेट्रोल डीजल की सप्लाई होने की उम्मीद फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है। हर्रावाला पेट्रोल पंप संचालक वरुण सिंह का कहना है पिछले चार दिन से बिना पेट्रोल डीजल के टैंक सूख पड़े थे। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सोमवार को कंपनी की ओर से 18000 लीटर पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति की गई, लेकिन नियमित पेट्रोल डीजल की आपूर्ति होने के आसार दिख नहीं रहे हैं। अभी भी कई पंप संचालकों को आपूर्ति नहीं हो पायी। कहा सामान्य पेट्रोल डीजल वाहन चालकों को बेचा गया। एचपीसी सेल्स मैनेजर चारूधरम सत्तू का कहना है चार धाम यात्रा का दबाव होने से पेट्रोल डीजल की सप्लाई में समस्या आ रही थी, लेकिन अब सुचारु रुप से सप्लाई दी जाएगी।

मोहकमपुर स्थित रिलायंस पंप के संचालक मोहन रावत का कहना है जिले में दो रिलायंस पंप हैं। पिछले दो माह से पेट्रोल डीजल की सप्लाई नहीं की जा रही है। आयल कंपनी को कई बार शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है, बावजूद अंदेखी की जा रही है। रिलायंस के सेल्स मैनेजर अंकित ठाकुर का कहना है रिलायंस का डिपो रुद्रपुर में है जहां से पेट्रोल डीजल सप्लाई किया जाता है। कहा पीछे से सप्लाई न आने से परेशानी हो रही है। अधिकारी और कर्मचारी समस्या का समाधान के लिए लगातार डिपो में बात कर रहे हैं। जल्द ही आपूर्ति की जाएगी।

The post उत्तराखंड में दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के लिए हुई मारामारी, रुड़की के पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें appeared first on Ad Event Media.