आप भी जानिए तीसरा T20 मैच किस कारण से टीम इंडिया हार गई Archives - Ad Event Media

आप भी जानिए तीसरा T20 मैच किस कारण से टीम इंडिया हार गई
भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच का नतीजा मेहमान टीम इंग्लैंड के पक्ष में रहा। भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों में ये दूसरी बार है जब भारतीय गेंदबाद तीसरी विकेट भी नहीं निकाल पाए हैं। यही कारण है कि भारतीय टीम अब इस सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है। ऐसे में आपको उन पांच कारणों के बारे में जानना जरूरी है, जिनकी वजह से भारत को तीसरे मैच में हार झेलनी पड़ी है।

पहला कारण: टॉस का नतीजा

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं और देखा गया है कि तीनों ही बार टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और चेज करते हुए मुकाबले जीते हैं। ऐसे में भारत की हार का कारण टॉस का नतीजा भी है, लेकिन इसमें कप्तान विराट कोहली का कोई दोष नहीं है।

दूसरा कारण: टॉप ऑर्डर फेल

कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को मजबूत करने के लिए रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था और खुद नंबर चार पर खेलने उतरे थे, लेकिन केएल राहुल (0), रोहित शर्मा (15) और इशान किशन (4) ने निराश किया। यही एक अहम वजह रही, जिसके कारण टीम को तीसरे टी20 मैच में हार झेलनी पड़ी।

तीसरा कारण: कैच छोड़े, मैच छोड़ा

भारत ने कप्तान विराट कोहली की 77 रन की दमदार पारी के दम पर स्कोरबोर्ड पर 156 रन लगाए थे, लेकिन ये लक्ष्य इंग्लैंड के ओपनर जोस बटलर ने बौना साबित कर दिया। भारतीय टीम ने उन मौकों पर कैच छोड़े, जब टीम को विकेट की तलाश थी। विराट कोहली और युजवेंद्र चहल ने बटलर के कैच छोड़े, जो हार की वजह बने।

चौथा कारण: पांच गेंदबाजी विकल्प

भारतीय टीम टी20 सीरीज के पहले मैच में 6 गेंदबाजी विकल्पों के साथ उतरी थी, लेकिन दूसरे और तीसरे मैच में भारत के पास सिर्फ 5 ही विकल्प गेंदबाजी के थे। टी20 मैच में जब किसी एक या दो गेंदबाजों की पिटाई होती है तो कप्तान के पास छठा विकप्ल होना चाहिए, लेकिन कप्तान कोहली और टीम मैनेजमेंट ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

पांचवां कारण: चहल का प्रदर्शन

तीसरे टी20 मैच में युजवेंद्र चहल ने भारत को पहली सफलता जरूर दिलाई, लेकिन वे लगातार तीसरे मैच में अच्छी गेंदबाजी करने के साथ-साथ रन रोकने में असफल रहे हैं। चहल कप्तान कोहली के ट्रंप कार्ड हैं, लेकिन तीन मैचों में अब तक उन्होंने एक-एक विकेट लेते हुए 44, 34 और 41 रन लुटाए हैं, जो हार का बड़ा कारण है।

The post आप भी जानिए तीसरा T20 मैच किस कारण से टीम इंडिया हार गई appeared first on Ad Event Media.