आंदोलन Archives - Ad Event Media

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से कोई सम्बंध नहीं है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से कोई सम्बंध नहीं है। भाजपा सत्ता में रहते हुए जनता के सवालों पर चुप्पी साध लेती है। भाजपा आजादी की दुश्मन क्यों है? लोकतंत्र में सबका सम्मान क्यों नही होना चाहिए? सबको समान अवसर क्यों नहीं मिलना चाहिए? भाजपा सरकार आंकड़े छिपाती क्यों है? आरक्षण कहाँ मिलेगा? इन प्रश्नों पर भाजपा का मौन रहना उसके अधिनायकशाही चरित्र को दर्शाता है।
श्री अखिलेश यादव आज यहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ के लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। भाजपा ने देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है। भाजपा सरकारी सम्पत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी हुयी है। कारपोरेट के इशारे पर ही भाजपा सरकार काम कर रही है। भाजपा ने जनमत का अनादर किया है। भारत की सांस्कृतिक गरिमा को गिराने की साजिश में ही भाजपा दिन-रात जुटी हुई है।
भाजपा ने राजनीति की सुचिता, ईमानदारी और आदर्श को कमजोर किया है। संस्थाओं पर पूंजीपतियों का कब्जा हो रहा है। संविधान प्रदŸा अधिकारों को छीना जा रहा है। जातीय जनगणना के आंकड़े क्यों जारी नहीं हो रहे हैं? भारत के संविधान में भाजपा की कोई आस्था नहीं है। सरकार संविधान विरोधी नीतियों को जबरन जनता पर थोपने के लिये कानून बना रही है।
केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। जनहित की दिशा में सरकार उदासीन है। प्रशासन और सरकारी मशीनरी का प्रयोग लोकतंत्र पर कब्जा करने के लिये किया जा रहा है। राजनैतिक विरोधियों के साथ भाजपा शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है। भारत में राजनीति को दूषित करने की जिम्मेदारी से भाजपा बच नहीं सकती है। सरकार सच्चाई पर पर्दा डालने में लगी है। अपराधों को छिपाया जा रहा है। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत सच है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमलाकर भाजपा मनमानी करना चाहती है। भाजपा सरकार भेदभाव करती है। सरकार की नीयत और नीति में खोट नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री जी को उदार होना चाहिए। संकुचित विचार से जनहित में बड़ा कार्य नहीं हो सकता। सरकारों को समदृष्टि रखनी चाहिए। जनता भाजपा के तानाशाही प्रकृति को पहचान चुकी है। भाजपा को मालूम है कि सपा की सरकार बनने जा रही है इसलिये भाजपा साजिश में जुट गयी है। 2022 के चुनाव में जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को जरूर सबक सिखायेगी। जनता भाजपा को हटाकर समाजवादी सरकार लाने के इंतजार में है।

The post अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से कोई सम्बंध नहीं है appeared first on Ad Event Media.

अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में किसान-मजदूर-नौजवानों का
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में किसान-मजदूर-नौजवानों का सबसे अधिक योगदान रहा है। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा छेड़े गये खेड़ा के किसान आंदोलन, बारदोली के किसान आंदोलन, चम्पारन का किसान आंदोलन, नुनारा फतेहपुर सहित किसानों द्वारा छेड़ा गया लगान विरोधी आंदोलन तथा रायबरेली में 1921 में किसानों के बलिदान जैसे अनेको उदाहरण है जिसमें भारत की आजादी के लिए किसानों द्वारा किये गये संघर्ष एवं बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
देश में सबसे ज्यादा परिश्रमी, ईमानदार, हमारे किसान-मजदूर-बुनकर भाई हैं लेकिन मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किसान-मजदूर, बुनकर, कुटीर उद्योग का धंधे करने वाले किसानों का शोषण-उत्पीड़न किया जा रहा है। लगातार बढ़ती मंहगाई से किसान-मजदूर-नौजवान, बुनकर सबसे ज्यादा गरीब हो गयें है। आर्थिक तंगी के कारण लोग आत्महत्या करने को मजबूर हैं। देश की 75 वर्ष की आजादी में भाजपा-कांग्रेस की कुनीतियों के कारण किसान-मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल का कहना है कि किसान-मजदूर-बुनकर-नौजवानों का कल्याण समाजवादी विचारधारा में ही संभव है। समाजवादी आंदोलन के भविष्य श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में किसान, मजदूर, बुनकर, नौजवान, छात्र, महिला, दलित-पिछड़े, अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों के लिये विशेष योजनाओं को लागू कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य किया गया। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनने पर ही स्वतंत्रता आंदोलन के सामाजिक सद्भाव के मूल्य एवं लोकतांत्रिक समाजवादी व्यवस्था मजबूत होगी।
भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ‘खेत, खलिहान, कुटीर, उद्योग बचाओ, रोजगार दो‘ ‘‘ किसान, नौजवान, पटेल यात्रा‘‘ सात चरणों में होगी। यात्रा प्रथम चरण में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में 29 अगस्त को महमूदाबाद सीतापुर से शुरू होगी। 30 अगस्त को बहराइच, 31 अगस्त को श्रावस्ती, 1 सितंबर को बलरामपुर, 2 सितंबर को गोण्डा से होते हुयें 3 सितंबर को फैजाबाद में किसान नौजवान पटेल यात्रा पहुंचेगी।
द्वितीय चरण में 8 सितंबर को बस्ती, 9 सितंबर सिद्धार्थनगर, 10 सितंबर महाराजगंज, 11 सितंबर गोरखपुर और 14 सितंबर को संतकबीरनगर पहुंचेगी।
तृतीय चरण की यात्रा 17 सितंबर को बाराबंकी से शुरू होकर 18 सितंबर अंबेडकरनगर, 19 सितंबर सुल्तानपुर, 20 सितंबर अमेठी, 21 सितंबर प्रतापगढ़, 22 सितंबर रायबरेली, और 23 सितंबर को लखनऊ पहुंचेगी।
यात्रा चौथे चरण में 27 सितंबर को उन्नाव, 28 सितंबर को फर्रूखाबाद, 29 सितंबर को कन्नौज एवं 30 सितंबर को कानपुर देहात पहुंचेगी।
पाँचवे चरण में यात्रा 2 अक्टूबर फतेहपुर, 3 अक्टूबर कौशाम्बी, 4 अक्टूबर इलाहाबाद, 5 अक्टूबर चित्रकूट, 6 अक्टूबर बांदा, 7 अक्टूबर  महोबा, 8 अक्टूबर झांसी, 9 अक्टूबर ललितपुर और 10 अक्टूबर को जालौन पहुंचेगी।
छठे चरण में यात्रा 17 अक्टूबर हरदोई, 18 अक्टूबर शाहजहांपुर, 19 अक्टूबर बरेली, 20 अक्टूबर बदायूं, 21 अक्टूबर पीलीभीत और 22 अक्टूबर लखीमपुर खीरी में पहुंचेगी।
किसान नौजवान पटेल यात्रा का अंतिम एवं सातवां चरण 25 अक्टूबर मऊ से शुरू होकर, 26 अक्टूबर आजमगढ़, 27 अक्टूबर जौनपुर, 28 इलाहाबाद, 29 अक्टूबर वाराणसी, 30 अक्टूबर मिर्जापुर के उपरांत 31 अक्टूबर को इलाहाबाद में इस यात्रा का समापन होगा।

The post अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में किसान-मजदूर-नौजवानों का appeared first on Ad Event Media.

गांधीजी ने देश को जगाया और आजादी के आंदोलन में भागीदारी रखी -अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गांधीजी के शहीदी दिवस पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के पष्चात उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन (30 जनवरी 1948) को उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्यारा नफरत और साम्प्रदायिकता की भावना से भरा हुआ था। दुःखद यह है कि वही विचारधारा आज भी जिंदा है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचारों का स्मरण करते हुए गांव-गरीब को साथ लेकर उनके सपनों को पूरा करने के लिए सभी समाजवादियों को एकजुट हो जाना चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि सद्भाव का रास्ता सर्वधर्म समभाव का है। स्वाधीनता आंदोलन और संविधान के मूल्यों तथा आदर्शों पर चलने का हमें संकल्प लेना चाहिए। गांधीजी ने देश को जगाया और गरीबों की भी आजादी के आंदोलन में भागीदारी रखी। वह समाज में सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हित के लिए योजनाएं लागू करने पर बल देते थे और मानते थे कि कल्याणकारी राज्य में सभी को सम्मान, अधिकार और जीवन की सुविधाएं मिलनी चाहिए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में गरीबों को, निर्दोष लोगों को सताया जा रहा है। समाजवादी गरीबों और किसानों के साथ है। भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर पूर्णतया संवेदनाशून्य हैं। किसी के दुःख से भाजपा को कोई वास्ता नहीं। भाजपा अन्नदाता को बदनाम कर रही है। अब लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। सन्2022 में लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा होनी है।
श्री यादव ने कहा भाजपा कैसी देशभक्त है जिसके राज में किसान-नौजवान मारा-मारा फिर रहा है। अपनी जायज मांग उठाने पर भी उन पर आंसू गैस और लाठियां चलती है। सीबीआई, ईडी का प्रयोग अपने विपक्षियों के चरित्रहनन के लिए किया जा रहा है। निर्दोषों का फर्जी एनकाउण्टर हो रहा है। जनतांत्रिक प्रदर्शनों को कुचलने का प्रयास करने को भाजपा अपनी बहादुरी समझती है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ, नफरत और अफवाहों की राजनीति करती है। समाजवादी सरकार के समय जो काम हुए उनकी प्रशंसा देश-विेदश तक में हुई। भाजपा राज में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। सड़के गड्ढ़ा मुक्त नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाए और जनता के बीच रहकर उन्हें समाजवादी सरकार के कामों तथा पार्टी की नीतियों के बारे में बताए। अगले आम चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। हमें अनुशासित रहकर पूरी ईमानदारी और दृृढ़ता से भाजपा को हराने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जुट जाना है।

The post गांधीजी ने देश को जगाया और आजादी के आंदोलन में भागीदारी रखी -अखिलेश यादव appeared first on Ad Event Media.