अब तक देश के इन राज्यों में लगा लॉकडाउन Archives - Ad Event Media

अब तक देश के इन राज्यों में लगा लॉकडाउन, यहां देखें लिस्ट; जानें क्या-क्या लागू हैं पाबंदियां
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बड़ी तादाद में हो रही मौतों को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाने का दबाव बढ़ता जा रहा है लेकिन सरकारी  सूत्रों का कहना है कि फिलहाल केंद्र सरकार देशभर में सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू करने के पक्ष में नहीं है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल देश के आधे से ज्यादा जिलों में कोरोना काबू में है। ऐसे में राष्ट्रीय लॉकडाउन न सिर्फ ज्यादा होगा बल्कि इससे गरीबों के लिए परेशानी भी बढ़ेगी। हालांकि, राज्य लॉकडाउन लगा रहे हैं। देश के कई राज्यों में सीमित या पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। उसका असर भी दिखने लगा है। आइए जानते हैं देश के किन-किन राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है और वहां कैसी पाबंदियां लगाई गई हैं…

छत्तीसगढ़ में 15 तक बढ़ा लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को एक बार फिर लॉकडाउन 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया। इसमें लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने के साथ ही आम लोगों की सुविधा को देखते हुए कुछ राहत और छूट देने की बात कही गई है। रायपुर और दुर्ग जिला, जहां संक्रमण कुछ हद तक नियंत्रण में है, इस वजह से इन दोनों जिलों में अतिरिक्त छूट दी गई है। गाइडलाइन के तहत मोहल्लों की किराना दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन दुकानें शाम पांच बजे तक ही खुली रहेंगी। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।

बिहार में भी 15 मई तक लॉकडाउन

कोरोना के निरंतर बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रख बिहार सरकार ने पांच मई से 15 मई तक बिहार में लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सरकार के इस फैसले की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी। इस दौरान राज्य सरकार के सभी कार्यालय, दुकानें, वाणिज्यक व निजी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आवश्यक खाद्य सामग्री, फल, सब्जी, मांस-मछली, दूध व पीडीएस दुकानें सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक ही खुलेंगी। अनावश्यक आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। केवल रेल, वायुयान या फिर अन्य लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर सकेंगे। सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, ट्रेनिंग व शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट व खाने की दुकानें बंद रहेंगी। सभी प्रकार के आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा।

ओडिशा में 19 मई तक लॉकडाउन

ओडिशा में भी 19 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। ओडिशा में 15 दिनों का लॉकडाउन आज से ओडिशा में लॉकडाउन बुधवार से 19 मई तक जारी रहेगा। पुलिस कमिश्नर सौमेंद्र प्रियदर्शी ने कहा कि राशन, मछली, मांस, दूध आदि की दुकानें सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। टीकाकरण कार्य एवं कोरोना परीक्षण का कार्य जारी रहेगा। पुलिस ऐसे लोगों को आवागमन करने से नहीं रोकेगी।

दिल्ली

दिल्ली में कोरोना वायरस लॉकडाउन को 10 मई तक आगे बढ़ाया गया है। दिल्ली में बीते हफ्ते एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया था।  राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है और यह दस मई तक जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश

सप्ताहांत लॉकडाउन दो और दिनों के लिए बढ़ाकर बृहस्पतिवार तक किया गया है। ये फैसला सोमवार को लिया गया था। यहां पहले शुक्रवार रात 10 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगा था।

ओडिशा में 19 मई तक लॉकडाउन

ओडिशा में भी 19 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। ओडिशा में 15 दिनों का लॉकडाउन आज से ओडिशा में लॉकडाउन बुधवार से 19 मई तक जारी रहेगा। पुलिस कमिश्नर सौमेंद्र प्रियदर्शी ने कहा कि राशन, मछली, मांस, दूध आदि की दुकानें सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। टीकाकरण कार्य एवं कोरोना परीक्षण का कार्य जारी रहेगा। पुलिस ऐसे लोगों को आवागमन करने से नहीं रोकेगी।

दिल्ली

दिल्ली में कोरोना वायरस लॉकडाउन को 10 मई तक आगे बढ़ाया गया है। दिल्ली में बीते हफ्ते एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया था।  राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है और यह दस मई तक जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश

सप्ताहांत लॉकडाउन दो और दिनों के लिए बढ़ाकर बृहस्पतिवार तक किया गया है। ये फैसला सोमवार को लिया गया था। यहां पहले शुक्रवार रात 10 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगा था।

17 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं।

गुजरात

29 शहरों में रात्रि कर्फ्यू जारी है। इसके अलावा आवाजाही एवं सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होने से मनाही है।

मध्य प्रदेश

यहां सात मई तक ‘कोरोना कर्फ्यू'(Corona Curfew) लागू है जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति है।

पश्चिम बंगाल

पिछले हफ्ते हर तरह की सभाओं पर प्रतिबंध सहित व्यापक पाबंदियां लगाई गईं।

असम

रात्रि कर्फ्यू को रात आठ बजे से सुबह छह बजे किया गया जिसमें बुधवार से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। नाइट कर्फ्यू 27 अप्रैल से सात मई तक लागू है।

तमिलनाडु

राज्य ने 20 मई तक सभी राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक सहित व्यापक पाबंदियां लगाई हैं।

केरल

यहां चार मई से नौ मई तक लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं।

कर्नाटक

27 अप्रैल की रात से 12 मई तक लॉकडाउन लगा है।

झारखंड

22 अप्रैल से छह मई तक लॉकडाउन है।

गोवा

चार दिवसीय लॉकडाउन सोमवार को समाप्त हो गया लेकिन कलानगुटे और उत्तर गोवा के कैंडोलिम जैसे पर्यटक स्थलों पर लॉकडाउन जारी रहेगा। कोविड-19 के कारण पाबंदियां दस मई तक जारी रहेंगी जिस दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे जबकि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा।

आंध्र प्रदेश

छह मई से दो हफ्ते के लिए दोपहर 12 बजे से सुबह छह बजे तक आंशिक कर्फ्यू की घोषणा की गई है। राज्य में पहले नाइट कर्फ्यू लगा था।

तेलंगाना

यहां आठ मई तक नाइट कर्फ्यू जारी है।

पुडुचेरी

यहां दस मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

नगालैंड

30 अप्रैल से 14 मई तक कड़े नियमों के साथ आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है।

मिजोरम

आइजोल एवं अन्य जिला मुख्यालयों में तीन मई से आठ दिनों का लॉकडाउन।

जम्मू-कश्मीर

प्रशासन ने श्रीनगर, बारामूला, बडगाम और जम्मू जिलों में छह मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। सभी 20 जिलों के निगम/शहरी स्थानीय निकाय सीमा में नाइट कर्फ्यू जारी है।

दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल में लग सकता है लॉकडाउन

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मंत्रिमंडल की मोहर लगने के बाद दिल्ली, हरियाणा, पंजाब की तर्ज पर लॉकडाउन लग सकता है। स्वास्थ्य विभाग व राज्य सचिवालय में अति आवश्यक कामकाज चलता रहेगा। इस बार समूचे औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन बाधित नहीं होगा। निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजनाओं, सड़क निर्माण में लगी कंपनियां तय मापदंडों का पालन करते हुए कार्य करती रहेंगी। अस्पताल में इलाज करवाने के लिए ही लोग घरों से निकल सकेंगे।

उत्तराखंड में भी लगेगा लॉकडाउन !

उत्तराखंड सरकार भी लॉकडाउन के विकल्प पर विचार कर सकती है। बुधवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की मंत्रियों के साथ होने वाली अनौपचारिक बैठक में यह प्रमुख मुद्दा हो सकता है।

The post अब तक देश के इन राज्यों में लगा लॉकडाउन, यहां देखें लिस्ट; जानें क्या-क्या लागू हैं पाबंदियां appeared first on Ad Event Media.