इन चार महत्वपूर्ण बिंदुओं को जानने के बाद ही करें यूपीटेट में आवेदन Archives - Ad Event Media

इन चार महत्वपूर्ण बिंदुओं को जानने के बाद ही करें यूपीटेट में आवेदन,ऐसे करे एग्जाम की तैयारी
वे प्रतियोगी अभ्यर्थी जो उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्यापक बनने का सपना रखते हैं ऐसे सभी उम्मीदवारों के लिए यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। यूपी अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Exam 2021) से जुड़ी तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। इसके लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा आधिकारिक तौर पर एक शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

जारी नोटिफिकेशन में यूपीटेट एग्जाम के लिए आवेदन से लेकर परीक्षा आयोजित कराए जाने तक की सभी तारीखों की विवरणात्मक ढंग से घोषणा कर दी गई है। इस ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक यूपीटीईटी में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 07 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यूपी टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट के लिए पात्र उम्मीदवार परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म भर सकते हैं। इसके अलावा UPTET की पक्की तैयारी करने के लिए तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर एक्सपर्ट द्वारा डिजाइन किया गया FREE UPTET Courses & E-Books फ्री कोर्स बैच को ज्वॉइन कर सकते हैं।

लाखों की संख्या में अभ्यर्थी करते हैं इस एग्जाम के लिए आवेदन
वर्ष 2019 में UPTET के लिए करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, ऐसे में इस बार यूपीटेट-2021 में लगभग 20 से 22 लाख उम्मीदवारों के आवेदन करने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसके बाद इस एग्जाम में प्रतियोगी स्टूडेंट्स के बीच बेहद ही कड़ा मुकाबला हो सकता है। बताते चलें कि इस महत्वपूर्ण एग्जाम को पास करने के बाद ही अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के पात्र माने जाते हैं।

आवेदन से पहले जान लें परीक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें

यह एग्जाम एक पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित किया जाता है, अभ्यर्थी इसे शिक्षक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया न समझें।
यह पात्रता परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर टीचर बनने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।
इस टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट के लिए दो अलग-अलग तरह की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। एग्जाम में किसी तरह की कोई निगेटिव मार्किंग लागू नहीं होती है।

इस एग्जाम के अंतर्गत जहां पहला प्रश्न पत्र कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है, वहीं दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक के सरकारी विद्यालयों में टीचर बनने का सपना रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है।
ऐसे में अभ्यर्थियों को किस स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन करना है उसके लिए ही आवेदन करें। पहले या दूसरे पेपर के लिए निर्धारित सिलेबस के आधार पर ही तैयारी करें। हालांकि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू नहीं है, जिससे अभ्यर्थियों को थोड़ी राहत भी मिल सकती है।

कैसे करें फ्री में TET की पक्की तैयारी
अगर आप भी यूपी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए आयोजित की जाने वाली टीईटी की घर बैठे बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे सभी कैंडिडेट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। जहां अभ्यर्थियों को फ्री मॉक टेस्ट, फ्री ई-बुक्स आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

The post इन चार महत्वपूर्ण बिंदुओं को जानने के बाद ही करें यूपीटेट में आवेदन,ऐसे करे एग्जाम की तैयारी  appeared first on Ad Event Media.