अनुराग ढांडा Archives - Ad Event Media

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा की जनसभा
हरियाणा में आम आदमी पार्टी का जबरदस्त रुझान: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शनिवार को बाढ़डा के गांव चिड़िया में जनसभा की। उन्होंने इस दौरान 28 जनवरी को जींद में होने वाली बदलाव जनसभा का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इस बदलाव रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंच रहे। आम आदमी पार्टी की बदलाव रैली हरियाणा के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी। इस रैली में हरियाणा के हर गांव में भारी संख्या में लोग पहुचेंगे। इस मौके पर ऊषा रानी, धनराज कुंडू, राकेश चांदवास, दलजीत तालू, एडवोकेट मंजीत, सत्यनारायण यादव, रिंपी फौगाट और दीपक ककरौली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि 57 साल हरियाणा को बने हुए हो चुके हैं। 25 साल कांग्रेस की की सरकार रही थी। न स्कूल अच्छे हुए। न बिजली मिला और न ही पानी मिला। वहीं साढ़े 9 साल बीजेपी की सरकार को हो गए इसमें भी वही हाल है। आम जनता को कोई फायदा नहीं पहुंचा। न स्कूल अच्छे हुए। न सरकारी अस्पताल में इलाज होता है। बिजली भी 24 घंटे नहीं मिल रही है। ऐसा सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार है। जहां बिजली भी मुफ्त में दी जाती है, सरकारी स्कूलों को भी प्राइवेट स्कूलों से भी बढ़िया बनाया जाता है। सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं होती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो ही पार्टियां थीं। एक बीजेपी और दूसरी कांग्रेस। कांग्रेस के नेता 9 सालों तक अपने दफ्तरों के अंदर घुसे रहे। अब चुनाव नजदीक आए तो जनता के बीच जा रहे हैं। प्रदेश में कमजोर विपक्ष के चलते सरपंचों को, किसानों को लाठियां खानी पड़ी। अगर विपक्ष मजबूत होता तो बीजेपी सरकार की क्या हिम्मत की एक भी प्रदर्शनकारी पर हाथ उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ दुष्यंत चौटाला और भाजपा सरकार का धोखा आज बेपर्दा हो गया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा का बेटा अरविंद केजरीवाल पूरी दुनिया में आपका नाम रोशन कर रहा है। मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देना चाहती है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया, एमसीडी में कर्मचारियों को पहली तारीख को तनख्वाह मिलती है। जब नरेंद्र मोदी बड़े नेता बन रहे थे, तो पूरा गुजरात उनके पीछे खड़ा था। कल को अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। ये उनको जेल में डाल देना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री बनेंगे तो हरियाणा की जनता उनके साथ खड़ी होगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा रोजगार के इंतजार में हैं। खट्टर सरकार ने सैकड़ों नौकरी निकली हुई थी उनको रद्द करने की घोषणा की है। हरियाणा में ऐसी हालत है कि 2 लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं। खट्टर सरकार में परिक्षाएं होती हैं तो पेपर लीक हो जाता है। अभी तक 40 भर्ती परिक्षाएं लीक हो चुकी हैं। लोग तो ये भी कहने लग गए कि पेपर लीक नहीं है, खट्टर सरकार ही लीक है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर 2 लाख पदों को भरने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने हरियाणा के किसानों को पोर्टल के नाम पर उलझा रखा है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल, फसल खराब हो तो पोर्टल, मुआवजा लेना हो तो पोर्टल। हरियाणा के किसान खेती करें या पोर्टल पर जानकारी दें। उन्होंने कहा कि ये खट्टर सरकार की हरियाणा के किसानों को खत्म करने की साजिश है। आज पोर्टल की वजह से ही एक लाख किसानों को खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिला है। खट्टर सरकार ने किसानों की आय दुगनी करना तो दूर, कर्जे को तिगुना करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि बाढ़डा के लोग तो बहुत भोले है, यहां के लोगों ने चौटाला परिवार की बातों पर यकीन करके यहां से चुन कर विधानसभा में भेजा। लेकिन उन्होंने यहां के लोगों की पीठ में छूरा घोंपने का काम किया। उन्होंने कहा था 5100 रुपए पेंशन करावाएंगे, लेकिन नहीं करवाए। उन्होंने भाजपा के खिलाफ वोट मांगा और बाद में उनकी ही गोद में जाकर बैठ गए। किसान आंदोलन में भाजपा ने सभी स्टेडियम को जेल बनाने की परमिशन मांगी, लेकिन केजरीवाल ने एक भी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए। लेकिन जजपा को किसानों ने वोट देकर भेजा था वो सड़कों पर किसानों की लाशें गिरती देखते रहे, सरकार से बाहर आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। चौटाला परिवार की नब्ज नब्ज में भ्रष्टचार भरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त, ट्यूबवेल की बिजली 24 घंटे दी जा रही है और सारे बकाया बिल माफ कर दिए हैं। दिल्ली में 80 प्रतिशत और पंजाब में 90 प्रतिशत घरों का बिजली बिल जीरो आता है। जबकि हरियाणा में 300 यूनिट का 1700 और 600 यूनिट का 3700 रुपये बिजली बिल भरना पड़ता है। इसके अलावा पंजाब में किसानों का 15 लाख ट्यूबवेलों को बिजली बिल जीरो आता है। बिजली बिलों को माफ करने का जादू सिर्फ अरविंद केजरीवाल के पास है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वादे नहीं करती गारंटी देती है।

उन्होंने कहा कि जब तक ईमानदारी नहीं होगी सरकार में मुनाफा नहीं होगा। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बाद पंजाब में भी ऐसा करके दिखा दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली में करके दिखाया और इसके बाद पंजाब में करके दिखाया। मोदी सरकार उनको इसलिए जेल में डालना चाहती है कि जनता को फ्री मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलें। आम आदमी पार्टी की सरकार में जनता को फ्री सुविधाएं मिलती हैं। दिल्ली को देखकर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आ गई। अब पंजाब को देखकर हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के डेढ़ हजार से ज्यादा गांव में जा चुका हूं। अपने अनुभव के आधार पर बता रहा हूं कि आम आदमी पार्टी का हरियाणा में जबरदस्त रुझान है। धीरे धीरे हरियाणा के हर व्यक्ति के मन में आम आदमी पार्टी की विचारधारा घुसती जा रही है। आगामी चुनावों में हरियाणा में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। लोग कहते हैं सरकार कैसे बनाओगे और हम कहते हैं जैसे दिल्ली और पंजाब में बनाई। क्योंकि आम आदमी पार्टी चुनाव नहीं लड़ती, आम आदमी पार्टी का तो केवल चुनाव निशान होता है चुनाव तो आम जनता लड़ती है। जब जनता चुनाव लड़ती है तो बड़े बड़े धुरंधरों की जमानत जब्त हो जाती है। पंजाब में बादल परिवार का एक भी सदस्य विधानसभा में नहीं है, आम जनता ने पंजाब में चन्नी को हराया और सिद्धू को हराया। अब हरियाणा में भी ऐसा ही बदलाव होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का 10 साल का रिकॉर्ड देख लें, आम आदमी पार्टी हराती नहीं, सूपड़ा साफ करती है। हरियाणा में पंजाब से बेहतर करेंगे। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी दिल्ली में मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा और देश के लिए अपनी शहादत देने वाले सैनिकों के परिवारों को 1 करोड़ की सम्मान राशि देने का काम करती है। दिल्ली में सभी मूलभूत सुविधाएं मुफ्त होने पर भी दिल्ली सरकार मुनाफे में है। वहीं हरियाणा में कुछ भी मुफ्त नहीं इसके बावजूद हरियाणा पर तीन लाख करोड़ का कर्जा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में आगामी चुनावों में झाडू से भ्रष्टाचार का सफाया करेगी।

The post आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा की जनसभा appeared first on Ad Event Media.