आयुष्मान भारत Archives - Ad Event Media

1 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने की कार्यवाही की गयी : मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगाने के कार्य के अन्तर्गत कल 22 जनवरी, 2021 को 1 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने की कार्यवाही की गयी है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन का कार्य अगले सप्ताह से प्रत्येक गुरूवार व शुक्रवार को किया जायेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार की कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहंुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.69 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट तथा 15.23 करोड़ से अधिक व्यक्तियों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। सर्विलांस अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 18 करोड़ लोगों तक पहुंचकर हालचाल जाना गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु अस्पतालों में समुचित इलाज व्यवस्था करने के साथ-साथ टेस्टिंग, काॅन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस का कार्य किया गया है।

श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। युवाओं के लिए मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार में लगाने की एक मुहिम चला रही है। सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों को कहा गया है कि उनके यहां जितनी रिक्तियां हैं, उनको भरने के लिए प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाय। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 04 साल में 04 लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य पूरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सूक्ष्म, लघु, मध्यक्ष व वृहद श्रेणी की 8.18 लाख इकाइयाॅ क्रियाशील है जिनमें 52 लाख श्रमिक कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने तथा प्रदेश की जीडीपी को 01 ट्रिलीयन डाॅलर इकाॅनामी तक ले जाने के लिए रणनीति बनाई गई है। जिसके अन्तर्गत बड़े उद्योगों के साथ-साथ छोटे उद्योगों को लघु एवं मध्यम उद्योगों को भी तेजी से आगे बढ़ाने के लिए हर सम्भव सहायता दी जा रही है। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक 7.15 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को 24,839 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.37 लाख इकाइयों को रू0 11,100 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं। इस प्रकार 11.52 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों को बैंकों द्वारा 36,000 करोड़ रूपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। इन एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से लगभग 27 लाख से अधिक लोगांे को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं। प्रदेश में स्वरोजगार के कार्यक्रम तेजी से चलाये जा रहे हैं। इसके क्रम में कल मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से उद्यम सारथी ऐप का शुभारम्भ किया जायेगा। उद्यम सारथी ऐप के माध्यम से विभिन्न स्वरोजगार कार्यक्रमों को एक मंच पर लाकर पूरा प्रोसेस बताया जायेगा।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिसके क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 622 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। किसानों को धान व मूंगफली का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जाये। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करें तथा किसानों की उपज का वाजिब दाम मिले।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। कल 22 जनवरी, 2021 को 1,01,006 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने की कार्यवाही की गयी है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से प्रत्येक गुरूवार व शुक्रवार वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत 28 जनवरी, 2021 एवं 29 जनवरी, 2021 को वैक्सीनेशन किया जायेगा।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,22,378 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,69,75,577 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 323 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 7,330 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 2,319 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 97.34 है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 647 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 513 तथा अब तक कुल 5,82,506 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,83,903 क्षेत्रों में 5,08,815 टीम दिवस के माध्यम से 3,13,51,048 घरों के 15,23,25,831 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4,756 लोगों ने तथा अब तक कुल 4,31,065 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया।

श्री प्रसाद ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जाता है। इस कार्ड के माध्यम से पात्र व्यक्ति 05 लाख रूपये तक का इलाज अस्पताल में करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के 01 करोड़ 18 लाख पात्र व्यक्ति हैं। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु सम्बंधित काॅमन सर्विस सेन्टर अथवा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क करे।

श्री प्रसाद ने सभी लोगों से अपील की है कि जब तक वैक्सीन की दोनों डोज लग नहीं जाती तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो जाती तब तक कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाये।

सम्पर्क सूत्रः- धर्मवीर खरे

The post 1 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने की कार्यवाही की गयी : मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल appeared first on Ad Event Media.

उत्तर प्रदेश में भाजपा की विजय निश्चित : जगत प्रकाश नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शुक्रवार को सी.एम.एस. विस्तार, लखनऊ में

लखनऊ महानगर एवं जिला के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया और उन्हें पार्टी का असली योद्धा बताया।

ज्ञात हो कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश में हैं जहां वे कई सांगठनिक

बैठकें कर रहे हैं। आज वे सोशल मीडिया वालंटियर्स और प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय संगठन

महामंत्री श्री बी एल संतोष, प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह, श्री दुष्यंत

गौतम, उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, उप-मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुनील बंसल एवं

प्रदेश महामंत्री श्री अमरपाल मौर्य सहित कई पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं लखनऊ महानगर एवं लखनऊ जिला के

सभी बूथों से आये बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

श्री नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं लगन उत्तर प्रदेश के भविष्य की कहानी के

बारे में स्पष्ट संकेत देता है। उन्होंने कहा कि देश में मौजूद 1,500 से अधिक छोटे-बड़े राजनीतिक दलों में से केवल

भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है। यह भाजपा है, जहां अत्यंत गरीब परिवार में जन्म

लेने वाले श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं और योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री। यह

भाजपा है जहां साधारण परिवार से आने वाले व्यक्ति देश के गृह मंत्री और रक्षा मंत्री बनते हैं। भाजपा को छोड़ कर देश में लगभग सभी पार्टियां परिवारवाद और वंशवाद से ग्रस्त हैं। भले ही आप भाजपा में बाय चांस, बाय चॉइस या

बाय एक्सीडेंट आये हैं लेकिन यदि आप भाजपा में आये हैं तो सही जगह आये हैं।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के गठन के समय कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां हमारा मजाक उड़ाती थी

क्योंकि उस समय देश क्या, विधान सभा और जिला परिषद् में भी भाजपा के आने की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं

बनती थी, फिर भी हम विचारधारा के लिए लगातार लड़ते रहे क्योंकि हमारा मानना था कि विचारधारा से ही देश में

परिवर्तन लाया जा सकता है। कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां उस वक्त रिवॉल्यूशन की बात करती थी जबकि मैं

इवॉल्यूशन की बात करता था क्योंकि हमारे संगठन एवं हमारे कार्यकर्ताओं की ताकत अमूल्य है।

श्री नड्डा ने कहा कि हम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए रास्ते पर परवर्तन

का संकल्प लेकर निकले लोग हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद, अंत्योदय और

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांत को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी और माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में

भारतीय जनता पार्टी सरकार ने आगे बढ़ाया है। पंडित दीनदयाल जी ने संपूर्णता में सोचने का काम किया। उनका

कहना था कि जहां शरीर, मन, आत्मा, बुद्धि आत्मसात होकर आगे बढ़ते हैं, वहीं संपूर्णता में सुख की अनुभूति होती

है। इसी अंत्योदय के सिद्धांत से ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की नीति बनी और इन्हीं नीतियों

को आधार बनाते हुए जन-धन योजना, जीवन रक्षा बीमा, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, आवास

योजना, स्वच्छ भारत अभियान एवं प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि जैसी गरीब कल्याण की योजनायें बनीं। उत्तर प्रदेश

में भी एक करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित किये गये, एक करोड़ 40 लाख से अधिक

टॉयलेट्स बने और उत्तर प्रदेश ओडीएफ स्टेट बना।

कोरोना से भारत की लड़ाई की चर्चा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका सहित दुनिया के कई बड़े और

शक्तिशाली देश सही समय पर सही निर्णय नहीं लेने के कारण कोरोना से लड़ने में असमर्थ हो गए लेकिन हमारे

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सही समय पर निर्णायक और साहसी फैसला लेते हुए देश को सुरक्षित

किया। लॉकडाउन लगने से पहले हमारी टेस्टिंग कैपिसिटी केवल 1,500 प्रति दिन की थी जबकि आज हमारी टेस्टिंग

कैपिसिटी प्रतिदिन 10 लाख को पार कर गई है। उत्तर प्रदेश की भी टेस्टिंग कैपिसिटी डेढ़ लाख से ज्यादा पहुँच गई है।

देश में ढाई हजार से अधिक डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बने। पहले जहां हम पीपीई किट के आयात पर निर्भर थे, वहीं

आज प्रतिदिन लगभग पांच लाख पीपीई किट का उत्पादन भारत में हो रहा है। यह माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा उठाये

गए साहसिक क़दमों का ही परिणाम है कि भारत में मोर्टलिटी रेट काफी कम है और रिकवरी रेट सबसे अधिक है।

जहाँ अमेरिका, इटली, फ्रांस सहित पूरा यूरोप कोरोना के सामने आत्मसमर्पण कर चुके वहीं भारत ने दुनिया को

कोविड को परास्त करने की राह दिखाई। उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कदम से कदम मिलाते हुए उत्तर प्रदेश में कोरोना को परास्त करने में काफी हद तक बड़ी सफलता अर्जित की है। इसे कहते हैं

लीडरशिप क्वालिटी। लॉकडाउन में जब हमारे प्रवासी मजदूर भाई अपने घर को चले तो उत्तर प्रदेश ने केवल अपने

प्रदेश की ही नहीं, बल्कि अन्य प्रदेशों के मजदूरों की भी चिंता की जिसकी हर जगह सराहना हुई। अभी कल ही एक

प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के सर्वे में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार देश के सर्वोच्च नेता के

रूप में प्रतिष्ठित हैं तो उत्तर प्रदेश के हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने गए हैं। मैं

योगी आदित्यनाथ जी को इसके लिए बधाई देता हूँ।

The post उत्तर प्रदेश में भाजपा की विजय निश्चित : जगत प्रकाश नड्डा appeared first on Ad Event Media.