अभियान Archives - Ad Event Media

दून और ऋषिकेश में वाहन प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए चलेगा अभियान
जांच के लिए खरीदी जाएंगी 16 लाख की मशीनें। चार ओमिनी कार भी खरीदी जाएंगी। स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम विकसित किया जाएगा, जिसके लिए मिले हैं 40 लाख रुपये। प्रशिक्षण केंद्र के जरिये किया जाएगा जागरूक।

दून और ऋषिकेश में वाहन प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए अभियान चलेगा। परिवहन विभाग की टीमें सड़क पर ही वाहनों के प्रदूषण की जांच करेंगी। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को मौके पर ही नोटिस थमाने के साथ ही चालान किए जाएंगे। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एक करोड़ 40 लाख रुपये का बजट मिल गया है।

केंद्र सरकार ने देहरादून और ऋषिकेश को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चयनित किया है। इसके तहत दोनों शहरों को प्रदूषण मुक्त बनाया जाना है। संभागीय परिवहन विभाग ने वाहनों की प्रदूषण जांच और जागरूकता कार्यक्रम के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एक करोड़ 40 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह प्रस्ताव पास कर परिवहन विभाग को बजट दे दिया है।

16 लाख की मशीनों से होगी जांच

बोर्ड की तरफ से मिले बजट में चार मारुति ओमिनी खरीदी जाएंगी। इन वाहनों में प्रदूषण की जांच के लिए कंबाइंड पीयूसी मशीन लगाई जाएगी। हर एक मशीन की कीमत चार लाख रुपये है। इसके जरिये मौके पर ही प्रदूषण जांच कर वाहन स्वामी को नोटिस या चालान थमाया जाएगा। इसके अलावा जागरूकता अभियान चलाने के लिए दो बोलेरो वाहन भी खरीदे जाएंगे।

स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम विकसित करेंगे

दून में वाहनों की निगरानी और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए आरएफआईडी और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम विकसित किया जाएगा। इस पर 60 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। सभी ड्राइवरों के साथ बैठक होगी। शहर के प्रमुख स्थलों और कार्यालयों में बैनर-फ्लैक्स लगाए जाएंगे। आम जनता को पम्फ्लेट और हैंडबिल बांटे जाएंगे। वाहन डीलर, प्रदूषण जांच और चालक प्रशिक्षण केंद्र के जरिये भी जागरूक किया जाएगा।

मिला है एक करोड़ 40 लाख का बजट

वाहन प्रदूषण रोकने के लिए हमें एक करोड़ 40 लाख रुपये का बजट मिल गया है। इसमें से 40 लाख रुपये ऋषिकेश शहर के लिए हैं। इस अभियान के लिए योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही यह अभियान शुरू किया जाएगा। -सुनील शर्मा, आरटीओ (प्रवर्तन), देहरादून

The post दून और ऋषिकेश में वाहन प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए चलेगा अभियान appeared first on Ad Event Media.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह बूथ समिति सत्यापन अभियान के
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह बूथ समिति सत्यापन अभियान के तहत बूथ दर बूथ पहुंचकर बूथों का भौतिक सत्यापन कर रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के द्वारा निर्मित की जा रही मजबूत बूथ संरचना के साथ ही कार्यकर्ताओं के मजबूत इरादे विपक्ष के झूठ, फरेेब, पाखण्ड को ध्वस्त करके कमल खिलाएगें। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने बरेली जिले के बहेड़ी विधानसभा में मण्डल सरदार वल्लभ भाई पटेल के बजरिया शक्ति केन्द्र बूथ सं. 22, 23 व 24 तथा मण्डल बांके बिहारी के बूथ सं. 114 पर पहुंचकर बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन करके बूथ समिति के प्रत्येक पदाधिकारी के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि बूथ सत्यापन के तहत बूथ समिति के एक-एक सदस्य के साथ सम्पर्क व संवाद करते हुए समर्पित व अनुशासित कार्यकर्ताओं की अपराजेय बूथ समिति के निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी आप सभी पर है।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ समिति सत्यापन के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा था कि श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी व श्रीमती प्रियंका बाड्रा ने मुख्तार अंसारी जैसे दुर्दांत अपराधी को बचाने में अपनी पंजाब सरकार की पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अपराध व अपराधियों पर जीरों टालरेंस की नीति से अपराधियों को कानूनी दायरे में लेकर आए और अपराध से अर्जित सम्पत्तियों पर बुलडोजर चलाने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा व कांग्रेस का गठबंधन अपराध, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, जातिवाद के पोषण की नीति पर सैद्धांतिक रूप से एक है। उत्तर प्रदेश को विकास के पायदान पर नीचे धकेलने के लिए तीनों गुनाहगार है। आज डबल इंजन की सरकार से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है तथा गांव, गरीब, किसान सहित सभी वर्गों तक बिना भेदभाव के घर, गैस, राशन, शौचालय, दवाई, पढाई व किसानों तक सम्मान निधि पहुंची है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले कुछ चुनिंदा शहरों में ही 24 घंटे बिजली आती थी लेकिन भाजपा सरकार ने सबके साथ समानता का व्यवहार किया। सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए कार्य किया।

The post भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह बूथ समिति सत्यापन अभियान के appeared first on Ad Event Media.

प्रदेश के 75 जनपदों में कांग्रेस का ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर उतर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’ आज दूसरे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर गांवों में पहंुचे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को आज दूसरे दिन भी प्रदेश की जनता से अपार स्नेह और समर्थन मिल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’ में आज दूसरे दिन कांग्रेसजनों ने गांवों/वार्डों में प्रातः प्रभात फेरी निकाली व श्रमदान किया। उसके बाद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की जयन्ती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया एवं संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राजीव गांधी जी के भारत को सूचना क्रांति एवं प्रोधोगिकी में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल करने के दूरदर्शी सोच को लोगों को बताया।
इस अभियान के क्रम में प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू-विधायक ने जनपद-गोरखपुर के खोराबार ब्लाक के ग्राम पंचायत-लालपुर टीकर में आज दूसरे दिन प्रातः प्रभात फेरी की एवं प्राथमिक विधालय में श्रमदान किया और उसके बाद राजीव गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर उन्होंने राजीव जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात गांवों की आशा बहू, रसोईयां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सफाईकर्मी, मजदूर, वकील, डाक्टर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगो को संविधान की शपथ दिलायी एवं  मेरा गांव मेरा देश संवाद में सम्बोधित करते हुए मा0 प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि राजीव का देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना, जियो और जीने दो, पंचायती राज संस्थाओं में भागीदारी देकर गांवों के विकास का रास्ता खोलना, नवोदय विधालय खोलकर गरीबों के बच्चों को उच्चतर शिक्षा देने का मार्ग खोलना आदि साकार हुआ। उनका सबसे बड़ा सपना था कि देश में जन-जन की बात सुनी जाये उसके लिए वो सदैव प्रयासरत रहंे। जब आज लोकतंत्र के भविष्य पर खतरा है, मंहगाई और बेरोजगारी निरन्तर बढ़ रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर निरन्तर हमले हो रहे है ऐसे में राजीव गांधी जी की प्रासंगिता बढ़ जाती है। उन्होनंे कहा कि सबको कांग्रेस की इस बलिदानी परम्परा के साथ जुड़ना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उज्जवला गैस योजना का सरकार जो ढिंढोरा पीट रही है, गांवों में रोड नाली का जो सरकार बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाकर प्रचार प्रसार कर रही है, उसकी आज मुख्यमंत्री के गृह जनपद में पोल खुल गई है। गोरखपुर की जनता आज स्वयं वहां सरकार द्वारा किये गये झूठे दावों की सच्चाई बता रही है। गोरखपुर की जनता में काफी आक्रोश है।
पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी जी एवं उ0प्र0 कंाग्रेस विधान मंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा जी ने जनपद प्रतापगढ़ के विधानसभा संग्रामगढ़ की ग्राम पंचायत-ददुआ, गाजन, रायपुर तिवाई में प्रातः प्रभात फेरी कर राजीव गांधी जी की जयन्ती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की एवं वहां वरिष्ठ लोगो का सम्मानित किया एवं लोगों को संविधान की शपथ दिलाई। राजीव जी द्वारा भारत को सूचना क्रांति के क्षेत्र में अग्रणी देश बनाने में उनके योगदान को बताया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य आज ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’ के दूसरे दिन जनपद बांदा के बबीना ब्लाक की न्याय पंचायत के खैलार एवं सिमरावारी ग्राम पंचायतों में शामिल हुए। जहां वह प्रातः प्रभात फेरी में शामिल हुए एवं प्रधान खैलार प्रियंक के निवास पर आयोजित गोष्ठी में स्व0 राजीव गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं कहा कि भारत के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन/पूर्वमंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जनपद आज जय भारत महासम्पर्क अभियान की शुरुआत बांदा जनपद के कुरइही में प्रभात फेरी निकालकर की। उन्होनें आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयन्ती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की एवं लोगो को संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में श्री सिद्दीकी जी नें राजीव जी के जीवन एवं उनके द्वारा देश के विकास के लिए किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला।
कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि जय भारत महासम्पर्क अभियान के दूसरे दिन विधायकों, सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों एवं जिला पंचायत सदस्यों व कांग्रेस समर्थित प्रधान व बी0डी0सी0 सदस्यों ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रातः प्रभात फेरी एवं श्रमदान कर राजीव गांधी जी की जयन्ती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवारों, सैनिक परिवार, सफाईकर्मी, रसोईयां, आशा बहू, शिक्षा मित्र आदि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम में संविधान की शपथ दिलाई गई। मेरा गांव मेरा देश संवाद के जरिये लोगो से खेती किसानी और समाज की समस्याआंे के बारे में चर्चा की गई और समस्याओं को नोट किया गया। गांवों के अन्य प्रभावशाली लोगो से मुलाकात की गयी।
अभियान के अन्तर्गत श्री तनुज पुनिया ने जनपद बाराबंकी में, पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव झांसी में, अ0भा0 कंाग्रेस के सचिव श्री सुधांशु त्रिपाठी ने जनपद झांसी में, पूर्व सांसद श्री मोहम्मद मुकीम ने जनपद-सिद्धार्थनगर में, पूर्व विधायक श्री अनुग्रह नारायण सिंह व अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव श्री बी0पी0 सिंह ने जनपद प्रयागराज में, पूर्व विधायक श्री अजय कपूर ने जनपद-वाराणसी में, पूर्व विधायक श्री संजय कपूर ने जनपद-रामपुर में, पूर्व विधायक श्री विनोद चतुर्वेदी ने जनपद जालौन में, पूर्व सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन ने जनपद-बरेली में, पूर्व सांसद श्री जितेन्द्र सिंह ने जनपद-महराजगंज में मौजूद रहें। इस अभियान को प्रदेश की जनता जनार्दन से आज दूसरे दिन भी अपार समर्थन आशीर्वाद के रूप में मिल रहा है।

The post प्रदेश के 75 जनपदों में कांग्रेस का ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’ appeared first on Ad Event Media.

प्रदेश के 75 जनपदों में कांग्रेस के ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’ की शुरुआत
देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर उतर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने जय भारत महासम्पर्क अभियान की शुरूआत की, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश के गांवों में जा रहे हैं जहां जनता से अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जय भारत महासम्पर्क अभियान में प्रथम दिन कांग्रेसजनों ने गांवों/वार्डों में पहुँचकर लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के स्वतंत्रता संग्राम सन्देश की चिट्ठी प्रदेश के लोगों को वितरित की और जनता की समस्याओं पर चर्चा की।
इस अभियान के क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू-विधायक ने जनपद-गोरखपुर के खोराबार ब्लाक के ग्राम पंचायत-लालपुर टीकर में पहुंचकर चैपाल/जनसंपर्क किया और श्रीमती प्रियंका गांधी जी की 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना चिठ्ठी भी लोगों को दी और पढ़कर भी सुनाई और वहां के प्रधान एवं वरिष्ठ जनों से मुलाकात की। चैपाल में लोगों ने बाढ़, छुट्टा जानवरों और सरकार की अनदेखी का दर्द बयां किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी गोरखपुर शहर तो आते है लेकिन जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी नहीं आते। चैपाल में जनसंवाद के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लोगों के दुःख-दर्द को सुनकर भावुक हो गये और कहा कि स्थानीय नागरिक बाढ़ से परेशान हैं। चार वर्षो में कई बार बाढ़ आई लेकिन एक बार भी मुआवजा नहीं मिला, लोग छुट्टा जानवरों से अपनी फसल बचाने के लिए रात-रात पहरा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जनपद जहाॅं की जनता ने उन्हें 5 बार सांसद बनाया और अब मुख्यमंत्री हैं, लेकिन जब जनपद के ही लोग परेशान हैं तो इसी से पूरे प्रदेशवासियों के दर्द को समझा जा सकता है। उनके गृह जनपद में धान और गेहूँ खरीद केन्द्रों पर आम किसान की खरीद नहीं हुई। महंगाई से लोगों की कमर टूट चुकी है और विकास के नाम पर गाॅंव-गाॅंव पानी ही पानी नजर आ रहा है। जनता अब इस सरकार और मुख्यमंत्री से ऊब चुकी है, 2022 में पीड़ित हो चुकी जनता इस सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी।
पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी जी ने जनपद प्रतापगढ़ के विधानसभा संग्रामगढ़ की न्यायपंचायत संग्रामगढ़ में चैपाल लगाकर ग्रामवासियों से संवाद किया और लोगों की समस्याओं को सुना व श्रीमती प्रियंका गांधी जी के द्वारा भेजे गये स्वतंत्रता दिवस के संदेश से लोगों को अवगत कराया। श्री प्रमोद तिवारी जी ने जनसंवाद कर कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली सिर्फ जनविरोधी रही है, प्रदेश की सरकार न तो किसानों के लिए कुछ कर पायी, न नौजवानों के लिए कर पायी और महिलाओं के ऊपर अत्याचार जो इस सरकार में हुआ है वह कभी नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी और श्रीमती प्रियंका गांधी जी का यह महासम्र्पक अभियान प्रदेश की भाजपा सरकार की बिदाई की पटकथा लिख चुका है।
उ0प्र0 कंाग्रेस विधान मंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ने जनपद प्रतापगढ़ की विधानसभा बाबागंज के अन्तर्गत न्यायपंचायत संग्रामगढ़ में चैपाल की और लोगों से जनसंवाद कर श्रीमती प्रियंका गांधी जी के संदेश से अवगत कराया। इस अवसर पर श्रीमती आराधना मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ और सरकार अपराध को रोकने के बजाय। अपराधियों को बचाने और संरक्षण देने में लगी रही। प्रदेश में महंगाई चरम पर है। नौजवान रोजगार के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहा है लेकिन मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी नौकरी के झूठे आंकड़े पेश करने में लगे हुए हैं। महासम्पर्क अभियान उ0प्र0 में सत्ता बदलाव के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश के लोग अब कांग्रेस की सरकार बनाकर बदलाव चाहते हैं।
उ0प्र0 कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री दीपक सिंह जी ने जनपद लखनऊ के विमल नगर स्थित बजरंग बली चैराहा पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री मुकेश चैहान द्वारा आयोजित चैपाल में शामिल होकर जनसंवाद किया व लोगों की समस्याओं पर चर्चा की। श्री दीपक सिंह ने कहा कि यह जयभारत महासम्पर्क अभियान कांग्रेस महासचिव आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी की जनहित की सोच दिखाती है कि प्रियंका गांधी जी विपक्ष में लगातार जनता के मुद्दों पर आवाज उठा रही हैं। आज लोगों ने महंगाई को लेकर, बेराजगारी को लेकर अपना दर्द बया किया है। भारतीय जनता पार्टी को लोगों ने बड़े भरोसे से समर्थन देकर सरकार बनवायी लेकिन यह सरकार पिछले साढ़े चार साल से लोगों के सामने झूठ बोल कर गुमराह कर रही है। 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन/पूर्वमंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जनपद बांदा के ग्राम तिन्दवारा में चैपाल लगायी और किसानों, प्रधान, बी.डी.सी. व अन्य  ग्रामवासियों के साथ संवाद किया और श्रीमती प्रियंका गांधी जी की स्वतंत्रता दिवस की चिट्ठी भी दी। श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने चैपाल के बाद कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है। सरकार की अन्देखी की वजह से बुन्देलखण्ड की माली हालत और खराब हो गयी है। किसान का धान और गेहूँ सरकारी खरीद केन्द्रों पर नहीं खरीदा गया। मजबूरन उसे अपनी फसल ससते दामों पर प्राइवेट मंडियों पर बेचना पड़ा। लोग सरकार की जनविरोधी कार्यशैली से बहुत ही नाराज हैं और इस भाजपा सरकार से निजात पाना चाहते हैं। उनके साथ पूर्व विधायक श्री शिरोमणि जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार एवं शहर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता भी मौजूद थे।
पूर्व सांसद डाॅ0 राजेश मिश्रा ने जनपद-वाराणसी के, ग्राम थथरा, ग्राम खुशवां, रोहनियां विधान सभा के ग्राम गंगापुर व राजा तालाब तहसील के न्याय पंचायत सुईचक के ग्राम-कंजारी में ग्रामवासियों के साथ चैपाल कर जनसंवाद किया और श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’ की रूप रेखा पर जनता से चर्चा की, इस अवसर पर डाॅ0 राजेश मिश्रा ने कहा कि उ0प्र0 की भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में प्रदेश को काफी पीछे ढकेल दिया। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनसमस्याओं एवं महंगाई को लेकर काफी आक्रोश है, जनता बदलाव चाहती है।
उ0प्र0 कांग्रेस विधान मंडल दल के पूर्व नेता श्री प्रदीप माथुर ने जनपद मथुरा के बाबूगढ़ एवं सकरहिया में चैपाल लगाकर जनसंवाद किया और लोगों की समस्याओं पर चर्चा की व श्रीमती प्रियंका गांधी जी के संदेश को लोगों तक पहुॅंचाया।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅं0 निर्मल खत्री-पूर्व सांसद ने महासम्पर्क अभियान के अन्तर्गत जनपद-अयोध्या की विधानसभा अयोध्या के न्यायपंचायत देवगढ़, विधानसभा गोसाईगंज के न्याय पंचायत-विष्णुपुर की ग्रामसभा नेव कबीरपुर, न्याय पंचायत करम डांडा की ग्रामसभा-देवरिया, ग्राम पूरा के ग्राम-खुशहाल गंज में चैपाल लगाकर वरिष्ठ नागरिकों सहित ग्रामवासियोें के साथ चर्चा की और श्रीमती प्रियंका गांधी जी के संदेश को लोगों के बीच में पहुॅंचाया। लोगों से जनसंवाद के बाद डाॅ0 निर्मल खत्री ने कहा कि भाजपा सरकार से प्रत्येक वर्ग परेशान है। किसान को इस सरकार ने सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया है। अयोध्या का नाम लेकर वोट ले लिये लेकिन अयोध्या वासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया।
अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव-श्री विवेक बंसल ने जनपद अलीगढ़ की विधानसभा कोल में टप्पल ब्लाक के ग्राम हामीपुर में चैपाल लगाकर जनसंवाद किया।
पूर्व सांसद राकेश सचान ने जनपद कानपुर देहात के ग्राम कौरू में जनसंवाद किया और प्रियंका गांधी जी के संदेश पत्र को लोगोें को वितरित कर लोगों की समस्याएं सुनी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राशिद अलवी जी ने जनपद-अमरोहा की विधानसभा धनौरा के ग्रामसभा बछरायूॅं में चैपाल लगाकर जनसंवाद किया।
कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि जय भारत महासम्पर्क अभियान के पहले दिन विधायकों, सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों एवं जिला पंचायत सदस्यों व कांग्रेस समर्थित प्रधान व बी0डी0सी0 सदस्यों ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में चैपाल लगाकर लोगों से जनसंवाद स्थापित किया। अभियान के अन्तर्गत श्री तनुज पुनिया ने जनपद बाराबंकी में, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य व पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, अ0भा0 कंाग्रेस के सचिव श्री सुधाशु त्रिपाठी ने जनपद झांसी में, श्री विभाकर शास्त्री ने जनपद फतेहपुर में, पूर्व सांसद श्री मोहम्मद मुकीम ने जनपद-सिद्धार्थनगर में, पूर्व विधायक श्री अनुग्रह नारायण सिंह व अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव श्री बी0पी0 सिंह ने जनपद प्रयागराज में, पूर्व विधायक श्री अजय कपूर ने जनपद-वाराणसी में, पूर्व विधायक श्री संजय कपूर ने जनपद-रामपुर में, पूर्व विधायक श्री विनोद चतुर्वेदी ने जनपद जालौन में, पूर्व सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन ने जनपद-बरेली में, पूर्व सांसद श्री जितेन्द्र सिंह ने जनपद-महराजगंज में चैपाल लगायी, जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं पर चर्चा किया व कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के स्वतंत्रता संदेश की चिट्ठी लोगों को वितरित की। इस अभियान को प्रदेश की जनता जनार्दन से अपार समर्थन आशीर्वाद के रूप में मिल रहा है।

The post प्रदेश के 75 जनपदों में कांग्रेस के ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’ की शुरुआत appeared first on Ad Event Media.

कांग्रेस का जयभारत महासम्पर्क अभियान 19 अगस्त से
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के ‘‘जयभारत महासम्पर्क अभियान’’ की सभी जनपदों में तैयारियां पूरी हो गयी हैं। 19 से 21 अगस्त तक चलने वाले 75 घण्टे के ‘‘जयभारत महासम्पर्क अभियान’’ में बड़े नेताओं से लेकर प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम जारी कर दिये गये हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि चरम पर पहंुच चुकी महंगाई, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, किसानों के साथ हो रहे अन्याय, महिला उत्पीड़न के मुद्दों के साथ देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान व आजादी के बाद उसके नवनिर्माण सहित विकास के लिये किये गए कार्याें को बताने के साथ जनता के दुख दर्द को भी समझने का काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश में ‘‘जयभारत महासंपर्क अभियान’’ 19 अगस्त से शुरू कर रही है जिसमें कांग्रेस के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी प्रदेश कें गांव मोहल्लों में 75 घंटे प्रवास करेंगे। इसके जरिए पार्टी ने तीन दिन में 90 लाख लोगों से सीधे संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस नेता ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, वार्ड-मोहल्लों में प्रवास करने के दौरान आजादी के आंदोलन में पार्टी के योगदान और देश के लिए किए जाने वाले कार्यों को लोगों को बताने के साथ उनके समक्ष मौजूदा सरकार की वजह से मानव जीवन में जो समस्याएं उत्पन्न हुई है उसको हल करने के लिए कांग्रेस के दृष्टिकोण के साथ संवाद करेगी। ‘‘जयभारत महासंपर्क अभियान’’ के दौरान प्रवास पर गए नेता और कार्यकर्ता गांवों में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करेंगे।
स्वतन्त्रता आंदोलन में कांग्रेस का इतिहास बलिदान और त्याग का रहा है, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी के निर्देश पर इस मौके पर गांवों, मोहल्लों में प्रातः प्रभातफेरी के साथ श्रमदान सहित स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों और वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। महासम्पर्क के दौरान मेरा देश-मेरा गांव कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण जीवन की समस्याओं, खेती-बाड़ी, मंहगाई, छुट्टा पशुओं की समस्या, बेरोजगारी आदि मसलों पर संवाद होगा। कांग्रेस नेता गांव प्रवास के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती भी 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनायेंगे, साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को संविधान की शपथ भी दिलायी जाएगी।
श्री सिंह ने जयभारत महासम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू सहित सभी बड़े नेताओं के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि- प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू, कुशीनगर की तमकुहीराज के विभिन्न गांवों में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 निर्मल खत्री अयोध्या जनपद के अयोध्या, गोसाईगंज, रुदौली, बीकापुर एवं मिल्कीपुर, पूर्व सांसद व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री प्रमोद तिवारी, प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ एवं लालगंज अझारा, पूर्व सांसद डॉ0 पी0एल0 पुनिया, बाराबंकी के जैदपुर, अर्का एवं जहांगीराबाद में, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बांदा जनपद के तिंदवारी के कुरही एवं लड़कापुरवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य झांसी के खेलहर में, पूर्व सांसद श्री राशिद अल्वी जेपी नगर के घनौरा के बंछरायू में, पूर्व विधानमंडल दल नेता श्री प्रदीप माथुर, मथुरा के सकरहिया एवं वृन्दावन में, पूर्व सांसद श्री राजेश मिश्रा वाराणसी के थतरा व कपसिटी में, पूर्व सांसद श्री राकेश सचान फतेहपुर के कौरु में, पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव झांसी के मोंठ में, पूर्व विधायक श्री अनुग्रह नारायण सिंह प्रयागराज में, पूर्व विधायक श्री विनोद चतुर्वेदी जालौन के ऐंठ में, पूर्व विधायक श्री अजय राय वाराणसी के पिंडरा में, पूर्व विधायक श्री विवेक वंसल अलीगढ़ के टप्पल, हामीदपुर व चकरी में सम्पर्क संवाद व प्रवास करेंगे। इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री के पौत्र श्री विभाकर शास्त्री फतेहपुर में, पूर्व सांसद श्री राजाराम पाल कानपुर देहात में अभियान का हिस्सा बनेंगे। उ0प्र0 के प्रदेश प्रभारी सभी राष्ट्रीय सचिव  अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में प्रवास करेंगे। इसी तरह सभी कांग्रेसजन प्रदेश के 75 जनपदों की 30 हजार ग्राम पंचायतों में सम्पर्क अभियान के माध्यम से 90 लाख लोगों तक पहुचेंगे।

The post कांग्रेस का जयभारत महासम्पर्क अभियान 19 अगस्त से appeared first on Ad Event Media.