अब उन्हें जवाब दें किसान Archives - Ad Event Media

रसिन बांध के लोकार्पण पर CM योगी बोले- जो कहते हैं मोदी-योगी ने क्या किया, अब उन्हें जवाब दें किसान
महोबा के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंच गए। यहां पर उन्होंने रसिन बांध का लोकार्पण करने के बाद सेल्फी भी ली। इसके बाद मंच पर पहुंचते ही जनता ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया तो मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कृषि कानूनों को लेकर भ्रम फैलाने वालों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि किसानों को गुमराह वे लोग कर रहे हैं, जिन्हें उनके चेहरे पर खुशहाली अच्छी नहीं लगती है। आज दुनिया को भारत की ताकत पर भरोसा है। वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री के कार्यों को सम्मान मिलता है। जो लोग कहते हैं कि मोदी योगी ने किसानों के लिए क्या किया, उन्हें जवाब दें कि जो काम आजादी बाद नहीं हुए उन्हें हमने करा। रसिन बांध, अर्जुन सहायक व चिल्लीमल पंप कैनाल जैसी परियोजना 1970 में बनी थी लेकिन वर्षों से लंबित थी। इन्हें हमारी सरकार ने पूरा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर चित्रकूट बने ये हमारी प्राथमिकता है, किसानों को जो गुमराह कर रहे हैं, वह बताएं किसानों के लिए क्या किया। रसिन बांध और चिल्लीमल परियोजना को अन्य सरकारें जानबूझकर सफल नहीं होने दे रही थीं, योजनाओं को सफल करने के लिए पैसा ही नहीं दिया। विपक्षी दल किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर भारत के विकास को अवरुद्ध कर रहे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे चिल्लीमल और रसिन बांध आदि परियोजना विकास का आधार बनेंगी। वर्ष 2022 तक हर परिवार को एक-एक घर देंगे। बुंदेलखंड से पलायन करने वाले मजदूरों और विदेश में रोजगार के लिए जाने वाले उनके युवा बेटों के परिवारों का प्रदेश सरकार दो लाख रुपये का जीवन बीमा और पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा करेगी।

सुबह करीब 11 बजे चित्रकूट के चौधरी चरण सिंह रसिन बांध सिंचाई परियोजना स्थल पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा। यहां पर प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्र प्रकाश खरे, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला व एसपी अंकित मित्तल ने मुख्यमंत्री का फूल माला से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पास ही पार्क में शिव मंदिर में पहुंचे, जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने पूजा अर्चन कराया और फिर मुख्यमंत्री ने 140.20 करोड़ लागत से बने रसिन बांध परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से क्षेत्र के 17 गांवों में 3635 किसानों को 2290 हेक्टेयर रकबे की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। मंच से ही मुख्यमंत्री ने राजापुर तहसील में यमुना नदी पर 50.46 करोड़ की लागत से बने चिल्लीमल पंप हाउस का वर्चुअल लोकार्पण किया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट के गूंज उठा। इस परियोजना से 4450 किसानों को 7778 हेक्टेयर रकबे की सिंचाई के लिए अब साल भर पानी मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा में लहचुरा बांध और अर्जुन सहायक परियोजना के रेगुलेटर को देखने के बाद सभा में कहा कि भाजपा सरकार में जलशक्ति मंत्रालय ने पानी का पावर दिखा दिया है। दो दिवसीय बुंदेलखंड के दौरे पर आए मुख्यमंत्री बुधवार की सुबह ललितपुर से सीधे महोबा पहुंचे। यहां पहले हेलीकॉप्टर से लहचुरा बांध का जायजा लिया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा, जहां पर अफसरों और नेताओं ने उनका स्वागत किया।

महोबा के लहचूरा बांध के पास कार्यक्रम स्थल पर बने हेलीपैड पर सुबह करीब 9.52 पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा। यहां गेट नंबर तीन से वह अधिकारियों के साथ मंच पर पहुंचे। सीएम ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पेयजल का काम चल रहा है, उसमें प्रशासन युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए। उन्होंने जलशक्ति मंत्रात्रलय के लिए कहा कि अभी तक लोग समझते थे कि जलशक्ति मंत्रालय केवल हैंडपंप ही लगवाता है लेकिन मंत्रालय ने पानी का पावर दिखा दिया है।

सीएम ने कहा, जब से मोदी सरकार आई है, तब से तमाम बड़ी-बड़ी सिंचाई योजनाएं संचालित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने करीब सात मिनट तक अपने संबोधन में बुंदेलखंड के विकास कार्यों और उपलब्धियों को बताया। कई परियाजनाएं शुरू करके अबतक असिंचित बुंदेलखंड को सिंचित बनाने को लेकर सरकार के प्रयास का बखान किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के लिए कहा कि वह चुनकर सदन में पहुंचते हैं, जहां बुंदेलखंड के विकास और गरीब किसानों की आवाज बुंलद करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा महोबा वीरों की भूमि है, यहां से मेरा विशेष लगाव रहा है। पिछली बार जब आया था तब यहां से कई बातों को सीखा है। मुख्यमंत्री ने अफसरों के साथ अर्जुन सहायक परियोजना के रेगुलेटर, लहचुरा बांध तथा अन्य कार्यों को देखा और अफसरों से पूछताछ की।

केंद्र व प्रदेश सरकार की नजरें बुंदेलखंड पर टिकी हैं। यहां के विकास को लेकर धरातल पर कई परियोजनाओं को उतारने का खाका तैयार करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिनों के दौरे पर हैं। मंगलवार को जालौन, ललितपुर व झांसी के बाद बुधवार को चित्रकूट व बांदा में कार्यक्रम हैं।

The post रसिन बांध के लोकार्पण पर CM योगी बोले- जो कहते हैं मोदी-योगी ने क्या किया, अब उन्हें जवाब दें किसान appeared first on Ad Event Media.