इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन स्टीव स्मिथ को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल Archives - Ad Event Media

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन स्टीव स्मिथ को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने एडिलेड के ओवल में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले स्टीव स्मिथ के कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। स्टीव स्मिथ को पैट कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की कमान मिली है, जो कि कोरोना प्रोटोकाल के कारण डे-नाइट टेस्ट से बाहर हैं। पूर्व कप्तान ने अपनी टीम पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि जैक लीच को मौका क्यों नहीं दिया गया।

स्टीव स्मिथ ने 2015 में माइकल क्लार्क के बाद आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान के रूप में पदभार संभाला और 2018 तक इस भूमिका में रहे। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका में बाल टैंपरिंग विवाद के बाद कप्तानी से हटा दिया गया था और दो साल का बैन भी कप्तान के तौर पर उन पर लगा था, जो अब करीब एक साल पहले समाप्त हो चुका है। स्मिथ को इस सीरीज से पहले उपकप्तान बनाया गया था और पैट कमिंस कप्तान बने थे।

टिम पेन ने एक विवाद के बाद कप्तानी का पद छोड़ दिया था और ऐसे में पैट कमिंस को कप्तानी मिली। उन्होंने टीम को पहला मैच जिताया, लेकिनकमिंस को गुरुवार को दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले एडिलेड टेस्ट से बाहर हो गए, क्योंकि वह एक कोरोना पाजिटिव शख्स के संपर्क में आ गए थे। वहीं, एथर्टन ने इस बात की आलोचना की कि स्मिथ को कप्तान क्यों बनाया गया।

एथर्टन ने सेन रेडियो के माध्यम से कहा, “मुझे लगता है कि एक बार जब कप्तानी के रूप में आपको दंडित किया जा चुका है, तो दोबारा से कप्तान बनाया जाना मेरे समझ से परे है। हालांकि, उन्हें माफ किया जा चुका है, लेकिन वह कप्तान के रूप में नहीं, बल्कि बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं। ऐसा मुझे एक क्रिकेटर के रूप में लगता है।”

इंग्लैंड के लिए 115 टेस्ट खेल चुके एथर्टन ने कहा, “मैं आमतौर पर कप्तान के रूप में उनकी भूमिका के बारे में सोचता हूं, मुझे उन्हें फिर से मौका दिए जाने से कोई समस्या नहीं है, क्या वह इसके लिए सबसे अच्छे व्यक्ति हैं या फिर वह सिर्फ एक विकल्प हैं?” वहीं, एडिलेड में स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने से एथर्टन ने इंग्लैंड टीम पर भी सवाल उठाए हैं। गाबा में लीच ने 13 ओवर में 102 रन दिए थे और मार्नस लाबुशाने का विकेट लिया था।

The post इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन स्टीव स्मिथ को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल appeared first on Ad Event Media.