इन राज्यों की हवा सांस लेने के लायक भी नहीं Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/इन-राज्यों-की-हवा-सांस-लेन/ Know the world Mon, 08 Nov 2021 05:22:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png इन राज्यों की हवा सांस लेने के लायक भी नहीं Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/इन-राज्यों-की-हवा-सांस-लेन/ 32 32 यूपी-दिल्‍ली समेत कई राज्यों में जानलेवा हुआ वायु प्रदूषण,इन राज्यों की हवा सांस लेने के लायक भी नहीं https://adeventmedia.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%88-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d/ Mon, 08 Nov 2021 05:22:12 +0000 https://adeventmedia.com/?p=47857 उत्‍तर भारत के राज्‍यों में लगातार प्रदूषण का स्‍तर बढ़ रहा है। राजधानी दिल्‍ली के विभिन्‍न इलाकों में सोमवार 8 नवंबर की सुबह सात बजे ही वायु प्रदूषण का स्‍तर गंभीर रिकार्ड किया गया। सेंट्रल पाल्‍यूशन कंट्रोल बोर्ड के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आनंद विहार के इलाके में एक्‍यूआई लेवल 420 रिकार्ड किया गया जो

The post यूपी-दिल्‍ली समेत कई राज्यों में जानलेवा हुआ वायु प्रदूषण,इन राज्यों की हवा सांस लेने के लायक भी नहीं appeared first on Ad Event Media.

]]>
उत्‍तर भारत के राज्‍यों में लगातार प्रदूषण का स्‍तर बढ़ रहा है। राजधानी दिल्‍ली के विभिन्‍न इलाकों में सोमवार 8 नवंबर की सुबह सात बजे ही वायु प्रदूषण का स्‍तर गंभीर रिकार्ड किया गया। सेंट्रल पाल्‍यूशन कंट्रोल बोर्ड के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आनंद विहार के इलाके में एक्‍यूआई लेवल 420 रिकार्ड किया गया जो कि एक दिन पहले दोपहर दो बजे 450 था। इसी तरह से सीआरआरआई मथुरा रोड का भी एक्‍यूआई लेवल बेहद खराब स्‍तर पर 388 रहा। एक दिन पहले ये 431 रिकार्ड किया गया था। चांदनी चौक में एक्‍यूआई लेवल 385 था जो बेहद खराब माना जाता है। एक दिन पहले यहां का एक्‍यूआई लेवल भी गंभीर स्‍तर पर था।

jagran

आईजीआई एयरपोर्ट बेहद खराब स्‍तर पर 353 मापा गया, जबकि एक दिन पहले ही ये 406 था। इभास दिलशाद गार्डन में आज सुबह एक्‍यूआई लेवल 369 रहा जबकि एक दिन पहले ये गंभीर स्‍तर पर 412 रिकार्ड किया गया था। आईटीओ में एक्‍यूआई 372 था और एक दिन पहले ये 442 था। जहांगीरपुर में एक्‍यूआई का स्‍तर सुबह 7 बजे ही गंभीर स्‍तर पर था। इसको 433 रिकार्ड किया गया, जबकि एक दिन पहले ही ये 469 था। जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम सुबह 7 बजे 371 था एक दिन पहले दोपहर 2 बजे ये 441 था। 

jagran

इसी तरह से दिल्‍ली से सटे हरियाणा के अंबाला में सुबह 7 बजे एक्‍यूआई का स्‍तर बेहद खराब 354 रिकार्ड किया गया। इसी तरह बहादुरगढ़ में 336, भिवानी में 366, चरखी दादरी 385, बल्‍लभगढ़ 399, फरीदाबाद 370, गुरुग्राम 370, हिसार 390 रिकार्ड किया गया।

jagran

उत्‍तर प्रदेश में भी वायु प्रदूषण काफी अधिक है। आगरा में 440-460 के बीच रिकार्ड किया गया। बागपत में 415, बुलंदशहर में 402, फिरोजाबाद में 462, गाजियाबाद 4417-470 के बीच, हापुड़ 422, नेहरू नगर कानपुर में 481, लखनऊ के तालकटोरा डिस्ट्रिक्‍ट इंडस्‍ट्रीज सेंटर में 440, बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 390, और ग्रेटर नोयडा में खराब से बेहद खराब स्‍तर पर, मेरठ 409, व्रंदावन में 464, नोयडा में 404-421 तक एक्‍यूआई का स्‍तर रिकार्ड किया गया है।

jagran

बिहार के गया में एक्‍यूआई का स्‍तर संतोषजनक स्‍तर पर रिकार्ड किया गया। पटना में अधिकतर जगहों पर ये खराब से बेहद खराब रिकार्ड किया गया है। हाजीपुर में भी एक्‍यूआई का स्‍तर बेहद खराब रहा। पंजाब के अमृतसर, भठिंड और रूपनगर में माड्रेट, जालंधर, खन्‍ना, लुधियाना, पटियाला में बेहद खराब रिकार्ड किया गया है।

The post यूपी-दिल्‍ली समेत कई राज्यों में जानलेवा हुआ वायु प्रदूषण,इन राज्यों की हवा सांस लेने के लायक भी नहीं appeared first on Ad Event Media.

]]>