उत्तराखंड में जंगल की आग बेकाबू Archives - Ad Event Media

उत्तराखंड में जंगल की आग बेकाबू ,नैनीताल में भवन और सड़क किनारे खड़े वाहनों तक पहुंची जंगल की आग
गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में फैल रही आग विकराल रूप लेने लगी है। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे शहर के हल्द्वानी रोड स्थित त्रिमूर्ति के समीप जंगल में लगी आग आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई। आग की लपटों ने क्षेत्र स्थित एक भवन की छत को भी चपेट में ले लिया। वहीं सड़क किनारे खड़े करीब एक दर्जन वाहनों तक भी आग पहुंची तो क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और फायर यूनिट की तत्परता से किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे तल्लीताल पुलिस को सूचना मिली की तल्ला कृष्णापुर क्षेत्र के जंगलों में लगी आग त्रिमूर्ति के समीप आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई है। सूचना के बाद चीता कॉन्स्टेबल शिवराज राणा अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि हवा के झोंकों के साथ आग की लपटे विकराल रूप ले चुकी हैं। देखते ही देखते आग क्षेत्र स्थित एक तीन मंजिला भवन और सड़क किनारे खड़े करीब एक दर्जन वाहनों तक पहुंच गई। आग की लपटें और धुआं बढ़ता देख भवन में मौजूद और आसपास के क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में किसी तरह पुलिस कर्मियों ने भवन के भीतर रह रहे लोगों को दूसरी ओर शिफ्ट किया। साथ ही फायर और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर मंगाया। सूचना के बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर भवन की छत और सड़क तक पहुंच चुकी आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि देर रात यदि समय रहते सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर यूनिट राहत कार्य में नहीं जुटती तो बड़ा हादसा हो जाता। आग बुझाने में फायर यूनिट समीर तल्लीताल थाने के पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इतनी भयानक थी लपटें की तीसरी मंजिल की छत को चपेट में लिया

जंगल की आग आबादी क्षेत्र तक पहुंचने तक इतनी भयानक हो गई क्षेत्रवासियों की रूह कांप उठी। तेज हवा और भारी धुंए के साथ इतनी विकराल लपटें उठी की आग ने तीन मंजिला भवन की छत को भी चपेट में ले लिया। जिस भवन तक आ पहुंची वहां डीएसबी परिसर की करीब 20 छात्राएं किराए पर रहती है। जिनको आग लगने की भनक तक नहीं थी। फायर और पुलिस टीम के पहुंचने और हो-हल्ला करने के बाद जब उनकी नींद टूटी तो छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। इतना ही नहीं धुंआ भवन के भीतर घुसने के कारण लोगों का दम घुटने लगा। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छात्राओं को दूसरी ओर शिफ्ट किया और छत व भवन के समीप लगी आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

The post उत्तराखंड में जंगल की आग बेकाबू ,नैनीताल में भवन और सड़क किनारे खड़े वाहनों तक पहुंची जंगल की आग appeared first on Ad Event Media.