# उत्तराखंड न्यूज Archives - Ad Event Media

कुंभ योग में छलका आस्था का अमृत
नई उमंग, नई तरंग, नया उल्लास। सूर्य व चंद्र मेष राशि और गुरु कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं। प्रकृति एक नए बदलाव की ओर अग्रसर हो चुकी है। मौसम में भी इस बदलाव का असर साफ महसूस किया जा सकता है। यह ठीक वैसा ही योग है, जैसा समुद्र मंथन से निकले अमृत कलश को पाने के लिए देव-दानव संघर्ष के दौरान बना होगा। ऐसे अमृत योग में कौन भला मां गंगा का सानिध्य नहीं पाना चाहेगा। हर श्रद्धालु के चेहरे पर इस भाव को सहजता से पढ़ा जा सकता है।

हालांकि, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते श्रद्धालुओं की आमद घटी है और अखाड़ों ने भी अपना लाव-लश्कर सीमित कर दिया है, लेकिन आस्था में कहीं कोई कमी नजर नहीं आती। दसों दिशाओं में संगीत लहरियों के बीच गंगा मैया और अखाड़ों के ईष्ट देवों की जै-जैकार गूंज रही है। अभी सुबह के पौने नौ बजे हैं। मेला प्रशासन की ओर से हरकी पैड़ी समेत आसपास के घाटों से श्रद्धालुओं को हटाया जा रहा है। अब यहां शाही स्नान के लिए अखाड़ों को पहुंचना है। स्नान क्रम के अनुसार इस बार भी निरंजनी अखाड़े को ही पहले स्नान करना है। उसके साथ आनंद अखाड़ा भी रहेगा।

पंद्रह मिनट गुजरे होंगे कि दोनों अखाड़ों का लाव-लश्कर अवधूती आभा बिखेरता हुआ हरकी पौड़ी आ पहुंचा। यही कुंभ का सबसे बड़ा आकर्षण है। इस दौरान गंगा में डुबकी लगाने से ज्यादा अवधूतों को डुबकी लगाते देखना अपने आप में अविस्मरणीय अनूभूति है। तकरीबन आधे घंटे बाद इन अखाड़ों ने हरकी पैड़ी से वापसी की और थोड़ी ही देर में हरकी ब्रह्मकुंड से लेकर महिला स्नान घाट तक गंगा का तट श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के साथ ही अग्नि व आह्वान अखाड़ों के साधु-संन्यासी और अवधूतों से पट गया। इस सबके बीच किन्नर अखाड़े के भी अपने अलग ही रंग हैं। अब बारी थी महानिर्वाणी व अटल अखाड़े की और उन्होंने भी ज्यादा देर प्रतीक्षा नहीं कराई। अवधूती उल्लास बिखेरने के बाद जैसे ही ये अखाड़े हरकी पैड़ी से विदा हुए इंतजार होने लगा तीनों बैरागी (वैष्णव) अणियों के पहुंचने का।

इन तीनों अणियों में 18 अखाड़े और 1200 खालसे शामिल हैं, इसलिए इनका लाव-लश्कर भी सबसे बड़ा होता है। धीरे-धीरे अपने ईष्ट और प्रतीकों के साथ बैरागी संत हरकी पैड़ी पहुंचने लगे हैं और तकरीबन 20 मिनट बाद पूरा गंगा तट वैराग्य के भाव में डूबा प्रतीत होने लगा। हालांकि, इस स्नान पर बैरागी संत-महंतों की संख्या उतनी नहीं थी, जितनी कि सोमवती अमावस्या पर देखने को मिली। बैरागियों के अपने अखाड़ों की ओर प्रस्थान के बाद उदासीन अखाड़ों के दीदार को हमें लंबा इंतजार करना पड़ा।

एक-सवा घंटे हरकी पैड़ी पर वीरानी पसरी रही, तब जाकर उदासीन संतों के कदम यहां पड़े। पहले आमद हुई श्री पंचायत अखाड़ा बड़ा उदासीन की, जिसके स्नान का भी अलग ही अंदाज है। तकरीबन आधा घंटे अपने ईष्ट देव की पूजा-अर्चना के बाद उदासीन संतों ने गंगाजल का पावन स्पर्श किया। उनके हरकी पैड़ी से विदा होने के बाद शाही अंदाज में श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन का प्रवेश हुआ। आखिर में स्नान को पहुंचा निर्मल अखाड़ा और इसी के साथ कुंभ का दूसरा शाही स्नान संपन्न हुआ।

उधर, हरकी पैड़ी में प्रवेश प्रतिबंधित होने के कारण कुंभनगरी के अन्य घाटों पर दिनभर आस्था की डुबकियां लगती रहीं। कोरोना के चलते अपेक्षा से काफी कम श्रद्धालुओं के स्नान को पहुंचने के कारण शहर में किसी तरह की सख्ती भी नजर नहीं आई। लोग सभी रास्तों से आवाजाही करते रहे। हां! इतना जरूर हुआ कि शाम को गंगा आरती के बाद हरकी पैड़ी एक बार फिर श्रद्धालुओं से गुलजार हो उठी। इससे पहले सुबह भी पौने नौ बजे तक यहां आम श्रद्धालुओं को स्नान की छूट रही। इसी कारण मध्यरात्रि से लेकर भोर की बेला तक मेष संक्रांति स्नान को सर्वाधिक श्रद्धालु उमड़े। कुंभ का मुख्य स्नान शांतिपूर्ण और उल्लास के साथ संपन्न होने पर सभी ने राहत की सांस ली।

The post कुंभ योग में छलका आस्था का अमृत appeared first on Ad Event Media.

उत्तराखंड के इन चार मैदानी जिलों में
उत्तराखंड में पुलिस की सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) और चीता टीमों को आधुनिक व स्मार्ट बनाने की कवायद प्रदेश के चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल से शुरू होगी। इसके तहत प्रथम चरण में इन जिलों में सीपीयू और चीता टीम में तैनात पुलिसकर्मियों को शॉर्ट रेंज वेपन (रिवॉल्वर व पिस्तौल) से लैस किया जाएगा। इसके लिए पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड के पुलिस मुख्यालय को एक हजार पिस्तौल व रिवॉल्वर खरीदने की मंजूरी दे दी है। पुलिस मुख्यालय अगले माह इन हथियारों की खरीद शुरू कर सकता है।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सीपीयू और चीता को स्मार्ट व आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। इस योजना के तहत इन पुलिसकर्मियों को बॉडी कैम युक्त नई ड्रेस, शॉर्ट रेंज वेपन व अन्य उपकरणों से लैस किया जाना है। शॉर्ट रेंज वेपन खरीदने के लिए मुख्यालय ने इसी जनवरी में भारत सरकार के गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। ये हथियार खरीदने के लिए मंत्रालय की ओर से पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। बॉडी कैम युक्त नई ड्रेस की खरीद के लिए पुलिस मुख्यालय को मंत्रालय से पहले ही अनुमति मिल चुकी है। मैदानी जिलों के बाद प्रदेश के बाकी जनपदों में भी पुलिस को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

पुलिसकर्मियों को थ्री नॉट थ्री और सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर) के बोझ से राहत देने के लिए भी पुलिस मुख्यालय लगातार प्रयासरत है। इनकी जगह पुलिसकर्मियों को इन्सास रायफल देने की योजना है। लिहाजा, मुख्यालय 8000 इन्सास रायफल मंगवाने जा रहा है। अभी आर्मी और पैरा मिलिट्री फोर्स की इस्तेमाल की हुई इन्सास रायफल पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। थ्री नॉट थ्री का वजन अधिक होने के कारण पुलिसकर्मियों को परेशानी होती है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। पहले चरण में मैदानी जिलों में तैनात सीपीयू व चीता पुलिस को शॉर्ट रेंज वेपन दिए जाएंगे। एक हजार शॉर्ट रेंज वेपन खरीदने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

The post उत्तराखंड के इन चार मैदानी जिलों में appeared first on Ad Event Media.

उत्तराखंड में बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर
उत्तराखंड में बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर जन सुनवाई के बाद जल्द अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) के अनुमोदन के बाद बिजली की दरों में एक से दो फीसद तक इजाफा हो सकता है। इस संबंध में आयोग की ओर से छह और 10 अप्रैल को जन सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।

यूईआरसी ने ऊर्जा निगम, पिटकुल, यूजेवीएनएल और एसएलडीसी की ओर से भेजे गए बिजली की दरों में बढ़ोतरी के प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगाने से पहले आमजन की राय मांगी है। छह अप्रैल को नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह शैले हॉल में सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक सुनवाई होगी। इसके बाद 10 अप्रैल को दून में आइएसबीटी के पास स्थित विद्युत नियामक भवन में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक अघरेलू उपभोक्ताओं के लिए और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए जनसुनवाई रखी गई है। इसमें मिलने वाले सुझावों पर मंथन के बाद प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगेगी।

दो माह पूर्व ही ऊर्जा निगम ने बिजली की नई दरों का प्रस्ताव तैयार कर आयोग को भेजा था। इस बार घरेलू श्रेणी में 1.99 फीसद और अघरेलू श्रेणी में 4.05 फीसद की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। हर साल एक अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू की जाती हैं। ऊर्जा निगम ने वर्ष 2021-22 के लिए नई विद्युत दरों का प्रस्ताव पिछले वर्ष की तुलना में कम बढ़ोतरी के साथ तैयार किया है। बीपीएल श्रेणी में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की जा रही है। इसके अलावा एक किलोवाट या 100 यूनिट उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं के बिल में भी कोई बढ़ोतरी नहीं करने का प्रस्ताव रखा है। कृषि के लिए निजी नलकूप श्रेणी और छोटे उद्योगों (25 किलोवाट तक) में भी विद्युत दरों में वृद्धि का प्रस्ताव नहीं दिया गया है।

घरेलू, 1.99 प्रतिशत

कॉमर्शियल, 4.05 प्रतिशत

एलटी उद्योग, 2.5 प्रतिशत

एचटी उद्योग, 5.13 प्रतिशत

कुल, 4.56 प्रतिशत

The post उत्तराखंड में बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर appeared first on Ad Event Media.