अमित मोहन प्रसाद Archives - Ad Event Media

उत्तर प्रदेश एक दिन में सबसे अधिक कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश में पहला राज्य है।
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश एक दिन में सबसे अधिक कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश में पहला राज्य है। कोविड वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाने की कार्यवाही की जा रही है, शेष स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन 22 जनवरी को लगाने की कार्यवाही की जायेगी। वैक्सीन लगाने के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो दिन गुरूवार व शुक्रवार नियत किये गये है, जिसके क्रम में 28 जनवरी व 29 जनवरी, 2021 को वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगायी जायेगी।

वैक्सीनेशन के सम्बंध में किसी भी प्रकार का भ्रम न रखें। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं क्रम के अनुसार कोविड वैक्सीनेशन का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया जायेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार की कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने की योजना कारगर सिद्ध हो रही है। जिसके क्रम में प्रदेश में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या 9000 से कम आ गयी है।

प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहंुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण के लक्षण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.63 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट तथा 15.20 करोड़ से अधिक लोगों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 18 करोड़ परिवार तक पहुंचकर हालचाल जाना गया है अथवा उनका कोविड टेस्ट कराया गया है।

श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। युवाओं के लिए मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार में लगाने की एक मुहिम चला रही है। इसी क्रम में सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों में तेजी लाई जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 19 जनवरी, 2021 को आॅनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग से चयनित 436 प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों (एल0टी0 ग्रेड) को पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों को कहा गया है कि उनके यहां जितनी रिक्तियां हैं, उनको भरने के लिए प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाय। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक 7.11 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को 23,565 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.37 लाख इकाइयों को रू0 11,100 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं। इस प्रकार 11.50 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों को बैंकों द्वारा 34,700 करोड़ रूपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। इन एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से 27 लाख से अधिक लोगांे को नौकरियांे के अवसर दिये गये है।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 609 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। प्रदेश में 15 जनवरी, 2021 तक 10 लाख कुन्तल लक्ष्य के सापेक्ष कुल 10.64 लाख कु0 मक्का की खरीद की गयी है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री ने बताया कि प्रदेश में कुल 317 स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है जिसमें 22,000 से अधिक डाॅक्टर/स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई जो किसी भी अन्य प्रदेश से अधिक है। शेष स्वास्थ्य कर्मियों को 22 जनवरी, 2021 वैक्सीन लगायी जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह दो दिन गुरूवार व शुक्रवार  वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। जिसके क्रम में 28 जनवरी व 29 जनवरी, 2021 को वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगायी जायेगी। वैक्सीन की दूसरी डोज 15 फरवरी, 2021 को लगाई जायेगी।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,10,403 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,63,25,197 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 379 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 8631 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 2,948 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 622 तथा अब तक कुल 5,79,693 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में 65,568 कोविड हेल्प डेस्क कार्य कर रहे है इनके माध्यम से अब तक 12,17,880 संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि सभी लोगों से अपील की है कि जब तक वैक्सीन की दोनों डोज लग नहीं जाती तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो जाती तब तक कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाये।

The post उत्तर प्रदेश एक दिन में सबसे अधिक कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश में पहला राज्य है। appeared first on Ad Event Media.

अन्तर्विभागीय सहमती व सहयोग से निर्धारित की गयी कोविड-19 से लड़ने की रणनीति
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये है कि कोविड-19 तथा संचारी रोग के नियंत्रण के सम्बन्ध में अन्तर्विभागीय सहमती व सहयोग से निर्धारित की गयी कोविड-19 से लड़ने की रणनीति तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए हैं।

पॉइंट्स के रूप में जाने विशेष बातें:

श्री अवनीश कुमार अवस्थी जी का कथन:

75 जनपदों में नामित शासन द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीग अपने प्रभार वाले जनपद में स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन के अभियान की माॅनिटरिंग करे

75 जनपदों हेतु वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी नामित जनपदों में तैनात नोडल अधिकारी शुक्रवार शाम को पहुच कर इसकी समीक्षा करें

स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन के विशेष अभियान के दौरान कोविड-19 तथा संचारी रोगों की रोक-थाम, मेडिकल स्क्रीनिंग की कार्यवाही, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन सम्बन्धी कार्य पूरी गति से संचालित किए जाएं

नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छिड़काव व फाॅगिंग के अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में 48 हजार टेस्ट प्रतिदिन की टेस्टिंग क्षमता अर्जित किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे बढ़ाकर 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश

आर0टी0पी0सी0आर0 विधि से 30-35 हजार टेस्ट, ट्रूनैट मशीन से 2-2.5 हजार टेस्ट तथा रैपिड एन्टीजन टेस्ट के माध्यम से 20-25 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं

जनपदों में टेली कन्सल्टेंसी द्वारा चिकित्सीय परामर्श को प्रोत्साहित किया जाए

कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने में इलेक्ट्राॅनिक व प्रिंट मीडिया के साथ-साथ जगह-जगह पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जा

जनपद झांसी, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर नगर तथा प्रयागराज में विशेष सतर्कता बरती जाए

कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं

पुलिस बल को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी सावधानियां बरती जाएं

पुलिस बल में संक्रमण पर जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी

प्रवर्तन ड्यूटी करने वाले पुलिस कार्मिकों को मास्क, ग्लव्स तथा सेनिटाइजर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए

कन्टेनमेंट जोन में पुलिस बल को सहयोग प्रदान करने के लिए होमगार्ड तथा पी0आर0डी0 के जवानों एवं एन0सी0सी0 कैडेटों की सेवाएं प्राप्त करने पर बल

एल-1 कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित करें

एल-1 कोविड अस्पताल वहीं बनाए जाएं, जहां स्वच्छता सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों

प्रदेश में अब तक धारा 188 के तहत 1,12,466 एफआईआर दर्ज करते हुये चेकिंग अभियान के दौरान 46,43,82,592 रूपए का शमन शुल्क वसूल

कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1002 लोगों के खिलाफ 749 एफआईआर दर्ज करते हुए 357 लोगों को गिरफ्तार किया गया

फेक न्यूज के तहत अब तक 1848 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गई

मास्क न पहनने वालों पर धारा 188 के तहत कार्यवाही करते हुए कल 753 लोगों के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज करते हुए 1000 लोगों पर की गयी कार्यवाही

मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा तैयार किये गये 06 बस स्टेशनों का लोकार्पण एवं 07 बस स्टेशनों का शिलान्यास किया गया

मुख्यमंत्री जी ने अवध डिपों की 25 बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री जी ने परिवहन निगम द्वारा कोविड-19 के आपदाकाल में 37 लाख कामगारों/श्रमिकों को गंतव्य तक पहुंचाने के कार्य की सराहना की एवं बधाई दी

चिकित्सा शिक्षा विभाग की कोरोना की जांच से सम्बन्धित नई लैब अगस्त माह में प्रारम्भ हो जायेगी

श्री अमित मोहन प्रसाद जी का कथन:

प्रदेश में कोरोना के 15,720 मामले एक्टिव, अब तक 26,675 मरीज पूरी तरह से उपचारित

कल एक दिन में लगभग 48046 सैम्पल की जांच की गयी, जो अब तक सर्वाधिक है कोरोना टेस्टिंग हेतु अब तक 13,25,327 लोगों के सैम्पल टेस्ट किये गये

पूल टेस्ट के अन्तर्गत 2443 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 319पूल 10-10 सैम्पल के लगाये गये, कुल 2762 पूल की जांच की गयी

आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट जनरेट आने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा निरन्तर फोन किया जा रहा है। अलर्ट जनरेट होने पर अब तक लगभग 2,66,785 लोगों को कंट्रोल रूम द्वारा फोन कर जानकारी प्राप्त की गयी

प्रदेश में विभिन्न विभागों द्वारा 54579 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित

रजिस्ट्रार जनरल आफ इण्डिया द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016-17 में प्रदेश में मातृ मृत्यु दर में गिरावट

प्रदेश में मातृ मृत्यु दर 216 प्रति लाख से घटकर 197 प्रति लाख हो गयी

प्रदेश में पिछले तीन वर्ष सेें 19 जनपदों में निमोनिया से बचाव हेतु निमोकोकिल वैक्सीन देने का कार्य किया जा रहा है

08 अगस्त से प्रदेश के शेष 56 जनपदों मे निमोकोकिल वैक्सीन देने का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा

प्रदेश के सभी 75 जनपद निमोकोकिल वैक्सीन से होंगे आच्छादित

सभी जनपदों में निमोकोकिल वैक्सीन उपलब्ध हो जाने से प्रदेश में निमोनिया के कारण बच्चों की मृत्यु में कमी आयेगी

बिना मास्क के मिलने पर हर बार 500 रूपये का जुर्माना लगाया जायेगा

The post अन्तर्विभागीय सहमती व सहयोग से निर्धारित की गयी कोविड-19 से लड़ने की रणनीति appeared first on Ad Event Media.