# अजय देवगन Archives - Ad Event Media

Happy Birthday Ajay Devgn
अजय देवगन हिंदी सिनेमा के ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने हर एक किरदार से बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है। वह न केवल शानदार अभिनेता हैं बल्कि बेहतरीन निर्माता और निर्देशक भी हैं। अजय देवगन की आंखें भी उनके अभिनय को बयां करती हैं। वह अपना जन्मदिन 2 अप्रैल को मनाते हैं। अजय देवगन का जन्म साल 1969 में बॉलीवुड के मशहूर स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के घर में हुआ था।

अजय देवगन ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 1991 में फिल्म फूल और कांटे से की थी। अपनी पहली की फिल्म से अजय देवगन बॉलीवुड में छा गए थे। उन्हें फिल्म फूल और कांटे के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू एक्टर का पुरस्कार मिला था। इसके बाद अजय देवगन ने दिलवाले, सुहाग, नाजायज, दिलजले और इश्क जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए अजय देवगन कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं।

उन्हें पहला राष्ट्रीय पुरस्कार महेश भट्ट की फिल्म जख्म के लिए मिला था। यह फिल्म साल 1998 में

आई थी। इस फिल्म के बाद अजय देवगन को दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार फिल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिए मिला था। इस फिल्म में उन्होंने शहीद भगत सिंह का इतना शानदार किरदार निभाया था कि उसकी चर्चा आज भी होती है। फिल्मों के अलावा अजय देवगन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं।

उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री काजोल से शादी की है। अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात साल 1995 में फिल्म हलचल की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म के सेट पर मिलने के बाद अजय देवगन और काजोल की अच्छी दोस्ती हो गई थी। और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1999 में इन दोनों ने शादी की थी। आज अजय देवगन और काजोल की शादी को 22 पूरे हो चुके हैं।

वेबसाइट imdb के अनुसार यह बात अजय देवगन के बहुत कम फैंस को पता होगी कि अगस्त 2009 में उन्होंने अंग्रेजी में अपने नाम की स्पेलिंग को बदल दिया था। पहले अजय देवगन अंग्रेजी में अपना नाम Ajay Devgan लिखते थे, लेकिन परिवार के अनुरोध के बाद उन्होंने अपने सरनेम की स्पेलिंग बदलकर Devgn कर ली थी। अब अजय देवगन अंग्रेजी में अपना नाम Ajay Devgan लिखते हैं।

The post Happy Birthday Ajay Devgn appeared first on Ad Event Media.