अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बच्चे ने अपनी मां की गोली मारकर की हत्या Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/अमेरिका-के-फ्लोरिडा-में-ए/ Know the world Fri, 15 Oct 2021 06:32:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बच्चे ने अपनी मां की गोली मारकर की हत्या Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/अमेरिका-के-फ्लोरिडा-में-ए/ 32 32 अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बच्चे ने अपनी मां की गोली मारकर की हत्या,पढ़े पूरी खबर https://adeventmedia.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8f/ Fri, 15 Oct 2021 06:32:19 +0000 https://adeventmedia.com/?p=46089 अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) में एक बच्चे ने गोली मारकर अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस ने बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, पिता की हैंडगन दो साल के मासूम के हाथ लग गई थी. जिसके बाद उसने घर में जूम कॉल पर मीटिंग कर रही मां पर गोली चला दी.

The post अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बच्चे ने अपनी मां की गोली मारकर की हत्या,पढ़े पूरी खबर appeared first on Ad Event Media.

]]>
अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) में एक बच्चे ने गोली मारकर अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस ने बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, पिता की हैंडगन दो साल के मासूम के हाथ लग गई थी. जिसके बाद उसने घर में जूम कॉल पर मीटिंग कर रही मां पर गोली चला दी. पुलिस ने बताया कि  बच्चे के पिता 22 वर्षीय वोंड्रे एवरी  को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. उस पर हत्या और लापरवाही से बंदूक रखने का आरोप है.

बैगपैक में मिली थी बंदूक

‘यूएस टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 2 साल के बच्चे को बैगपैक से बंदूक मिली थी. खेल-खेल में उसने एक फायर किया. गोली सीधे उसकी मां शमाया लिन के सिर में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई. शमाया उस दौरान पर घर पर ऑफिस की जूम मीटिंग में बैठी थी. पुलिस को घटना की जानकारी मृतका की सहकर्मी ने दी, जो जूम मीटिंग में शामिल थी.  

सहकर्मी ने बुलाई पुलिस 

सहकर्मी ने तुरंत 911 को कॉल करके बताया कि उसने गोली की आवाज सुनी और लिन को गिरते हुए देखा. लिन का का बच्चा रो रहा था और उसका पार्टनर भी घर पर नहीं था. जब मृतका का पति एवरी घर पहुंचा तो फर्श पर हर जगह खून बिखरा था. उसने इमरजेंसी सर्विस को बताया कि उसकी पार्टनर कंम्यूटर पर काम कर रही थी, उस वक्त यह हादसा हुआ होगा.

महिला की मौके पर हुई मौत

गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त एक और बच्चा घर में मौजूद था. बता दें कि अमेरिका में बच्चों द्वारा बंदूक चलाने की यह कोई पहली घटना नहीं है. सिंतबर में टेक्सास में दो साल के बच्चे ने गलती से खुद को गोली मार ली थी. उसने वह गन अपने रिश्तेदार के बैग से निकाल ली थी, जो लोड थी और सेफ्टी लॉक भी नहीं लगाया गया था.

The post अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बच्चे ने अपनी मां की गोली मारकर की हत्या,पढ़े पूरी खबर appeared first on Ad Event Media.

]]>